Diseases Search
Close Button
 
 

दानों, फुंसियों और मुँहासों से बचने के आयुर्वेदिक तरीके

प्रदूषण व धूल में सफर करना, तनाव और चिंता का बढ़ना, पैकेटबंद खाना खाना, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (शीतल पेय) ज्यादा पीना, व्यायाम न करना आदि मुँहासों और दानों के प्रमुख कारण हैं। मुँहासों और फुंसियों का आयुर्वेदिक इलाज आपको इससे दीर्घकालिक छुटकारा दिला सकता है। आयुर्वेद हमारी आंतरिक और बाहरी सुंदरता को समुचित रूप से देखता है और इनमें संतुलन बनाने की कोशिश करता है।

आहार और जीवनशैली में थोड़े से बदलाव के साथ इन सभी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है, जैसे कि:

  • खट्टा, तीखा और तैलीय आहार न खायें।

  • पैकेट के खाने से बचें।

  • शरीर के वजन के हिसाब से पानी का सेवन बढ़ायें।

  • नहाने के लिए प्राकृतिक जड़ी-बूटी से बने साबुन का इस्तेमाल करें।

  • ज्वलनशील सौंदर्य प्रसाधनों से दूर रहें।

  • मुँहासे के घावों को न छुएँ।

इसके साथ-साथ आप निम्न उपचारों का भी पालन कर सकते हैं:

  • तुलसी, सौंफ़, धनिया के बीज, करौंदा और हल्दी का मिश्रण बना लें। दोपहर और रात के खाने से 15 मिनट पहले आधा चम्मच खायें।

  • रोज़ सुबह 1 चम्मच आँवले के रस को एक कप पानी के साथ लें।

  • एक चम्मच धनिये के रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर दिन में दो बार पीएँ।

आयुर्वेद के यह उपचार हम उम्र के व्यक्तियों, खासकर किशोरों, को खराब त्वचा जैसी परेशानियों से लंबे समय तक के लिए राहत देंगे।

हार्मोन्स द्वारा जरूरत से ज्यादा तेल का उत्पादन रोम-छिद्रों को जाम कर देता है, जिससे मुँहासे होते हैं। इससे बचने का सबसे बेहतर रास्ता है कि त्वचा पर कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन न लगायें। आयुर्वेद से बने सौंदर्य प्रसाधनों का सहारा लें। आयुर्वेद किफायती, आसान और सुरक्षित है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Related Disease

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us