सुबह उठते ही मुंह का सूखा होना एक आम समस्या है। कई लोगों को जागने के बाद गले में सूखापन, जीभ पर चिपचिपापन, होंठ सूखे लगना या मुंह में अजीब स्वाद महसूस होता है। कभी-कभी यह सिर्फ रातभर मुंह खुला रखकर सोने या कम पानी पीने की वजह से होता है। लेकिन अगर यह समस्या रोज़ हो रही है, तो आपकी कुछ रोज़मर्रा की आदतें भी इसके पीछे हो सकती हैं।
अच्छी बात यह है कि हर बार सुबह मुंह सूखना किसी बीमारी का संकेत नहीं होता। अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव करके इसे कम किया जा सकता है।
Doctor's Note
सुबह का occasional dry mouth सामान्य हो सकता है, लेकिन लगातार या गंभीर dryness के पीछे दवा, oral-health problem या कोई अन्य underlying condition हो सकती है। कारण जाने बिना किसी medicine को बंद या बदलें नहीं।
दिनभर पर्याप्त पानी न पीना
सुबह का dry mouth अक्सर दिनभर की hydration से भी जुड़ा हो सकता है। अगर आप पूरे दिन बहुत कम पानी पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी होने पर मुंह में बनने वाली लार कम महसूस हो सकती है।
खासकर गर्म मौसम में, ज्यादा पसीना आने, लंबे समय तक बाहर रहने या व्यस्तता के कारण पानी कम पीने से यह समस्या बढ़ सकती है।
क्या करें?
प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीने की आदत बनाएं।
सोने से पहले बहुत ज्यादा चाय या कॉफी
शाम या रात में बार-बार चाय और कॉफी पीना कुछ लोगों में सुबह मुंह के सूखेपन को बढ़ा सकता है। कैफीन वाले पेय पदार्थों की अधिक मात्रा आपकी कुल fluid intake और नींद की आदतों को प्रभावित कर सकती है।
अगर आपको रोज सुबह dry mouth महसूस होता है, तो सोने से कुछ घंटे पहले चाय या कॉफी कम करके देखें।
मुंह खोलकर सोने की आदत
क्या सुबह उठते ही आपका मुंह और गला दोनों सूखे लगते हैं?
इसका एक कारण रात में mouth breathing यानी नाक की बजाय मुंह से सांस लेना हो सकता है। नाक बंद होना, एलर्जी, सर्दी या खर्राटों की वजह से व्यक्ति अनजाने में मुंह खोलकर सो सकता है।
पूरी रात हवा मुंह के अंदर से गुजरने के कारण सुबह dryness ज्यादा महसूस हो सकती है।
अगर नाक अक्सर बंद रहती है या आपको नियमित रूप से तेज खर्राटे आते हैं, तो इसके कारण को समझना जरूरी है।
सोने से ठीक पहले बहुत नमकीन खाना
रात में बहुत नमकीन snacks, packaged foods या ज्यादा नमक वाला खाना खाने से आपको ज्यादा प्यास लग सकती है। अगर इसके साथ पानी कम पिया जाए, तो सुबह मुंह सूखा महसूस हो सकता है।
इसलिए रात में chips, नमकीन और बहुत processed foods की मात्रा कम रखना बेहतर है।
देर रात तक स्क्रीन देखना
मोबाइल या laptop को देर रात तक इस्तेमाल करना सीधे तौर पर dry mouth का कारण नहीं है, लेकिन यह आपकी पूरी sleep routine को बिगाड़ सकता है।
देर रात तक जागना, पानी पीने की आदत का बिगड़ना, चाय-कॉफी लेना और नींद पूरी न होना,ये सभी मिलकर सुबह मुंह सूखने की शिकायत को बढ़ा सकते हैं।
इसलिए सिर्फ पानी पर ध्यान देने के बजाय पूरी bedtime routine को देखना जरूरी है।
Smoking और tobacco की आदत
स्मोकिंग और तंबाकू प्रोडक्ट्स मुंह के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं इनके इस्तेमाल से मुंह में ड्राइनेस ,बदबू और oral discomfort जैसी समस्या हो सकती है अगर सुबह मुंह सूखने के साथ आपकी सांसों में बदबू मसूड़े से खून आ रहा है, मुंह में जलन हो रही है तो यह आपको एक oral health check-up की जरूरत है
Alcohol का सेवन
शाम को alcohol लेने के बाद कुछ लोगों को अगले दिन ज्यादा प्यास और मुंह का सूखापन महसूस हो सकते हैंl Alcohol शरीर के fluid balance और नींद दोनों को प्रभावित कर सकता है l
अगर आपको बार-बार सुबह dry mouth होता है, तो alcohol के सेवन और उसके बाद होने वाले symptoms के बीच संबंध पर ध्यान दें।
कुछ दवाओं का असर
कई लोग यह नहीं जानते की कुछ दबाव के साइड इफेक्ट में आपका मुंह सूखना भी शामिल हो सकता हैl
उदाहरण के लिए कुछ allergy medicines, antidepressants, blood-pressure medicines और अन्य दवाएं मुंह में saliva कम कर सकती हैं।
अगर आपने कोई नई medicine शुरू करने के बाद सुबह dryness महसूस करना शुरू किया है, तो दवा खुद से बंद न करें। अपने डॉक्टर से बात करें।
सुबह उठकर क्या करें?
अगर कभी-कभी सुबह मुंह सूखा होता है, तो आप कुछ आसान आदतें अपना सकते हैं
- उठने के बाद पानी पिए
- दिनभर पर्याप्त fluids लेते रहे
- रात में बहुत नमकीन और processed food कम करें
- सोने से पहले excessive tea/coffee से बचे
- नाक बंद रहने की समस्या को नजरअंदाज न करें
- नियमित brushing और tongue cleaning करें
- Smoking और tobacco से बचे
- कमरे की हवा बहुत dry हो तो humidity पर ध्यान दे|
कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
कभी-कभार सुबह dry mouth होना आम हो सकता है। लेकिन अगर मुंह का सूखापन लगातार बना रहता है, दिन में भी होता है या इसके साथ बहुत ज्यादा प्यास, बार-बार पेशाब आना, निगलने में परेशानी, मुंह में घाव, जलन, सफेद परत या लगातार bad breath जैसी समस्या है, तो डॉक्टर या dentist से सलाह लें।
लगातार dry mouth केवल असुविधा नहीं है। लंबे समय तक saliva कम रहने से दांतों और मसूड़ों की समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।
निष्कर्ष
सुबह उठते ही मुंह सूखना हमेशा किसी बीमारी की वजह से नहीं होता इसकी और भी वजह हो सकती है जैसे कम पानी पीना रात में माउथ ब्रीदिंग, ज्यादा चाय कॉफी ,नमकीन खाना smoking, alcohol या कुछ मेडिसिन जैसी रोजमर्रा की चीजें इसकी वजह बन सकती हैं।
इसलिए पहले अपनी डेली रूटीन पर ध्यान दिया अगर समस्या रोज होती है या दूसरे symptoms के साथ बनी रहती है तो केवल घरेलू उपाय पर निर्भर रहने की वजह इसका कारण जानने के लिए हेल्थ केयर प्रोफेशनल से सलाह लेना बेहतर है |



