Diseases Search
Close Button

Stay Healthy with Ayurveda

Search Icon

कब्ज भगाने के कुछ त्वरित और आसान नुस्खे

कब्ज भारत में लोगों को होने वाली एक बहुत ही सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। आयुर्वेद के अनुसार कब्ज खराब खान-पान की आदतों और खराब जीवनशैली के कारण वात दोष के बढ़ जाने से होता है। यदि आप समय पर शौच नहीं जाते हैं या इसे ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं, तब भी कब्ज हो सकता है।

चूंकि यह कभी भी हो सकता है, इसलिए यह जरूरी है कि आपको इसका उपचार पता हो।

यहाँ पर कुछ आसान घरेलू विधियाँ दी गयी हैं, जिनकी मदद से आप कब्ज से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं:

त्रिफला चूर्ण:

त्रिफला कब्ज ठीक करने की सदियों पुरानी दवा है। आमलकी, हरीतकी और बिभीतकी नामक तीन औषधियों से बना यह प्राकृतिक क्लीन्ज़र आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। आप पेट ठीक रखने के लिए त्रिफला चूर्ण या त्रिफला टेबलेट्स का सेवन कर सकते हैं।

जैतून का तेल:

जैतून का तेल, या ऑलिव ऑयल, आपके पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद करने और पेट-सम्बन्धी रोगों को ख़त्म करने के लिए जाना जाता है। पेट ठीक होने तक प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक पूरी चम्मच भरकर जैतून का तेल जरूर पिएँ। इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिलेगा। यदि आप चाहें तो जैतून के तेल में नींबू का रस मिला कर भी पी सकते हैं।

इसबगोल:

यह पाचन ठीक करने वाले फाइबर्स का एक मुख्य स्त्रोत है और लगभग 70 साल से आयुर्वेदिक उपचार के रूप प्रयोग में लाया जा रहा है। पाचन को अच्छा करके इसबगोल में उपस्थित आयुर्वेदिक सामग्री आपको कब्ज से जल्द राहत दिलाती है। तो पेट ठीक करने से इसे हल्के गर्म पानी के साथ लें।

दही:

कब्ज ख़त्म करने के लिए आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया की अधिकता होना आवश्यक है और अच्छे बैक्टीरिया का तात्पर्य है - दही। पूरे दिन में आपको लगभग दो प्याले दही का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर का तापमान सामान्य रहेगा और कब्ज में आराम मिलेगा।

हरड़:

एक छोटी चम्मच हरड़ पाउडर में एक चुटकी नमक मिलाएँ और इसके रात को सोने से पहले हल्के गर्म पानी से खाएँ। इससे सुबह शौच में आसानी होगी और पेट ठीक से साफ़ हो जाएगा।

अंजीर:

1-2 अंजीर लेकर इन्हें पूरी रात पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह नाश्ते से एक घंटे पहले इसे खाली पेट खाएँ।

To Know more , talk to a Jiva doctor. Dial 0129-4040404 or click on ‘Speak to a Doctor
under the CONNECT tab in Jiva Health App.

SHARE:

TAGS:

Comment

Be the first to comment.

Leave a Reply

Signup For Jiva Newsletter

Subscribe to the monthly Jiva Newsletter and get regular updates on Dr Chauhan's latest health videos, health & wellness tips, blogs and lots more.

Please fill your Name
Please fill your valid email
Book An Appointment Chat With Us