यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक वेस्ट प्रोडक्ट (कचरा) है। यह कोई बाहरी बीमारी नहीं है, बल्कि हमारे मेटाबॉलिज़्म का एक हिस्सा है, जिसे समझना बहुत ज़रूरी है। लेकिन कई बार हमारी खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड का स्तर बड़ जाता है जिसका अगर हमने समय रहते इलाज न कराया तो यह गाउट (gout) की बीमारी में बदल सकता है जो आमतौर पर gout attack या गाउट (gout) के दौरे के रूप में आते है। इस लेख में आप गाउट का दौरा और उसकी दवाई छोड़ने के बाद उसे कैसे नियंत्रित रखें, इसके बारे में पढ़ेंगे।
Gout क्या है?
गाउट (gout) एक प्रकार की सूजन है जो हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से होती है। जब किसी व्यक्ति को गाउट की समस्या आती है तो मरीज को अक्सर घुटनों, पैरों, हाथों या कलाइयों में सूजन या भयंकर दर्द रहता है।
अक्सर गाउट के लक्षण दूसरी बीमारियों की तरह स्थिर नहीं रहते बल्कि आते जाते रहते है जिसके कारण मरीज को गाउट के दौरे आते है।
क्या यूरिक एसिड का बढ़ना गाउट होने की शुरुआत है?
गाउट के लक्षणों कि पहचान करना बहुत आसान है जैसे अचानक से जोड़ो में दर्द होना या अचानक से सूजन का दिखाई देना लेकिन इन सबके पीछे एक छिपा हुआ कारण है जिस को हम यूरिक एसिड कहते है। जब यह एसिड खून में ज़रूरत से ज़्यादा हो जाता है, तो यह जोड़ों में जमा होने लगता है और इस एसिड के बढ़ने के कारण कुछ इस प्रकार हैं:
- गलत खान-पान: अगर आप अपनी डाइट में शराब, लाल मांस या दालों का अत्यधिक सेवन कर रहे हैं या मीठे पेय पदार्थ जैसे फ्रूट जूस का सेवन ज़्यादा कर रहे हैं।
- पाचन अग्नि का कमज़ोर हो जाना: पाचन अग्नि हमारे खाने को ढंग से पचने और शरीर को ताकत देने में मदद करती है लेकिन जब यह कमज़ोर पड़ने लगती है तो हमारे शरीर में आम की मात्रा बढ़ जाती है।
- मोटापा या अत्यधिक वजन: हमारा शरीर एक स्वस्थ वजन पर ठीक से काम करता है लेकिन वजन अगर उस से ज़्यादा हो जाए तो हमारे शरीर में समस्यां जैसे obesity आ जाती हैं जिसके कारण चलने फिरने में जोड़ो में दर्द की समस्या आती है।
क्या गाउट की दवा बंद करने के बाद यह वापस आ सकती है?
हाँ, कई बार यह देखा गया है की मरीज ने अपनी गाउट की दवा लेना बंद कर दि है लेकिन कुछ दिन बाद गाउट का दर्द वापस आ गया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि पेनकिलर सिर्फ गाउट के दर्द को तुरंत ठीक करती है लेकिन गाउट को जड़ से ठीक करने के लिए हमे अपनी रोज़ की गलतियों को सुधारना पड़ेगा।
इनमें से कुछ गलतियां इस प्रकार है:
- बाहर का तला खाना खाना
- पूरे दिन में 8 गिलास से भी कम पानी पीना
- बिलकुल व्यायाम न करना
- बहुत ज्यादा तनाव में रहना
- समय पर डॉक्टर को न मिलना
आयुर्वेद गाउट की समस्या को कैसे समझता है?
आयुर्वेद में एक सीधी बात कहि गई है की अगर हमारे शरीर में दो चीज़े यानि वात और हाजमा या पाचन बिगड़ जाए तो कोई भी बीमारी जल्दी पंप सकती है क्योंकि हमारे खून में आम बढ़ जाता है। आयुर्वेद एक और बात कहता है कि अगर हम इस गंदगी को शरीर से निकालदे तो गाउट कि बीमारी को ठीक कर सकते है।
हम आयुर्वेद में कुछ थेरपी जैसे रक्तमोक्षण, बस्ती (औषधीय एनीमा), बस्ती (औषधीय एनीमा) इत्यादि का उपयोग कर के मरीज के शरीर से यूरिक एसिड निकालते है।
गाउट की बीमारी को जल्दी ठीक न किया जाए तो कोई मुसीबत हो सकती है?
हाँ, अगर हम समय रहते गाउट का इलाज नहीं करते, तो आगे चलकर यह बड़ी मुसीबतें खड़ी कर सकता है:
दर्द के खतरनाक अटैक आना: जो दर्द पहले साल या छह महीने में एक बार तंग करता था, वो धीरे-धीरे हर महीने आने लगता है।
- जोड़ों का हमेशा के लिए खराब होना (Joint Damage): अगर हम यूरिक एसिड का इलाज समय रहते ना करवाए तो यह जोड़ो में अपनी जगह हमेशा के लिए बना सकते हैं और उन्हे खराब कर सकते है।
- किडनी में पथरी (Kidney Stones): यूरिक एसिड के ये कण सिर्फ जोड़ों तक सीमित नहीं रहते यह किडनी में जाकर भी इकट्ठे हो जाते हैं और वहां बड़ी दर्दनाक पथरी बना देते हैं।
निष्कर्ष
गाउट का दौरा एक ऐसी चीज़ है जो अक्सर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से होती है। गाउट का दौरा आने से पहले कोई साफ संकेत नहीं होते बल्कि यह कभी भी आसक्त है लेकिन खबरने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि इसको ठीक करना बहुत ही आसान है जैसे सबसे पहले एक दम शांत हो केर के जहा दर्द है उसे ठंडी बर्फ से सिकाई के और खूब पानी पीये अगर फिर भी दर्द कम नहीं हो रहा तो डॉक्टर के पास तुरंत जाओ।
References
Gout: Learn More – When is long-term treatment with medication suitable? - InformedHealth.org