Diseases Search
Close Button
 
 

फ्रिज से सीधे ठंडा खाना रोज़ खाने की आदत digestion को कैसे प्रभावित कर सकती है?

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

आज की ज़िन्दगी में फ्रिज हमारी बहुत बड़ी ज़रुरत बन गया है।  हम समय बचाने के लिए खाना एक साथ बनाकर फ्रिज में रख देते हैं। फिर जब भूख लगती है तो सीधे फ्रिज से निकलकर ठंडा खाना ही खा लेते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज़ाना इस तरह सीधे फ्रिज से निकलकर ठंडा खाना खाने की आदत हमारे पाचन तंत्र यानी डाइजेशन  पर कैसा असर डालती है?हमारा शरीर एक तय तापमान पर काम करता है और जब हम अचानक से बहुत ठंडी चीज़ें कहते हैं तो पेट को उसे पचने के लिए ज़्यादा म्हणत करनी पड़ती है। 

क्या फ्रिज से सीधा ठंडा खाना सही है?

फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा खाना खाना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस, दोनों ही यह मानते हैं कि खाने का तापमान हमारे शरीर के तापमान के आस-पास होना चाहिए। जब हम एकदम ठंडा खाना खाते हैं, तो हमारे पेट की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे खून का बहाव धीमा हो जाता है और पाचन की प्रक्रिया में रुकावट आने लगती है। जो energy खाने को पचाने में लगनी चाहिए वो पहले उस ठंडे खाने को शरीर के तापमान तक गर्म करने में खर्च हो जाती है। इसलिए, खाने को थोड़ा नार्मल होने दें या हल्का गर्म करके ही खाएँ।

फ्रिज का ठंडा खाना रोज़ खाना कितना सही है?

कभी-कभार मजबूरी में ठंडा खाना खा लेना अलग बात है लेकिन अगर आप इसे अपनी रोज़ की आदत बना चुके हैं, तो यह एकदम गलत है। रोज़ाना ठंडा खाना खाने से आपका पाचन तंत्र धीरे-धीरे कमज़ोर होने लगता है। लंबे समय तक ऐसा करने से पेट में भारीपन, अपच और कब्ज़ जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं। हमारी आँतों को ठंडा खाना आगे बढ़ाने में काफी ज़ोर लगाना पड़ता है। इसके अलावा रोज़ाना बासी और ठंडा खाना खाने से शरीर को खाने का पूरा पोषण भी नहीं मिल पाता है। इसलिए, हमेशा ताज़ा खाना खाने की ही कोशिश करनी चाहिए।

ठंडा खाना खाने के बाद गैस क्यों बनती है?

जब हम फ्रिज का ठंडा खाना खाते हैं, तो पेट का तापमान अचानक गिर जाता है। इसे वापस नॉर्मल करने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा लगानी पड़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में खाना ठीक से और समय पर पच नहीं पाता। अधपचा खाना जब पेट और आँतों में ज़्यादा देर तक पड़ा रहता है, तो उसमें सड़न शुरू हो जाती है। इसी सड़न की वजह से पेट में गैस बनने लगती है। इसके साथ ही, ठंडा खाना पेट के पाचक रसों को भी अपना काम ठीक से नहीं करने देता जिससे गैस एसिडिटी और पेट फूलने की शिकायत बहुत आम हो जाती है।

फ्रिज का ठंडा खाने के नुकसान

फ्रिज का ठंडा खाना रोज़ खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं:

  • पाचन धीमा होना: ठंडा खाना पेट में जाकर पाचन क्रिया को सुस्त कर देता है।
  • गैस और कब्ज़: खाना ठीक से न पचने के कारण पेट में गैस और कब्ज़ की समस्या बढ़ जाती है।
  • पोषक तत्वों की कमी: ज़्यादा ठंडा और बासी खाना खाने से शरीर को ज़रूरी विटामिन्स नहीं मिलते।
  • गले में खराश: अक्सर सीधे फ्रिज से निकली चीज़ें खाने से गला खराब हो सकता है।
  • वज़न बढ़ना: पाचन धीमा होने से मेटाबॉलिज़्म भी धीमा हो जाता है जिससे वज़न बढ़ सकता है।

क्या हर ठंडा खाना नुकसानदायक होता है?

ताज़े कटे हुए फल, दही, सलाद या ताज़े फलों का रस अगर हल्का ठंडा भी हो, तो नुकसान नहीं करता। लेकिन ध्यान रहे कि ये चीज़ें भी एकदम बर्फ जैसी ठंडी नहीं होनी चाहिए। असली नुकसान उस पके हुए भोजन से होता है, जिसे बनाकर फ्रिज में रख दिया गया हो जैसे दाल, सब्ज़ी, चावल या रोटी इत्यादि। पके हुए खाने को जब हम ठंडा खाते हैं, तो उसे पचाना भारी हो जाता है। इसलिए, कच्चे खाने और पके हुए खाने के बीच का यह फर्क समझना बहुत ज़रूरी है।

फ्रिज के खाने को गर्म करके क्यों खाना चाहिए?

फ्रिज में रखे पके हुए भोजन को हमेशा अच्छी तरह गर्म करके ही खाना चाहिए इसके कई मुख्य कारण हैं:

  • बैक्टीरिया का खात्मा: गर्म करने से खाने में पनपने वाले नुकसानदायक बैक्टीरिया मर जाते हैं।
  • पाचन में आसानी: गर्म खाना मुलायम हो जाता है, जिसे पेट आसानी से और जल्दी पचा लेता है।
  • स्वाद और महक: खाना गर्म करने से उसका असली स्वाद और महक वापस लौट आते हैं।
  • शरीर के अनुकूल: हल्का गर्म खाना हमारे शरीर के तापमान से मेल खाता है, जिससे पेट को मेहनत नहीं करनी पड़ती।
  • पोषक तत्वों का बचाव: सही तरीके से गर्म करने पर खाने का पोषण शरीर को बेहतर ढंग से मिलता है।

सुबह खाली पेट ठंडा खाना कितना सही है?

सुबह के वक्त हमारा पेट पूरी रात आराम करने के बाद खाली होता है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट पाचन की आग सबसे तेज़ होती है। ऐसे में अगर आप उठते ही फ्रिज का ठंडा खाना या बहुत ठंडा पानी पी लेते हैं, तो यह उस पाचन की आग को बुझाने का काम करता है। खाली पेट ठंडा खाना खाने से पेट में ऐंठन, दर्द और दिन भर सुस्ती महसूस हो सकती है। सुबह के समय हमेशा हल्का गुनगुना पानी या ताज़ा, हल्का गर्म नाश्ता ही करना चाहिए, ताकि आपके दिन की शुरुआत अच्छी और सेहतमंद हो।

फ्रिज में रखा खाना कितनी देर तक सही रहता है?

फ्रिज खाने को खराब होने से बचाता है लेकिन इसे स्टोर करने की भी एक तय समय सीमा होती है:

  • पकी हुई सब्ज़ी और दाल: इन्हें 24 से 48 घंटे के अंदर हर हाल में खा लेना चाहिए।
  • गूँथा हुआ आटा: आटे को 24 घंटे से ज़्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, वरना उसमें बैक्टीरिया पनपते हैं।
  • चावल: पके हुए चावल केवल 1 से 2 दिन तक ही फ्रिज में सुरक्षित रहते हैं।
  • कटे हुए फल: फलों को काटकर फ्रिज में लंबे समय तक न रखें, इन्हें 3-4 घंटे में ही खा लें।

ठंडा खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आपको कभी मजबूरी में फ्रिज का ठंडा खाना खाना ही पड़े, तो कुछ बातों का खास ख्याल ज़रूर रखें:

  • थोड़ी देर बाहर रखें: फ्रिज से निकालकर खाने को कम से कम 20-30 मिनट तक रूम टेम्परेचर पर आने दें।
  • अच्छे से चबाएँ: ठंडे खाने को सामान्य से ज़्यादा चबाकर खाएँ, ताकि वह मुँह में ही थोड़ा गर्म हो जाए।
  • थोड़ी मात्रा में खाएँ: एक साथ बहुत सारा ठंडा खाना खाने से बचें, हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके ही खाएँ।
  • गर्म पानी पिएँ: ठंडा खाना खाने के कुछ देर बाद हल्का गुनगुना पानी पी लें, ताकि पाचन में आसानी हो।

फ्रिज के खाने की आदत से कैसे बचें?

सबसे पहले, कोशिश करें कि उतना ही खाना बनाएँ, जितना एक बार में खत्म हो जाए। अगर ऑफिस के लिए खाना बनाना है, तो ताज़ा ही बनाएँ। वीकेंड पर सब्ज़ियाँ काटकर रख लें, ताकि रोज़ खाना पकाने में कम समय लगे। अगर खाना बच भी जाए, तो अगली बार उसे अच्छे से गर्म करके ही खाएँ। बाहर के जंक फूड को फ्रिज में स्टोर करने से बचें। ताज़ा खाना खाने से जो सेहत और ऊर्जा मिलती है, वो फ्रिज के बासी खाने में कभी नहीं मिल सकती।

निष्कर्ष

फ्रिज ने हमारी ज़िंदगी को आसान ज़रूर बनाया है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल हमारी सेहत बिगाड़ भी सकता है। सीधे फ्रिज से निकालकर ठंडा खाना रोज़ खाना आपके पाचन तंत्र के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे गैस, अपच और पेट से जुड़ी कई बीमारियाँ हो सकती हैं। हमेशा ताज़ा और हल्का गर्म खाना ही खाएँ। अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव लाएँ और अपने पेट व पाचन का ख्याल रखें। ताज़ा खाएँ और स्वस्थ रहें।

References

https://doh.wa.gov/you-and-your-family/food-safety/food-safety-myths

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5302397/

http://www.fsis.usda.gov/food-safety/safe-food-handling-and-preparation/food-safety-basics/leftovers-and-food-safety

https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/food-safety

https://www.sciencedirect.com/topics/agricultural-and-biological-sciences/leftover-food

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

खाने को कमरे के तापमान तक आने दें उसके बाद ही उसे ढक्कन बंद करके फ्रिज में रखें।

फ्रिज में रखने से विटामिन तुरंत खत्म नहीं होते लेकिन लंबे समय तक रखने और बार-बार गर्म करने से खाने का पोषण जरूर कम हो जाता है।

खाने को कमरे के तापमान तक आने दें उसके बाद ही उसे ढक्कन बंद करके फ्रिज में रखें।

पके हुए खाने को फ्रिज से निकालकर बिना गर्म किए खाना सही नहीं है। इसे हमेशा हल्का गर्म करके ही खाना चाहिए।

फल अगर बहुत ज़्यादा ठंडे हैं तो नुकसान कर सकते हैं। फलों को खाने से कुछ देर पहले फ्रिज से बाहर निकाल लेना बेहतर है।

अचानक बहुत ठंडी चीज़ गले की संवेदनशील नसों को सिकोड़ देती है। इससे गले में कफ जमा होने लगता है और खराश आ जाती है।

दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे एकदम ठंडा नहीं खाना चाहिए। रूम टेम्परेचर वाली ताज़ा दही पेट के लिए सबसे फायदेमंद होता है।

ठंडा खाना मेटाबॉलिज़्म को धीमा कर देता है। जब खाना सही से नहीं पचता तो वह शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us