सुबह उठते ही उंगलियों में जकड़न महसूस होना, मुट्ठी बंद करने में तकलीफ होना और उंगलियाँ खोलने में दिक्कत होना रूमेटॉयड आर्थराइटिस के मरीजों के लिए आम समस्या है, पर इससे उन्हें बहुत तकलीफ होती है। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद वह हर हफ्ते methotrexate का सेवन करते है, पर उन्हें कोई आराम नहीं मिलता और हर सुबह उंगलियों में तकलीफ होती है। ऐसे में यह सवाल आना बिल्कुल स्वाभाविक है कि दवाई तो नियमित ले रहे हैं, फिर भी ये तकलीफ क्यों?
रूमेटॉइड आर्थराइटिस में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने ही जोड़ों की परत को नुकसान पहुँचाने लगती है, जिससे वह कमज़ोर हो जाती है और उनमें सूजन व अकड़न आने लगती है। यही वजह है कि उंगलियों में परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।
Methotrexate लेने के बाद भी यह समस्या क्यों होती है?
Methotrexate रूमेटॉइड आर्थराइटिस में ली जाने वाली एक दवा है जो शरीर में हो रहे असामान्य गतिविधियों को नियंत्रित करती है और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करती है। लेकिन इसका असर तुरंत दिखाई नहीं देता; इसका असर होने में कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक समय लग सकता है।
Methotrexate के बाद भी शरीर में सूजन बनी रहने के कारण निम्नलिखित हैं:
- यदि दवा लेने के बाद भी उंगलियों में समस्या होती है तो इसके पीछे एक कारण यह हो सकता है कि आपकी बीमारी अभी भी सक्रिय है, वो पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और आपको दुबारा डॉक्टर से जाँच कराने की ज़रूरत पड़ सकती है।
- जोड़ों में सूजन आने की वजह से उंगलियों में अकड़न महसूस होने लगती है। रात-भर कम गतिविधि होने के कारण सुबह उठकर ज़्यादा अकड़न महसूस होने लगती है और उंगलियाँ खुलने में परेशानी होने लगती है।
- Methotrexate का असर देर से होता है। Methotrexate का असर दिखने में कम से कम 6 से 8 हफ्ते लगते हैं। इस वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
- लंबे समय तक ये बीमारी नियंत्रित न होने से जोड़ों के आस-पास मौजूद मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इस वजह से भी दवाई आदि लेने के बाद भी रूमेटॉयड आर्थराइटिस की समस्या बनी रह सकती है।
सुबह ऊँगली न खुलने पर किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें?
रूमेटॉइड आर्थराइटिस में यदि सुबह उठकर उंगलियाँ खोलने में परेशानी हो या फिर उंगलियों में अकड़न महसूस हो और ये समस्या लंबे समय तक महसूस हो रही है तो इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें:
- अगर सुबह उठने के बाद बहुत देर तक उंगलियों में अकड़न महसूस हो रही है तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।
- अगर मुट्ठी बंद करने में या फिर खोलने में दिक्कत महसूस हो तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।
- उंगलियों के जोड़ों में सूजन, गर्माहट या फिर सूजन महसूस होने पर इस लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें।
- यदि हाथों की पकड़ की ताकत कम होने लगे, सामान आदि उठाने में तकलीफ हो, तो इस समस्या पर ध्यान दें।
- दिनभर काम करने के बाद भी अगर हाथों में सूजन, अकड़न या फिर झनझनाहट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले।
- यदि सुबह उठकर उंगलियों की यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है तो इसे बिल्कुल नज़रअंदाज़ न करें, और किसी specialised डॉक्टर से जाँच कराएं।
सुबह उंगलियों की जकड़न को ठीक कैसे करें?
अगर आप भी रूमेटॉइड आर्थराइटिस से परेशान है और सुबह उठते ही आपको उंगलियाँ खोलने में दिक्क्त, मुट्ठी बंद करने और खोलने में परेशानी, उंगलियों में सूजन, गर्माहट, अकड़न, झनझनाहट या फिर सुन्नपन महसूस होती है और Methotrexate लेने के बाद भी कोई असर नहीं दिखता, तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि Methotrexate को अपना असर दिखाने में कम से कम 6 से 8 महीने का समय लगता है, इसलिए Methotrexate लेने के बाद भी उंगलियों में तकलीफ महसूस हो सकती है। दवाइयों के साथ-साथ कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाने से भी आप इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। जैसे:
- सुबह उठकर यदि आप अपने हाथों की हल्के गुनगुने पानी से सिकाई करते है तो उंगलियों में हो रही अकड़न से आपको राहत मिल सकती है, पर ध्यान दे कि अगर उंगलियों में सूजन है तो उसे ज़्यादा गर्माहट न दें।
- उंगलियों की हल्की गतिविधियां करें जैसे, कलाई घुमाना, उंगलियों को सीधा करें उन्हें मोड़े ऐसा अभ्यास धीरे-धीरे करें। यदि उंगलियों में फिर भी दर्द बना रहता है या फिर बढ़ता है तो इन व्यायामों को रोक दें।
- डॉक्टर्स की सलाह लेकर दर्द को राहत देने के लिए क्रीम आदि का उपयोग करें।
- संतुलित आहार ले, अपने भोजन में healthy आहार शामिल करें, इससे आपके शरीर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होंगे और यह बाकि कमियां दूर करने में और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
- पर्याप्त नींद लें, इससे आपके शरीर की थकान कम होगी और यह तनाव कम करने में भी उपयोगी होगा।
- नियमित डॉक्टरी जाँच कराएं, अगर हर हफ्ते methotrexate लेने के बाद भी आपको कोई असर नहीं दिख रहा है तो तुरंत डॉक्टर से जाँच कराए। यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस अभी भी सक्रिय होने का संकेत हो सकता है, या फिर आपको उपचार बदलने की भी ज़रूरत हो सकती है।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में रूमेटॉयड आर्थराइटिस को आमवात कहा जाता है। Methotrexate लेने के बाद भी यदि सुबह उठ कर उंगलियों में अकड़न महसूस हो या फिर उंगलियाँ खोलने में परेशानी हो तो आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से उंगलियों में जकड़न और सूजन आदि जैसी समस्या, शरीर की पाचन अग्नि मंद होने और वात दोष बढ़ने के कारण होते है। जब शरीर में पाचन अग्नि मंद हो जाती है तो भोजन सही तरीके से पच नहीं पाता और फिर वह आम (टॉक्सिन्स) बन जाता है, और वात दोष असंतुलित होने की वजह से यही आम शरीर में जाकर हाथ-पैर के जोड़ों में जाकर जमने लगता है। यही कारण है कि सुबह उठकर उंगलियों को खोलने में तकलीफ होती है।
Methotrexate शरीर और जोड़ों में हो रही सूजन को कम करने और शांत करने का काम करता है। Methotrexate लेने के बाद भी अगर उंगलियों में तकलीफ बनी रहती है तो आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से उसका कारण हमारे शरीर में जमा आम होता है, जब तक आम बनना बंद नहीं होगा तब तक हमारी उंगलियों में सूजन और अकड़न बनी रहेगी। ऐसा हमारे शरीर में बढ़े हुए वात दोष के कारण होता है, वात दोष हमारे शरीर में मौजूद आम को ले जाकर जोड़ों में जमा कर देता है और यही कारण है की उंगलियों में जकड़न और सूजन बनी रहती हैं।
इस परेशानी को ठीक करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं। जैसे:
- अपने आहार में संतुलित एवं सुपाच्य भोजन शामिल करना।
- अपनी दिनचर्या को नियमित रखना चाहिए।
- पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। यह तनाव और थकान को कम करने में सहायक होता है।
- शारीरिक क्षमता के अनुसार हल्की शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए।
आराम न मिलने पर योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। उनकी सलाह के अनुसार ही उपचार करना चाहिए, खुद से Methotrexate का सेवन कम या ज़्यादा नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष
रूमेटॉइड आर्थराइटिस में हर हफ्ते Methotrexate लेने के बाद भी सुबह उंगलियाँ नहीं खुलतीं और उंगलियों में सूजन, जकड़न और सुन्नपन जैसी समस्या होती है तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। तुरंत योग्य डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज कराना चाहिए।
ऐसा रूमेटॉयड आर्थराइटिस के सक्रिय रहने और पहले से मांसपेशियों और जोड़ों में हुए नुकसान की वजह से होता है। वक्त रहते ही डॉक्टर से सलाह और जाँच करानी चाहिए और साथ ही सही जीवनशैली, हल्की शारीरिक गतिविधियां, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या को अपनाना चाहिए, इससे रूमेटॉइड आर्थराइटिस की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
References
Recommendations for optimizing methotrexate treatment for patients with rheumatoid arthritis - PMC
Rheumatoid Arthritis Symptoms, Causes, & Risk Factors | NIAMS


































































