इसबगोल कब और कैसे लें? सही तरीका

Information By Dr. VD Aggarwal     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

इसबगोल एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो हमारी दादी-नानी के समय से उपयोग में होती आ रही है कभी दही में तो कभी पानी में। परन्तु समय के साथ अक्सर हम अपनी पुरानी आदतों को भूलते जा रहे हैं, उन्हीं में से एक इसबगोल का सेवन है। आज आप इस लेख में जानेंगे कि इसबगोल आखिर होता क्या है और इसका सेवन करने का सही तरीका क्या है?

इसबगोल क्या है?

इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर का source है जो पानी के संपर्क में आते ही जेल (gel) बन जाता है। इसबगोल जिसे हम अंग्रेजी में pshylium husk भी कहते है, यह हमारी आंत को साफ करने में मदद करता है।  यह जब हमारी आंतो में फसे खाने और पानी के संपर्क में आता है तो मल को नरम बना देता हैं जिसके कारण हमे मल त्यागने में कोई तकलीफ नहीं आती है।

इसबगोल कब लेना सबसे ज़्यादा फायदेमंद है?

इसबगोल को अपनी डाइट में उपयोग करने के बहुत फायदे हैं जैसे: 

  • कब्ज़ से राहत: जब हमारी अंत में मल जमना शुरू होता है तो हमें constipation या कब्ज़ की शिकायत आती है। 
  • दस्त को ठीक करना: दस्त में हमे पतली पतली पौटी आती है और जब हम इसबगोल खाते है तो यह पौटी के अधिक पानी को सोक लेता है और मल को मोटा बना देता है। 
  • वजन घटाने में मदद: जब किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र कमज़ोर हो जाता है तो सबसे पहले उसका वजन तेजी से बढ़ता है और वही फाइबर पाचन को ठीक करने में मदद करता है। 

इसबगोल का सेवन कैसे करना चाहिए? 

आमतौर पर जो इसबगोल खाने का सही तरीका यह है की हम 1 से 2 चम्मच या 5 से 10 ग्राम गुनगुने पानी में घोलकर तुरंत पी लें । 

हमें इसबगोल लेते समय कुछ और भी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जैसे: 

  • सबसे पहले डॉक्टर को दिखाइए ताकि वे आपकी बीमारी को जान सकें।
  • अपनी बीमारी के अनुसार इसबगोल का सेवन करे यानि अगर दस्त है तो इसबगोल को खाने के तुरंत बाद ले वही अगर आपको कब्ज़ है तो रात को सोने से पहले या सुबह खली पेट लीजिए।
  • इसबगोल को कभी भी सीधा दवाई की तरह न निगलें क्योंकि यह गले में भी फूल सकता है। 
  • दिनभर भरपूर पानी पीजिए ताकि इसबगोल मल के साथ आसानी से निकल सके।  

आयुर्वेद इसबगोल के बारे में क्या कहता है?

आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल का उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति का मल सख्त होजाता है और उसे मल त्याग करने में परेशानी होती है। आयुर्वेद में एक और बात कहि गई है की अगर आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर्रा तो आपको अलग-अलग तरह की बीमारिया होसकती है इसलिए हमें भोजन में डॉक्टर की सलहा से इसबगोल का इस्तेमाल करना जाहिए ताकि हमे दिगेस्टिव फाइबर की कमी न हो और पाचन तंत्र सही से काम करे।  

क्या इसबगोल के कोई side-effects भी है? 

आम तौर पर इसबगोल के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होते लेकिन अगर कोई व्यक्ति भरपूर मात्रा में पानी न पिए  इसबगोल लेने के बाद तो उसे पेट फूलना या गैस की शिकायत आसक्ति है। 

निष्कर्ष

इसबगोल एक आयुर्वेदिक इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली औषिधि है जिसे सही तरीके से न लिया जाए तो यह हमारी पाचन तंत्र की बिमारियों को बढ़ा भी सकता है इसलिए यह ज़रूरी है की हम इसे यह नियमित रूप से और सही तरीके से ले।

References 

Psyllium is a natural nonfermented gel-forming fiber that is effective for weight loss: A comprehensive review and meta-analysis - PMC

The Effect of Psyllium Husk on Intestinal Microbiota in Constipated Patients and Healthy Controls - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, अगर आपका बच्चा 5 साल की उम्र का है तो डॉक्टर की सलाह से इसबगोल दे सकते हैं।

हाँ, आप सुबह खली पेट इसबगोल का सेवन कर सकते है क्योंकि इसबगोल लेने से आपका पेट काफी समय तक भरा रहता है और भूख की इच्छा काफी समय तक दब जाती है।

जैसा हम जानते है कि कोई भी दवा अगर हम अत्यधिक मात्रा में लेते है तो उस से नुकसान हो सकते हैं ठीक उसी तरह इसबगोल क सेवन के साथ है यदि हम इसके साथ भरपूर मात्रा में पानी न पीए तो यह आपके पेट में जम सकता है।

अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की दिक्कत है या उसे अपना वजन कम करना है तो उसके लिए रात को इसबगोल खाना फायदेमंद है क्योंकि यह  फाइबर से भरपूर होता है और सुबह मलत्याग करने में बहुत आसानी होती है।

आम तौर पर इसबगोल दो तरीकों से आता है, जैसे टैबलेट और पाउडर, और इसका सेवन हम डॉक्टर  की सलाह से करते हैं।

इसबगोल में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है जो मल को सॉफ्ट करने में मदद करती है इसका सीधा मतलब है की यह कॉन्स्टिपेशन को ठीक करने में सबसे ज़्यादा फयदेमंद है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us