शराब को कभी हाथ नहीं लगाया, फिर भी रिपोर्ट में Grade 1 Fatty Liver आ गया

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 13 Nov, 2026
  • category-iconUpdated on 13 Nov, 2026
  • category-iconLiver and Gall
  • blog-view-icon5006

जब किसी व्यक्ति की Liver रिपोर्ट में Grade 1 Fatty Liver लिखा आ जाए, तो उसके मन में पहला सवाल यही होता है कि आज तक शराब को हाथ तक नहीं लगाया, फिर भी ऐसा कैसे हो गया?

अक्सर लोगो की यही धारणाएं होते है की लिवर की समस्याएं उन्ही को होती है जो शराब पीते है, पर ये पूरी तरह सच नहीं है। 

आजकल Fatty Liver की परेशानी खराब खान-पान, बिगड़ी हुई जीवनशैली, गलत आदतें और कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से होती है।

अब यह परेशानी तेज़ी से लोगों को हो रही है और इसके पीछे का कारण बिगड़ी हुई जीवनशैली ही है।

Grade 1 Fatty Liver क्या होता है?

Liver हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो खाने को पचाने, शरीर से हानिकारक पदार्थ निकालने और ऊर्जा जमा करने का कार्य करता है।

जब Liver की कोशिकाओं में सामान्य से अधिक Fat जमने लगता है, तो इस स्थिति को Fatty liver कहा जाता है। 

Grade 1 Fatty Liver  इस समस्या का शुरुआती दौर या पहला स्तर है। शुरुआत में व्यक्ति को इसका पता तक नहीं चलता क्योंकि इसके कोई लक्षण सामने नहीं आते हैं; अल्ट्रासाउंड द्वारा ही व्यक्ति इस बारे में सचेत हो सकता है। 

इसमें अच्छी बात यह है कि शुरुआती अवस्था में खान-पान और जीवनशैली को सुधारकर Liver को बेहतर बनाया जा सकता है। 

शराब नहीं पीते फिर भी Liver में Fat कैसे जमा हो गया?

शराब को कभी हाथ भी नहीं लगाया पर रिपोर्ट में Fatty Liver देख कर हैरान हो गए। हर बार Fatty Liver या Liver से जुड़ी कोई भी समस्या होने का कारण सिर्फ शराब होना ज़रूरी नहीं है; अन्य कई कारणों की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। जैसे:

  • ज्यादा मीठा खाने की वजह से हो सकता है Fatty Liver, रोज़ाना मीठी चाय, जूस, पैकेज्ड जूस आदि के सेवन से शरीर में कैलोरी और Fat जमा होने के chances बढ़ जाते हैं। जिस वजह से Fatty Liver होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • यदि आपका वजन देखने में सामान्य लगता है पर आपके पेट के आस-पास चर्बी जमने लगी है तो सतर्क रहें यह Fatty Liver  होने का खतरा बन सकती है।
  • शारीरिक गतिविधियां कम होना भी Fatty Liver का एक कारण बन सकता है। कम चलना, दिनभर एक ही जगह पर बैठे रहना और बिलकुल एक्सरसाइज न करने के वजह से Fat बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
  • डायबिटीज के मरीजों में Fatty Liver होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • बार-बार बाहर का खाना, बाहर का तला-भूना भोजन अनियमित समय पर अनियमित खान-पान Liver के स्वास्थ्य  पर दुष्प्रभाव डाल सकता है।

Grade 1 Fatty Liver के लक्षण क्या हो सकते हैं?

शुरुआती अवस्था में Fatty Liver में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते पर कुछ लोगों को निम्नलिखित समस्याएं महसूस हो सकती है:

  • दिनभर थका हुआ और सुस्त महसूस करना। पूरे दिन कुछ न करके भी थकान और सुस्ती महसूस करना।
  • पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में हल्की असहजता।
  • पेट के आस-पास वजन बढ़ना।
  • पाचन से जुड़ी समस्या होना, जैसे अपच, खाना खाने के बाद पेट फूलना (bloating) आदि।

Fatty Liver होने पर कुछ सामान्य लक्षण महसूस किए जा सकते हैं, पर यह ज़रूरी नहीं है कि ये लक्षण Fatty Liver की वजह से ही हों; कई बार इनका कारण कोई अन्य बीमारी भी हो सकती है। कई बार Fatty Liver में कोई भी लक्षण महसूस नहीं होते है, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड कराया जाता है, तो रिपोर्ट में Fatty Liver का पता चलता है।

Grade 1 Fatty Liver को रोकने के लिए क्या करें?

शराब को कभी हाथ भी नहीं लगाया, पर रिपोर्ट में Grade 1 Fatty Liver आया है, तो घबराएं नहीं। हर बार शराब ही Fatty Liver होने का कारण नहीं है; अन्य कारणों की वजह से भी Fatty Liver जैसी समस्याएं हो सकती हैं। राहत की बात यह है कि सही समय पर अपनी रोज़ की आदतों, खान-पान और जीवनशैली में सुधार करके भी Grade 1 Fatty Liver से बचा जा सकता है।

  • रोजाना 30-45 मिनट पैदल चलें और व्यायाम आदि करें।
  • अपने आहार को सुधारे, संतुलित और पौष्टिक आहार को अपनी जीवनशैली में शामिल करें।
  • मीठे पेय पदार्थो के सेवन से बचें।
  • बाहर का तला-भुना और जंक फूड खाना बंद करें या सीमित करें।
  • जितना हो सके पानी पिएं, पर्याप्त पानी आपके स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें।
  • रोज़ाना व्यायाम करें, अपने खान-पान का ध्यान रखें, और अपने वजन को नियंत्रित रखें।
  • रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद लेना स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।
  • तनाव को कम करें।

इसके साथ-साथ  डॉक्टर की सलाह और जाँच भी उतने ही आवश्यक हैं जितने ये उपाय।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद में Liver को यकृत कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार Liver पित्त से जुड़े सभी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को निभाता है। Fatty Liver जैसी समस्या खराब खान-पान, बिगड़ी हुई जीवनशैली,अनियमित दिनचर्या और पाचन से जुडी गड़बड़ियों की वजह से होती है। इससे शरीर का संतुलन भी प्रभावित होता है।

आयुर्वेद में संतुलित एवं सुपाच्य भोजन, नियमित दिनचर्या और पर्याप्त शारीरिक गतिविधियों को उचित और स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है।

Fatty Liver जैसी समस्या में भी हल्का और संतुलित भोजन करना चाहिए। बाहर का तला-भुना खाने से बचना चाहिए। नियमित व्यायाम और प्राणायाम करना फायदेमंद हो सकता है। इन सभी आदतों को अपने जीवन में अपनाकर Fatty Liver को नियंत्रित किया जा सकता है।

Fatty Liver के उपचार के लिए कोई भी दवा, काढ़ा या जड़ी-बूटी बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के न लें। कई आयुर्वेदिक औषधियां भी Fatty Liver में विपरीत प्रतिक्रिया दे सकती है। इसलिए खुद से कोई भी उपचार न करें, उपचार डॉक्टर की सलाह से ही कराएं और कुछ छोटी-छोटी आदतें जैसे संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों को अपने जीवन में अपनाकर Fatty Liver जैसी समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।

निष्कर्ष 

शराब न पीने के बाद भी आपको Fatty Liver की समस्या हो सकती है। Fatty Liver होने के बाद इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे समय रहते समझना चाहिए। Fatty Liver, Liver की समस्या का पहला स्तर होता है इसलिए समय रहते ही अच्छी आदतें जैसे, नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और उचित शारीरिक गतिविधियों द्वारा इसे नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर्स से सलाह लेकर Fatty Liver को ठीक करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।

याद रखें कि Liver को स्वस्थ बनाने के लिए केवल शराब से दूरी बनाने की ज़रूरत नहीं है। अपनी दिनचर्या और जीवनशैली को सुधारना भी उतना ही आवश्यक है।

References

Alcohol-Associated Liver Disease - StatPearls - NCBI Bookshelf

An Introduction to Liver Disease in India - PMC

FDA Approves First Treatment for Patients with Liver Scarring Due to Fatty Liver Disease | FDA

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

Grade 1 Fatty Liver को पूरी तरह ठीक होने या रिवर्स होने में आम तौर पर 3 से 6 महीने (कुछ मामलों में 2 से 3 महीने) का समय लगता है। यह पूरी तरह से आपकी जीवनशैली में सुधार और निरंतरता पर निर्भर करता है।

Grade 1 Fatty Liver अपने आप में कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। ये Fatty Liver का पहला स्तर होता है जिसमें Liver में Fat सिर्फ 5-10% ही जमा होता है, तो इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

Fatty Liver के ठीक होने का सबसे पक्का और सटीक तरीका केवल लक्षणों से नहीं, बल्कि डॉक्टर द्वारा की जाने वाली मेडिकल जांच (ब्लड टेस्ट और स्कैन) से ही पता चलता है।

Liver को स्वस्थ रखने और उसे जल्दी सुधारने के लिए ऐसा आहार लेना चाहिए जो हल्का हो, आसानी से पच जाए और जिसमें भरपूर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स व पोषक तत्व हों।

चावल सीधे तौर पर Liver को नुकसान नहीं पहुँचाता है, लेकिन इसे खाने का तरीका और इसकी मात्रा आपके लिवर के स्वास्थ्य पर असर डालती है।

Liver को स्वस्थ रखने और प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए कई फल फायदेमंद माने जाते हैं। जैसे: सेब, अंगूर, निम्बू, संतरा, आंवला, तरबूज , पपीता आदि।

Liver खराब होने के शुरुआती लक्षण अक्सर बहुत सामान्य होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर थकान या आम कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लक्षण इस प्रकार हैं: थकान, भूख न लगना, जी मचलना, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होना आदि।

Related Blogs

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us