कुछ घरेलू उपचारों के प्रयोग से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में इन आयुर्वेदिक उपायों को शामिल करके आप इनका लाभ ले सकते हैं:
हल्दी:
भारत के हर घर में भोजन बनाने के लिए हल्दी का रोज इस्तेमाल किया जाता है। यह औषधि जोड़ों के दर्द के निवारण सहित कई रोगों के लिए एक अच्छा इलाज है। हल्दी को अलग-अलग तरीकों से प्रयोग करके अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं, जिनकी सूची काफी लम्बी है। यह बहुत अच्छी दवा है, जिसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो कि हल्दी के सूजन-विरोधी गुणों को बढ़ाता है। आप हल्दी को गर्म दूध और शहद के साथ या वैकल्पिक रूप से, कैप्सूल के रूप में भी ले सकते हैं।
मालिश के लिए दर्द-निवारक तेल:
इस मिश्रण को तैयार करने के लिया 100 मिली तिल के तेल में 5 ग्राम अजवाइन, 5 ग्राम अदरक, 5 ग्राम लौंग और 5 ग्राम लहसुन को 10-15 मिनट के लिए उबालें। ठंडा होने पर इसको सूती कपड़े की मदद से छान कर एक काँच की बोतल में भर कर रख लें। इस तेल से रोजाना मालिश करें। जोड़ों के दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
गर्म और ठंडा उपचार:
गर्म तेल की मालिश जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत पाने की एक पारंपरिक विधि है। आप मालिश के लिए सरसों या तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। गरम तेल से बॉडी मसाज करने से शरीर का रक्त परिसंचरण बढ़ता है और हर तरह के दर्द में जल्द आराम देता है। ठण्डे उपचार सूजन या चोट के कारण होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। आप एक दिन में 2-3 बार प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ रगड़ सकते हैं। इससे सूजन में राहत मिलेगी।

 
                      
                   

 2075
2075 
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						 
						