Diseases Search
Close Button
 
 

क्या आपका बच्चा बोर हो रहा है? जानिए, कैसे आप उन्हें आगे बढ़ने के कामों में लगा सकते हैं।

क्या आपका बच्चा बोर हो रहा है? जानिए, कैसे आप उन्हें आगे बढ़ने के कामों में लगा सकते हैं। बच्चों से जुड़ा वो कौन सा प्रश्न है जो कि हमेशा माता-पिता को परेशान करता है? मैं अपने बच्चों को किस तरह से बोर होने से दूर रखूँ? बच्चों में किसी भी चीज़ पर बहुत कम समय तक ही ध्यान देने की प्रवृत्ति होती है जिस वज़ह से वो किसी भी चीज़ से बहुत जल्दी थक जाते हैं। इसके बचने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप उन्हें टीवी के आगे बैठा दें और वो लम्बे समय तक टीवी देखते रहें। लेकिन बच्चे के बुद्धि के विकास के लिए ये तरीक़ा सही नही है। तो फ़िर किस तरह से बच्चो को विकास करने के लिए व्यस्त रखें।

यहाँ पर कुछ ऐसे ही तरीक़े बताये गए हैं जिनकी मदद से आप उन्हें व्यस्त रख सकते हैं।

  • बच्चे को पढ़ने के लिए उत्साहित करें- कहानी की किताबें, इनसाइक्लोपीडिया, कॉमिक्स, मैगजीन आदि जो भी वो पसन्द करें, उन्हें पढ़ने के लिए दें। पढ़ने से ना सिर्फ़ वो व्यस्त रहेंगे बल्कि उनका भाषा ज्ञान और सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही ये नई चीजों को जानने और समझने का सबसे बेहतर तरीका है।

  • पढ़ने के साथ ही आप बच्चो को लिखने के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। बच्चे प्राकृतिक रूप से सोचने की क्षमता रखते है अतः उन्हें किसी ऐसे काम मे लगाए जिसमें वो काफ़ी देर तक व्यस्त रहें। लिखने की आदत से उनकी लेखन शैली भी बेहतर बनेगी।

  • पेंटिंग, चित्रकारी और कला से जुड़े काम हमेशा से बच्चों के लिए पसंददीदा रहे हैं। तो उन्हें चित्रकारी करने, मॉडल बनाने जैसे कलाओं में व्यस्त रखें। इन सभी कामों के लिए उनकी कमी ना निकालें और ना ही इसके अच्छे या बुरे होने का निर्णय दें। उन्होंने जो भी बनाया है तथा जिस चीज़ से भी प्रेरित होकर बनाया है उनके काम के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें ।

  • बच्चों को पज़ल हल करनें तथा दिमाग़ वाले खेल खेलने के लिए उत्साहित करें। उनके साथ आप घर मे स्क्रबल, शतरंज आदि दिमाग़ वाले खेल, खेल सकते हैं, जिससे उनका दिमाग तेज होता है साथ ही सोचने की क्षमता भी बढ़ती है। इस तरह के खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी आती है साथ ही वो लम्बे समय तक मनोरंजित होकर व्यस्त भी रहते हैं।

  • बच्चों को खाना बनाने के काम मे लगाकर आप उन्हें लम्बे समय तक व्यस्त रख सकते हैं। उन्हें आपके साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा, साथ ही इससे उनकी सभी ज्ञानेन्द्रियाँ भी व्यस्त रहेंगी। इससे उनमें आपकी मदद करने की भावना भी आएगी जिससे आपको घर के लिए भोजन बनाने में भी काफ़ी मदद मिलेगी।

  • बच्चों को बगीचें के कामों में लगाएं। विभिन्न पौधों में अन्तर तथा उनके ध्यान रखने के तरीकों को उन्हें समझाएं। घर के किसी एक पौधे की देखभाल की ज़िम्मेदारी उन्हें दे दीजिए, जिसे की उन्हें लगाना होगा, सींचना होगा और उसके बड़े होने तक उसका ध्यान रखना होगा। इससे उनको प्रकृति को पास से जानने का अवसर मिलेगा साथ ही उनमें ज़िम्मेदारी निभाने और धैर्य रखने का गुण भी विकसित होगा।

बच्चों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर के उन्हें किसी अच्छे काम मे लगाना माता पिता के लिए आसान काम नहीं है।बच्चों को इस तरह स व्यस्त करना आसान तो नहीं है। लेकिन आप हिम्मत ना हारें, अलग़-अलग़ कामों में उन्हें व्यस्त रखने के लिए प्रयास करते रहें और देखें कि की किसमें उनकी रुचि अधिक है। एक बार जब आपको ये पता लग जायेगा कि आपके बच्चें की रुचि किस क्षेत्र में अधिक है तो उन्हें उस क्षेत्र से ज़ुड़े कामों में व्यस्त रखना आसान होता है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Related Disease

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us