Diseases Search
Close Button
 
 

थकान और चिड़चिड़ापन: women में stress, anemia, thyroid या poor sleep

Information By Dr. Sapna Bhargava     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 06 Aug, 2026
  • category-iconUpdated on 06 Aug, 2026
  • category-iconWomen's Health
  • blog-view-icon5009

क्या आप सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करती है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है या पूरे दिन ऊर्जा की कमी रहती है अगर ऐसा अक्सर हो रहा है आपके साथ तो इसे केवल काम का बोझ या उम्र का असर समझ कर इग्नोर ना करें महिलाओं में लगातार थकान और चिड़चिड़ापन कई कारणों से हो सकता है इनमें सबसे आम कारण है स्ट्रेस, एनीमिया, थायराइड की समस्या और अच्छी नींद न लेना, सही कारण जानने से सही इलाज और राहत मिल सकती है

Stress (तनाव)

आजकल की महिलाओं को घर नौकरी बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियां के बीच खुद के लिए समय नहीं मिल पाता लगातार तनाव शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित कर सकता है

Stress के सामान्य लक्षण

  • हर समय थकान महसूस होना
  • छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन
  • सिरदर्द
  • ध्यान लगाने में परेशानी
  • नींद ठीक से न आना
  • बार-बार चिंता होना

क्या करें?

रोज़ 20–30 मिनट टहलें।

गहरी सांस लेने या मेडिटेशन की आदत डालें।

अपनी पसंद का कोई काम करें।

परिवार और दोस्तों से खुलकर बात करें।

जरूरत हो तो मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से सलाह लें

Anemia (खून की कमी)

महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है खासकर जिनकी माहवारी अधिक होती है  गर्भावस्था में या प्रेगनेंसी के दौरान डिलीवरी के बाद जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है तो शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, लगातार कमजोरी और थकान महसूस होती है

Anemia के लक्षण

जल्दी थक जाना

चक्कर आना

चेहरा पीला दिखना

सांस फूलना

बाल झड़ना

हाथ-पैर ठंडे रहना

क्या करें?

आयरन से भरपूर खाना खाये जैसे पलक, चकुंदर, गुड ,दाल, राजमा और हरी सब्जियां विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा ,आंवला और नींबू भी खाएं ताकि आयरन अच्छे से आपके शरीर में आए ,डॉक्टर की सलाह के बिना आयरन की दवा ना ले जरूरत पड़ने पर CBC या आयरन प्रोफाइल जैसे टेस्ट कर सकते हैं

Thyroid की समस्या

थायराइड एक छोटी ग्रंथि है जो शरीर की एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है महिलाओं में थायराइड की समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है अगर थायराइड हार्मोन कम बनने लगे तो ,शरीर में कई प्रक्रिया को धीमा कर देता है|

अगर थायरॉयड हार्मोन कम बनने लगे (Hypothyroidism), तो शरीर की कई प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं।

Hypothyroidism के लक्षण

हर समय थकान

वजन बढ़ना

ठंड ज्यादा लगना

कब्ज

त्वचा का सूखना

बाल झड़ना

उदासी या मूड खराब रहना

क्या करें?

  • डॉक्टर की सलाह पर TSH और Thyroid Profile की जांच कराएं।
  • अगर दवा शुरू हो जाए तो उसे नियमित समय पर लें।
  • बिना सलाह के दवा बंद न करें।
  • समय-समय पर जांच करवाते रहें।

Poor Sleep (अच्छी नींद की कमी)

अगर आप रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद नहीं ले रही है तो इसका सीधा असर आपके शरीर और दिमाग पर पड़ता है जिससे आपको स्ट्रास और चिड़चिड़ापन और बढ़ जाता है आजकल मोबाइल फोन, देर रात तक काम ,तनाव, टीवी देखना अनियमित दिनचर्या के कारण नींद की समस्या बढ़ रही है

Poor Sleep के लक्षण

सुबह उठकर भी थकान महसूस होना

दिनभर नींद आना

चिड़चिड़ापन

याददाश्त कमजोर होना

काम में मन न लगना

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

  • रोज़ एक ही समय पर सोएं और उठें।
  • सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग बंद करें।
  • शाम के बाद चाय और कॉफी कम लें।
  • रात का भोजन हल्का रखें।
  • सोने का कमरा शांत और आरामदायक रखें।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर थकान और चिड़चिड़ापन 2–3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बना रहे या इसके साथ नीचे दिए गए लक्षण भी हों, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

  1. अचानक वजन बढ़ना या घटना
  2. बार-बार चक्कर आना
  3. सांस फूलना
  4. बहुत ज्यादा कमजोरी
  5. दिल की धड़कन तेज होना
  6. माहवारी में बदलाव
  7. लगातार उदासी या चिंता

क्या केवल विटामिन लेने से समस्या ठीक हो जाएगी?

जी नहीं, ऐसा नहीं है हर थकन का कारण विटामिन की कमी नहीं होती काई बार असली कारण तनाव थायराइड अनिमिया निंद की कमी या दूसरा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है इसलिए बिना जांच करे आप कोई भी एक्शन ना ले

स्वस्थ रहने के आसान उपाय

  • संतुलित और पौष्टिक भोजन करें।    
  • रोज़ कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • 7–8 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • तनाव को कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
  • नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा या सप्लीमेंट न लें।

निष्कर्ष

महिलाओं में लगातार थकान और चिड़चिड़ापन को सामान्य मानकर नज़रंदास नहीं करना चाहिए इसके पीछे स्ट्रेस, एनीमिया ,थायराइड की समस्या या नींद का कारण हो सकता है सही समय पर कारण की पहचान आवश्यक जांच और जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव आपकी एनर्जी या ऊर्जा मानसिक स्वास्थ्य है और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं अगर आपकी थकान लंबे समय से बनी हुई है या रोज की डेली एक्टिविटी या डेली के काम में  बाधा आ रही है तो स्वयं इलाज करने की बजाय डॉक्टर से सलाह ले ,सही कारण पता लगाना ही उपचार की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शुरुआत है

References

The Relation Between Thyroid Function and Anemia: A Pooled Analysis of Individual Participant Data - PMC

Thyroid disease | Office on Women's Health

Thyroid hormone: How it affects your heart - Harvard Health

Sleep Deprivation and Deficiency - How Sleep Affects Your Health | NHLBI, NIH

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

तनाव के सामान्य लक्षणों में हर समय थकान महसूस होना, छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, ध्यान लगाने में परेशानी, नींद ठीक से न आना और बार-बार चिंता होना शामिल हैं।

आयरन से भरपूर चीजें जैसे पालक, चुकंदर, गुड़, दालें, राजमा और हरी सब्जियां खाना चाहिए। साथ ही विटामिन C वाले फल जैसे संतरा, आंवला और नींबू भी लें ताकि आयरन अच्छी तरह अवशोषित हो पाए। दवाइयां बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।

डॉक्टर से TSH और थायरॉइड प्रोफाइल की जांच कराएँ। दवा नियमित समय पर लें और बिना सलाह के दवा बंद न करें। समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहें।

नहीं, थकान के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए बिना जांच के विटामिन या दवा लेना सही नहीं है। जरूरी है कि सही कारण पता लगाकर उचित इलाज किया जाए।

अगर थकान और चिड़चिड़ापन 2-3 हफ्तों से अधिक समय तक बना रहे या इसके साथ अचानक वजन कम/बढ़ना, बार-बार चक्कर आना, सांस फूलना, बहुत ज्यादा कमजोरी, दिल की धड़कन तेज होना, माहवारी में बदलाव या लगातार उदासी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

तनाव कम करने के लिए दिन में थोड़ा समय मेडिटेशन, गहरी सांस लेने या पसंदीदा काम में लगाएं। दोस्तों या परिवार से बात करें और अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे आराम के पल डालें।

हाँ, खराब या कम नींद से आपका शरीर और दिमाग ठीक से आराम नहीं कर पाते, जिससे सुबह उठने के बाद भी थकान रहती है, दिनभर नींद आती है और मूड खराब रहता है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us