Get up to 15% OFF! On Authentic Ayurveda Products! Best Prices only on the brand store. Visit : www.store.jiva.com
Understand the root-cause of your problem, and begin your personalized treatment today.
दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाचन के लिए भोजन को अच्छे से चबाना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद में खाने को चबा- चबाकर खाना बहुत अहम माना जाता है। सेहत से जुड़ी एकबहुत प्रसिद्ध सलाह कहती है कि, "थोड़ा-थोड़ा करके पिएं और खूब चबा-चबाकर खाएं''
स्वस्थ और मजबूत दांतों के बिना यह संभव नहीं होगा। यह भी सच है कि अगर आपके दांत ठीक से काम करते हैं, तो खाना पचाने में आंतों का काम आसान हो जाता है। अलग- अलग तरह की खाने की चीजों का असली स्वाद आप तभी ले सकते हैं जब आपके दांत मजबूत हों। इसके अलावा, चेहरे की सुंदरता के लिए भी दांत जरूरी हैं।
दांतों की अच्छी देख-रेख करने के बाद भी, हम आम दांतों की परेशानियों से बच नहीं पाते। ज्यादातर लोगों में दांतो से जुड़ी परेशानियां बहुत कम उम्र में ही शुरू हो जाती है, जिसका सबसे पहला कारण भोजन से जुड़ी गलत आदतें हैं। खाने में चीनी और कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा प्रयोग, बहुत ज्यादा ठंडा या गरम खाना, तला हुआ और मसालेदार खाना, दांतो से जुड़ी परेशानियों के लिए जिम्मेदार होते हैं, इसलिए इस तरह के खाने और दांतों से जुड़ी अलग-अलग तरह की बीमारियों से बचने के लिए दांतों की सही तरह से सफाई करना जरूरी है। आयुर्वेद कुछ सरल और अनोखे तरीके बताता है जिससे मजबूत और स्वस्थ दांत बनाए रखने में मदद मिलती है।
दिन में दो बार ब्रश करना दांतों की सफाई बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। आयुर्वेद दांतों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरह की जड़ी बूटियों के उपयोग की सलाह देता है। दांतो के पाउडर को इस्तेमाल करने के कुछ शानदार नुस्खे, जैसे दांतो पर हर्बल पाउडर को रगड़ना आदि, जो शुरूआत में आपको थोड़े अजीब लग सकते हैं लेकिन कुछ हफ्तों के बाद आपको इसके अनूठे परिणाम देखने को मिलेंगे,अगर आप प्राकृतिक माहौल में रहते हैं और जीवन को कुदरती तरीकों से जीना पसंद करते हैं तो दांतो को साफ रखने के लिए आस-पास के पेड़ों की छाल जैसे नीम आदि इस्तेमाल कर सकते हैं जो स्वाद में थोड़े कड़वे होते हैं।
बहुत से लोगों को सुबह चाय या काफी पीने की आदत होती है, कुछ लोग तो बिना दांतो की सफाई और ब्रश किए भी चाय पीते हैं, क्योंकि यह न केवल पित्त दोष बढ़ाता है बल्कि एसिड और कब्ज भी बढ़ाता है। इसलिए अपने दांतो को ठीक से साफ और बिना ब्रश किए बिना अपनी सुबह की चाय या कॉफी कभी न पिएं। चाय या काफी पीने से पहले कुछ खा लेना अच्छा रहेगा।
एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद को मिलाकर पीना दांतो के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यहां तक की आप इसे अपनी सुबह की चाय की जगह भी ले सकते हैं। ये आपको दांतो की परेशानियों से बचने और उसका इलाज करने, दोनों में मदद करता है।
हर दिन खाना खाने के बाद कम से कम-कम 4-5 बार गरम पानी से गरारे करना चाहिए। हर बार कुछ खाने के बाद दांत साफ करना बहुत जरूरी है। हर बार कुछ खाने के बाद दांतो को ब्रश करना शायद संभव नहीं हो सकता है, लेकिन ताजे पानी या गर्म पानी से साफ करना भी काफी है। मुंह में पानी ले, इसे 2-3 बार मुंह के चारों तरफ ले जाकर गरारे करें और फिर थूक दें। अगर खाने के कुछ कण दांतों पर चिपक जाएं तो दाएं हाथ की तर्जनी ऊंगली से उसे साफ करें।
एक कप पानी (सर्दी में गर्म पानी) लें और इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं और इस पानी से 3-4 बार गरारे करें। इसके अलावा इस पानी को मुंह में भरें और दांतों के चारों तरफ घुमाएं। दांतों और मसूड़ों के लिए यह बहुत अच्छा रहता है। सोने से पहले इसे रोज करना चाहिए।
एक ग्राम नमक और एक चम्मच सरसों के तेल को मिलाकर एक मिश्रण बना लें। इसे मसूड़ों पर चारों तरफ धीरे-धीरे से लगाएं और मसाज करें। इसे बहुत जोर -जोर से न करें और अगर लगाते समय मसूड़ों के आस-पास से थोड़ा सा खून आ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह पाइरिया, मसूड़ों की सूजन, दांतो के दर्द और खून आने जैसी परेशानियों के इलाज के लिए बहुत अच्छा है। यह मसूड़ों को मजबूत करता है और रोगाणुओं को मारने का काम करता है। ये मसाज दिन में कभी भी कर सकते हैं।
इस मिश्रण में नमक की जगह एक चुटकी हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले इससे रोज मसाज करना चाहिए। ये ठंडा या गर्म खाना खाना खाने से होने वाली परेशानी, दांतो के दर्द, मसूड़ों से खून आने आदि के इलाज मे बहुत मदद करता है।
इसके अलावा आधे गिलास पानी में दो चम्मच नींबू का रस दिन में दो बार पीना दांतो और मसूड़ों की मजबूती के लिए काफी अच्छा होता है।
खाना खाने के बाद लौंग खाने से भी दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और ये एक माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी काम करता है। मुंह में लौंग रखें और धीरे-धीरे चबाएं।
कभी भी बहुत ठंडा और गर्म एक साथ न खाएं जैसे कि गर्मा गर्म काफी के ठीक बाद आइसक्रीम।
बहुत ज्यादा मिठाई और चीनी से बनी हुई चीज़ें खाने-पीने से बचें और इन्हें खाने बाद कुल्ला करें।
अगर आपके मसूड़ों में दर्द है तो मसालेदार, तले हुए और खट्टे खाने से दूर रहें।
तो बस इन सरल उपायों को जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वादिष्ट खाने के मजे लेते रहें।
To Know more , talk to a Jiva doctor. Dial 0129-4040404 or click on ‘Speak to a Doctor
under the CONNECT tab in Jiva Health App.
Subscribe to the monthly Jiva Newsletter and get regular updates on Dr Chauhan's latest health videos, health & wellness tips, blogs and lots more.
Comment
Be the first to comment.