उम्र के हिसाब से BP कितना होना चाहिए? Normal BP Chart

Information By Dr. VD Aggarwal     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 24 Nov, 2026
  • category-iconUpdated on 24 Nov, 2026
  • category-iconHeart Health
  • blog-view-icon5007

हम सब यह जानते हैं कि BP या ब्लड प्रेशर हमारी शारीरिक स्थिति के लिए बहुत ज़रूरी है, लेकिन इसके चलते हम अक्सर यह नहीं पहचान पाते कि उम्र के हिसाब से BP कितना होना चाहिए। आज आप इस लेख में यह पढ़ेंगे कि BP का काम क्या होता है और इसे जाँचा कैसे जाता है। 

BP क्या होता है और BP रीडिंग कैसे पढ़ें?

BP जिसे हम ब्लड प्रेशर के नाम से भी जानते हैं, यह एक प्रकार का शरीर की अंदरूनी स्थिति जानने का टेस्ट है।  BP का माप या अंग्रेजी में blood pressure measurement उस फोर्स (force) या दबाव को कहते है जब हमारा दिल की दीवारों और arteries के बीच रक्त का बहाव होता है। 

BP को अक्सर दो नंबरों के जोड़ से मापा जाता है:

  • सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (systolic blood pressure): यह पहला या ऊपरी अंक होता है हमारी ब्लड प्रेशर की रीडिंग का और यह तब आता है जब हमारे दिल की दीवारें सिकुड़ती हैं और खून को पंप करती हैं। 
  • डायास्टोलिक प्रेशर(diastolic pressure): यह वो अंक है जब हमारी नसे शांत या relax होजाती है धड़कनो के बीच में।

डॉक्टर आमतौर पर BP का माप डिजिटल या मैनुअल मशीन (digital or manual machine) से लेते हैं, जिसमें आपकी बाजू पर एक कफ (cuff) जैसी चीज़ बाँध दी जाती है। मैनुअल (manual) तरीके में डॉक्टर अपने स्टेथोस्कोप (stethoscope) और पंप (pump) के ज़रिए रीडिंग लेते हैं, या फिर डिजिटल मॉनिटर (digital monitor) से रीडिंग ली जाती है। 

उम्र के हिसाब से BP कितना होना चाहिए?

आमतौर पर डॉक्टरों के अनुसार आदर्श या सामान्य BP माप 120/80 mmHg से कम होना चाहिए।  लेकिन अक्सर BP की रीडिंग एक range में दी जाती है जो उम्र पर आधारित होती है। 

जो इस प्रकार है:

उम्र

लिंग

Systolic number (mm Hg)

Diastolic number (mm Hg)

18 -39 साल

स्त्रीलिंग

110

68

पुलिंग

119

70

40 -59 साल

स्त्रीलिंग

122

74

पुलिंग

124

77

60 + साल

स्त्रीलिंग

139

68

पुलिंग

133

69

अगर BP का माप नॉर्मल नहीं है तो क्या हो सकता है?

आमतौर पर नार्मल माप 110 से 120 / 70 से 80 mmhg होता है लेकिन अगर यह दबाव बड़ जाता है तो वो बीपी हाई की निशानी होती है। अक्सर हमारा BP नीचे दी गई गलतियों की वजह से होता है: 

  • नमक का ज़्यादा सेवन करना: नमक हमारे शरीर में पानी को रोक देता है जिसके कारण खून की मात्रा बढ़ जाती है। 
  • हर वक्त तनाव में रहना: अगर आप हर समय तनाव में रहते है तो हमारे दिल की धड़कने बढ़ जाती है और नसों में यह बहाव एकदम सिकोड़ देता है। 
  • मोटापा: मोटापा हमारे शरीर पर बहुत बोझ डालता है, जिसके कारण शरीर सुस्त हो जाता है और नसों से जुड़ी समस्याएँ आने की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं।  

क्या आयुर्वेद में BP का इलाज है?

आयुर्वेद के अनुसार हाई बीपी खून या नसों की बीमारी नहीं बल्कि हमारे शरीर के तीन स्तंभ यानि वात, पित और कफ दोष का नियंत्रण या बैलेंस बिगड़ ने से होती है। यह दिक्कत न सिर्फ खून के रफ्तार को की नहीं बल्कि आपके दिमाग पर भी असर डाल सकती है क्योंकि जब खून की रफ्तार नियंत्रित सीमा से तेज हो जाता है तो दिमाग तक संकेत सही से नहीं पहुंचते है। 

आयुर्वेद यह कहता है की हाई बीपी को सिर्फ बीपी मशीन पर दिखने वाला कोई नंबर नहीं है जो जड़ से ठीक नहीं किया जा सकता है। हाई बीपी को सुधारने के लिए आयुर्वेद में कुछ थेरेपी जो दिमाग शांत करने में बहुत असरदार है वह इस प्रकार है: 

  • अभ्यंग: इस थेरेपी में मरीज के पूरे शरीर की मालिश कुछ खास जड़ी-बूटियों के गुनगुने तेल से की जाती है जिस से शरीर की सारी थकान और जकरण दूर होजाती है। 
  • शिरोधारा: इसमें रोगी के माथे के एकदम बीचों-बीच गुनगुने तेल, दही या काढ़े की एक पतली सी धार लगातार गिराई जाती है जिसके कारण दिमाग में अलग ही सुकून महसूस होता है।
  • बस्ती: यह उन रोगियों के लिए फायदेमंद है जिन्हें गैस की शिकायत की वजह से बीपी की दिक्कत आती है।

बीपी के रोगी को क्या ध्यान रखना चाहिए? 

अक्सर बीपी बिना गोलियों के नियंत्रित रख सकते हैं अगर इन कुछ बातों पर ध्यान रखा जाए जैसे: 

  • तजा घरका बना हल्का भोजन खाए
  • हरी सब्जियों और फलों का सेवन बढ़ाए
  • अत्यधिक नमक avoid करे
  • तला और बाहर का भोजन खाना बंद करे
  • पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करिए 

निष्कर्ष

BP कितना है, यह जानना सिर्फ़ कोई जानकारी नहीं, बल्कि आपकी सेहत को ठीक रखने का एक ज़रिया है। अगर यह रीडिंग हल्की-सी या महीने में एक दिन ठीक नहीं आती, तो इसे इग्नोर (ignore) किया जा सकता है, लेकिन अगर उम्र के साथ BP बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा है, तो यह जानलेवा हो सकता है।   

References

In brief: How is blood pressure measured? - InformedHealth.org - NCBI Bookshelf 

High Blood Pressure and Kidney Disease - Blog - NIDDK

Optimizing blood pressure control through the use of fixed combinations - PMC

High Blood Pressure - Causes and Risk Factors | NHLBI, NIH

Hypertension: A Continuing Public Healthcare Issue - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

नहीं, आजकल के गलत खान-पान, तनाव और कम शारीरिक व्यायाम के कारण BP की बीमारी सिर्फ उम्र का रोग नहीं रहगया है।

हाँ, आप घर पर ही अपना BP माप सकते हैं अगर आपका BP monitor सही तरीके से काम कर रहा है।

हाँ, दिन के अलग-अलग समय पर BP की रीडिंग अलग-अलग हो सकती है क्योंकि दिन में हमारी साँसें और खून का बहाव भी बदलता है।

हाँ, कॉफी पीने से BP का स्तर थोड़ी देर के लिए बढ़ सकता है लेकिन ऐसा हर किसी के लिए हो यह ज़रूरी नहीं है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us