HbA1c 8 से नीचे नहीं आ रहा, दवा दो बार बढ़ चुकी है, अब इंसुलिन की बात होने लगी

Information By Dr. Sapna Bhargava     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

डायबिटीज का पता चलने के बाद, लोग अपने खान-पान और जीवनशैली को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगते है कि बस किसी तरह डायबिटीज कंट्रोल में आजाए। वह तरह-तरह के प्रयास करने लगते है, लेकिन परेशानी की बात तो यह है कि इतना सब कुछ करने के बाद भी Hba1c 8 से नीचे ही नहीं आता।

यह परेशानी कई लोगों के साथ होती है। डायबिटीज सामान्य न आने पर डॉक्टर दवाई की डोज़ भी बढ़ा देते हैं। लेकिन जब तब भी HbA1c में कोई बदलाव नहीं आता, तो डॉक्टर इंसुलिन देने की बात करने लगते हैं। तब मन में एक ही सवाल आता है कि क्या अब डायबिटीज बहुत ज़्यादा बढ़ गई है? क्या अब सारी उम्र भर इंसुलिन लेनी पड़ेगी? ऐसे सवाल आना स्वाभाविक है, पर क्या यह सब सच है?

समझने की बात यह है की Hba1c 8 से नीचे न आने का मतलब यह है की 2-3 महीने से डायबिटीज नियंत्रित नहीं हो पा रही है। इस समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, पर इससे घबराने की भी ज़रूरत नहीं है।

HbA1c 8 से नीचे क्यों नहीं आ रहा है?

कई बार व्यक्ति को लगता है कि अब तो वो समय से दवाई ले रहा है, मीठा भी खाना बंद कर दिया है अब तो शुगर नार्मल आएगी, पर टेस्ट करने पर पता चलता है कि डायबिटीज बिल्कुल भी नियंत्रित नहीं हुई है। HbA1c 8 से नीचे न आने का कारण केवल खान-पान ही नहीं होता अन्य कई कारणों की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। जैसे:

  • अनियमित समय पर खाने की वजह से भी हो सकती है यह समस्या, लंबे समय तक भूखा रहना या फिर देर रात को खाना, इन वजहों से ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित हो जाता है।
  • कई बार व्यक्ति को लगता है की उसने मीठा खाना बंद कर दिया है पर वह चाय, बिस्कुट, पैक्ड जूस, स्नैक्स आदि का सेवन जारी रखते है। इन सब पदार्थो में भी शुगर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि आपका HbA1c धीरे-धीरे बढ़ता ही रहता है।
  • दिन भर बैठे रहने और कम शारीरिक गतिविधि करने की वजह से शरीर में मौजूद इंसुलिन का ठीक इस्तेमाल नहीं हो पाता।
  • तनाव और नींद की कमी की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।

उम्र के साथ-साथ शरीर में इन्सुलिन की कार्यक्षमता भी नष्ट होने लगती है। जिस वजह से डायबिटीज बढ़ने लगता है और यही कारण है कि डायबिटीज नियंत्रित रखने के लिए दवाइयों का भी कोई असर नहीं हो पाता।

दो बार दवाई बढ़ाने के बाद भी फायदा क्यों नहीं हो रहा?

कई बार मरीजों को ऐसा लगता है कि दवाई बढ़ने का मतलब है डायबिटीज का बिगड़ना। लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। इसके पीछे चिकित्सकीय और जीवनशैली से जुड़े कई कारण हो सकते हैं।

दवा का डोज़ बढ़ाना कोई समाधान नहीं होता है। 

इसके मुख्य कारण हैं:

  • तनाव और नींद की कमी
  • उचित खान-पान न होना, ऐसे पदार्थों का सेवन जिससे शुगर लेवल बढ़ने लगता है।
  • शरीर की कोशिकाएं (cells) इंसुलिन के प्रति सही से प्रतिक्रिया देना बंद कर देती हैं।

इन सब कारणों की वजह से ही दवा बढ़ाने के बाद भी असर नहीं हो पाता।

क्या HbA1c 8 होने के बाद इंसुलिन लगवाना ज़रूरी है?

ऐसा सवाल हर उस व्यक्ति के मन में आता है, जिसे डॉक्टर इंसुलिन शुरू करने की सलाह देते हैं। 

जब आपका HbA1c 8 से नीचे नहीं जा पा रहा डॉक्टर भी दो बार दवाई बढ़ा चुके है फिर भी शुगर नियंत्रित नहीं हो पाती। तब डॉक्टर इंसुलिन शुरू करने की सलाह देते हैं। इंसुलिन का नाम सुनते ही व्यक्तियों के मन में ये डर बैठ जाता है कि क्या अब मेरी डायबिटीज बढ़ गई है? क्या अब सारी ज़िंदगी इंसुलिन लेनी पड़ेगी? 

यह सब सवाल आना स्वाभाविक है, पर ये जान लेना भी ज़रूरी है कि इंसुलिन कोई अत्याचार नहीं है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने वाला एक उपचार है।

टाइप 2 डायबिटीज में pancreas द्वारा समय के साथ-साथ इंसुलिन बनाने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। ऐसे में दवाइयों द्वारा ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता हैं। 

यदि दवाइयों के बावजूद भी मरीज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है, ब्लड शुगर लेवल कम ही नहीं हो रहा तो डॉक्टर इंसुलिन की सलाह दे सकते है। कुछ लोगों को कम समय के लिए इंसुलिन दी जाती है, और कुछ लोगों को लंबे समय तक इंसुलिन दी जाती है। यह हर व्यक्ति की परिस्थिति पर निर्भर करता है।

इंसुलिन की नौबत आने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

यदि आपका HbA1c 8 से नीचे नहीं आ रहा है तो दवाई बदलने की बजाये, अपनी दिनचर्या बदलने का प्रयास करें। अपनी दिनचर्या में छोटी-छोटी आदतें शामिल करके आप अपनी डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं।

  • अपने खाने का समय निश्चित करें, कोशिश करें की सुबह, दिन और रात का खाना रोज़ाना निश्चित समाये पर ही खाएं।
  • डायबिटीज में वर्जित भोजन जैसे, आलू, रोटी और चावल इत्यादि का सेवन पूरी तरह बंद करने के बजाएं, इन्हे नियमित मात्रा में लेना शुरू करें।
  • शारीरिक गतिविधियां करते रहे, रोज़ाना खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहले।रोज़ पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें।
  • कोशिश करें की शुगर का रिकॉर्ड रखें, खाना खाने से पहले और खाने के बाद अपना शुगर लेवल जांचे और एक जगह लिखे, जिससे डॉक्टर को भी यह जानने में आसानी होगी की आपका शुगर कब बढ़ रहा है और कब नियंत्रित है।
  • नियमित रूप से दवाइयां ले। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवाइयां बदलें या कम करें।

इन सभी बातों का ध्यान रखें, ताकि इंसुलिन शुरू करने की नौबत ही न आए।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण 

दवाई दो बार बढ़ाने के बाद भी जब HbA1c 8 से नीचे नहीं आता तो यह एक गंभीर इंसुलिन रेज़िस्टेंस और pancreas की थकान का संकेत है। आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या केवल खून में बढे ग्लूकोस की नहीं है बल्कि मेटाबोलिक अग्नि के मंद पड़ने की है।

आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में कफ दोष और मेद धातु (अतिरिक्त चर्बी) बढ़ जाती है तब शरीर की कोशिकाएं ब्लॉक हो जाती है जिस वजह से शरीर में बन रहा इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पता और शुगर खून में ही बनी रहती है।

मेटाबोलिक अग्नि मंद होने की वजह से शरीर में भोजन पचता नहीं है और शरीर में आम जमने लगता है।

इंसुलिन का नाम सुनकर घबराने की ज़रूरत नहीं है, जब दवाइयों से शुगर नियंत्रित नहीं हो पाती तो इसका दुष्प्रभाव आपकी आँखों पर भी पड़ सकता है इसलिए इंसुलिन लेने से आपकी pancreas को आराम मिलेगा और आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में आजाएगा।

आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज को नियंत्रित रखने के उपचार है:

  • गेहूं, चावल (जो कफ बढ़ाते हैं) के बजाय अपने आहार में जौ, बाजरा और रागी को शामिल करें।
  • भोजन में करेला, मेथी दाना, आंवला और हल्दी को शामिल करें, ये शरीर में जमा अतिरिक्त कफ को सोखने में मदद करता है।
  • दो भोजन के बीच 4 से 5 घंटे का अंतराल रखें एवं ज़्यादा देर रात तक भोजन न करें। भोजन नियमित समय पर करें।
  • भोजन के तुरंत बाद थोड़ा टहले एवं योग आदि करें जिससे pancreas सक्रिय होंगे।
  • गुड़मार, विजयसार, गिलोय और आंवला आदि जड़ी-बूटियों का डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करें, यह इंसुलिन को बनाने में सहायता करता है।

अपना इलाज विशेषज्ञ की देख-रेख में ही कराएं।

निष्कर्ष 

HbA1c अगर 8 से नीचे नहीं आ रहा है तो ऐसा नहीं है की अब ठीक होने की गुंजाइश ही नहीं बची। हर व्यक्ति का शरीर हर बीमारी में अलग-अलग प्रतिक्रिया देता है। किसी को दवाइयों से ही आराम मिल जाता है एवं किसी को इंसुलिन लेने की ज़रूरत पड़ जाती है।

लेकिन इंसुलिन का नाम लेकर घबराने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है। डॉक्टर से अपनी स्थिति अच्छे से समझे एवं उपचार कराएं। सही समय पर डायबिटीज पर नियंत्रण आपको भविष्य में होने वाली आँखों, किडनी और अन्य परेशानियों के जोखिम से बचा सकता है।

References

Reduction in HbA1c through lifestyle modification in newly diagnosed type 2 diabetes mellitus patient: A great feat - PMC

Significance of HbA1c Test in Diagnosis and Prognosis of Diabetic Patients - PMC

Use of glycated haemoglobin (‎HbA1c)‎ in diagnosis of diabetes mellitus

Diabetes prevalence

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

HbA1c 8 होने का मतलब है पिछले 2 से 3 महीने से ब्लड शुगर का औसत स्तर सामान्य लक्ष्य से अधिक ही रहा है।

हर व्यक्ति को नहीं। इंसुलिन लगाने की ज़रूरत हर व्यक्ति की उम्र, शुगर लेवल बीमारी की स्थिति और पहले से चल रहे इलाज पर निर्भर करती है।

ऐसा हमेशा ज़रूरी नहीं है, कुछ लोगो को अस्थायी रूप से इंसुलिन दी जाती है और कुछ लोगों को लंबे समय तक इंसुलिन दी जा सकती है।

ज़रूरत से ज़्यादा इन्सुलिन लगाने से रक्त में ब्लड शुगर का स्तर खतरनाक रूप से कम हो जाता है।

हाँ, कुछ मरीजों में दवा का डोज़ बदलने से या combination से HbA1c कम या नियंत्रित हो सकता है। इसका फैसला डॉक्टर करते हैं।

यदि शुगर नियंत्रित नहीं हुई है या इलाज में बदलाव हुआ है तो हर 3 महीने बाद HbA1c की जाँच करा लेनी चाहिए।

नियमित शारीरिक गतिविधि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। इससे संतुलित खान-पान और दवाइयों को अपनाना चाहिए।

हाँ, इंसुलिन के साथ-साथ डॉक्टर डायबिटीज की गोलियां लेने की भी सलाह देते हैं। ये व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us