नारियल पानी को सेहतमंद पानी मन जाता है और इसमें कई ज़रूरी पोषक तत्त्व होते है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की हर व्यक्ति को इसे रोज़ पीना ही चाहिए शरीर की रोज़ की तरल ज़रुरत पूरी करने के लिए सामान्य पानी सबसे आसान और ज़रूरी विकल्प है। नारियल पानी खासकर गर्मी, ज़्यादा पसीना आने या व्यायाम के बाद कुछ लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। लेकिन इसमें प्राकर्तिक शुगर और पोटैशियम भी होता है इसलिए हर किसी के लिए इसकी ज़रुरत और मात्रा एक जैसी नहीं होती। यानी नारियल पानी अच्छा है लेकिन इसे रोज़ पीना स्वास्थ्य की अनिवार्य शर्त नहीं है।
नारियल पानी को इतना अच्छा क्यों माना जाता है?
नारियल पानी को हेल्दी इसलिए माना जाता है क्योंकि यह हल्का और प्राकर्तिक पानी है इसमें पानी के साथ कुछ खनिज भी मिलते हैं। इसमें पोटैशियम सोडियम और मैगनीशियमजैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर में तरल और खनिजों का संतुलन बनाएं रखने में मदद करते हैं। गर्मी या पसीना आने के बाद यह शरीर को तरल देने का यह एक विकल्प हो सकता है इसमें कुछ प्राकर्तिक शुगर भी होती है इसलिए यह टेस्ट में हल्का मीठा लगता है। और इसे स्वास्थ्य पेय समझना सही नहीं है। संतुलित खान पान में नारियल पानी शामिल किया जा सकता है लेकिन रोज़ पीना हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी नहीं है।
क्या रोज़ नारियल पानी पीना ज़रूरी है ?
रोज़ नारियल पानी पीना बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं है, लेकिन यह सेहत के लिए एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प ज़रूर है। नारियल पानी प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और थकावट दूर करने में मदद करता है। अगर आप शारीरिक रूप से बहुत एक्टिव रहते हैं, धूप में ज़्यादा काम करते हैं या एथलीट हैं, तो इसका सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आम दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सामान्य साफ पानी ही सबसे ज़्यादा ज़रूरी और पर्याप्त है। इसलिए इसे हर दिन पीना अनिवार्य नहीं है, आप इसे अपनी पसंद और ज़रूरत के हिसाब से कभी-कभी भी पी सकते हैं।
नारियल पानी हर किसी के लिए ज़रूरी क्यों नहीं ?
नारियल पानी कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए यह हर किसी के लिए आवश्यक या सुरक्षित नहीं है।
- किडनी की बीमारी: नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। कमज़ोर किडनी पोटैशियम को खून से बाहर नहीं निकाल पाती है। इससे शरीर में पोटैशियम बढ़ जाता है जो दिल के लिए खतरनाक है।
- डायबिटीज़ : नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे ज़्यादा पीने से ब्लड शुगर का स्तर तेज़ी से बढ़ सकता है।
- ब्लड प्रेशर की दवा : नारियल पानी रक्तचाप को प्राकृतिक रूप से कम करता है। यदि आप पहले से बीपी कम करने की दवा ले रहे हैं, तो यह दबाव को बहुत ज़्यादा गिरा सकता है।
- वज़न और कैलोरी : इसमें कैलोरी होती है। वज़न घटाने या सीमित कैलोरी लेने वाले लोगों को इसे अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए।
- सर्दी-ज़ुकाम और पाचन: नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। जिन लोगों को जल्दी सर्दी-ज़ुकाम होता है या पाचन कमज़ोर है, उन्हें यह परेशानी दे सकता है।
नारियल पानी पीने के क्या फायदे हैं ?
नारियल पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने और आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करने के लिए एक फायदेमंद पानी है
- हाइड्रेशन: यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर में पानी की कमी को तुरंत दूर करता है।
- पाचन तंत्र: एसिडिटी, गैस और पेट की गर्मी को शांत कर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- ब्लड प्रेशर: इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
- त्वचा और बाल: इसके नियमित सेवन से त्वचा में चमक आती है और बालों को भी पोषण मिलता है।
रोज़ नारियल पानी पीने की कब ज़रुरत पड़ती है ?
- सुबह खाली पेट: रातभर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह इसे पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट होता है और ऊर्जा मिलती है।
- वर्कआउट के बाद: पसीना आने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं। इसे पीने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति जल्दी होती है।
- दोपहर की गर्मी में: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने और शरीर को ठंडक देने के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
नारियल पानी को डाइट में कैसे शामिल करें ?
नारियल पानी को रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल करने सबसे अच्छा तरीका
- सादा पिएं: सुबह या दोपहर के समय मीठे ड्रिंक्स या सोडे की जगह एक ताज़ा नारियल पानी का सेवन करें।
- मॉकटेल बनाएं: इसे नींबू, पुदीना या चिया सीड्स के साथ मिलाकर एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार करें।
- आटा गूंथें: रोटी या पराठे का आटा गूंथने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्मूदी में मिलाएं: फलों की स्मूदी बनाते समय सामान्य पानी या दूध की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष:
नारियल पानी एक बेहतरीन प्राकृतिक पेय है जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने और पोटैशियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करने में मदद करता है। हालाँकि रोज़ाना इसे पीना हर किसी के लिए अनिवार्य नहीं है, क्योंकि शरीर की मूल ज़रूरतें सामान्य सादे पानी से आसानी से पूरी हो सकती हैं। यह एथलीट्स और गर्मी में काम करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन कमज़ोर किडनी डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। संक्षेप में नारियल पानी को एक स्वस्थ विकल्प के रूप में अपनी ज़रूरत के अनुसार डाइट में शामिल करें न कि एक अनिवार्य नियम के रूप में।
References:
https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC12072132/
https://www.healthline.com/nutrition/coconut-water-benefits
https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC11395342/
https://www.sciencedirect.com/topics/agricultural-and-biological-sciences/coconut-water















