Diseases Search
Close Button
 
 

बालों के झड़ने के कारण और घरेलू आयुर्वेदिक उपचार

झड़-झड़ कर बालों की लगी बहार, अब दुख दुर करेंगे जीवा के घरेलू उपचार

वर्तमान काल की व्यस्त जीवन शैली में बालों का झड़ना एक आम बात हो चुकी है, शुरुआत में लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते, फलतः यह समस्या धीरे-धीरे एक रोग का रूप ले लेती है।

कारण:

  • आनुवांशिक :यह कारण मुख्य से पुरुषों में मेल पैटर्न गंजेपन के रूप में पाया जाता है।

  • आहार :पित्त व अभिष्यन्दि भोजन जैसे - चटनी, लाल मिर्च, नमक, फास्ट-फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स, मैदा प्रोडक्ट्स युक्त पदार्थों का सेवन करना।

  • हार्मोनस की अनियमितता, पीसीओडी, थायरॉइड विकृति, रक्ताल्पता, ऑटो इम्यून बीमारियां, कीमो थैरपी, रुसी इत्यादि के कारण केशपात होता है।

  • दिनचर्या/जीवनशैली : अधूरी नींद, स्ट्रेस, अत्यधिक परिश्रम करना, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, कैमिकल इत्यादि के सम्पर्क में रहना।

इस समस्या के समाधान के लिए यहाँ कुछ सामान्य घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं जिनका प्राथमिक स्तर पर प्रयोग किया जा सकता है।

घरेलू उपचार:

  • आंवला चूर्ण - 1 ग्राम

    भृंगराज चूर्ण - 1 ग्राम

    काले तिल चूर्ण - 1 ग्राम

    मिलाकर दिन में दो बार जल के साथ लें।

  • आंवला चूर्ण, मण्डूर भस्म व गुड़हल के फूल व पत्तों को लोहे के पात्र में दही डालकर रात भर भिगायें व सुबह नहाने से 3 घंटे पहले बालों पर लगायें। निःसंदेह 2 महीने प्रयोग करने पर केशपात व बालों का पकना रूक जाता है।

  • बर्रे का छत्ता 10 ग्राम $ गुड़हल के 20-25 पत्ते 500 मि0ली0 नारियल तेल में मंद आँच पर पकाकर जब छत्ता काला पड़ जाये तो तेल छान कर रख लें। हफ्ते में 2 बार जड़ों में मसाज करें।

  • गर्भावस्था व स्तनपान के दौरान प्रचुर मात्रा में गाजर, पालक, चना, आयरन, कैल्शियम व प्रोटीन युक्त आदि पदार्थ लें।

  • ऑटो इम्यून रोग के कारण झड़ रही अवस्था में अश्वगंधा चूर्ण शहद के साथ लें।

  • रुसी के कारण झड़ते बालों में नींबू का रस 1 चम्मच $ दही $ नीमपत्र जल में उबाल कर मिलायें व सप्ताह में सिर धोने से पहले 3 बार लगायें।

  • गीले बालों में कंघी न करें।

  • एलोवेरा जेल से जड़ो में मसाज करें।

योगासन:

  • शवासन

  • शलभासन

  • सर्वांगासन

  • पùासन

  • स्वस्तिकासन करें।

नोट :ऊपर बताये गये उपायों को प्रयोग करने के साथ-साथ रोग की गंभीरता के अनुरुप डॉक्टर की सलाह लेनी भी आवश्यक है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Related Disease

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us