Vitamin D Report कैसे पढ़ें? कितना होना चाहिए?

Information By Dr. Mukesh Sharma     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

क्या आप भी बार-बार बीमार होते रहते है? क्या 7-8  घंटों की पूरी नींद के बावजूद भी थका हुआ महसूस करते हैं? क्या आपके भी जोड़ों और मांसपेशियों में लगातार दर्द रहता है? क्या आपके भी बाल पहले ज़्यादा टूट रहे हैं? क्या आपकी चोट के ज़ख्म भरने में टाइम लगता है? 

अगर आप भी इन सब परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इसका एक कारण शरीर में विटामिन-D की कमी हो सकता है। यह पता लगाने के लिए आपको एक ब्लड टेस्ट करना पड़ेगा और उसमे इसकी सीमा को मापन करके यह पता लगाया जा सकता है। सवाल यह है की रिपोर्ट को पढ़े कैसे? आइए इस ब्लॉग के ज़रिए जानते हैं। 

Vitamin D क्या है और यह शरीर के लिए क्यों ज़रूरी है?

विटामिन डी एक फैट-सोलुब्ले न्यूट्रिएंट्स में से एक है जो की आपके शरीर में कैल्शियम अब्सॉर्ब करने में मदद करता है और कैल्शियम और फॉस्फेट के लेवल को बनाए रखता है। 

यह हमारे शरीर के लिए निम्नलिखित चीज़ो के लिए ज़रूरी है:

  • यह हमारी हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाए रखता है। 
  • यह हमारे इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।
  • यह आपको शरीर को हर प्रकार के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। 
  • यह शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। 

Vitamin D की रिपोर्ट कैसे पढ़े?

टेस्ट पढ़ने क लिए निचे दी गयी हुई बातो का ख्याल रखे:

25-Hydroxy Vitamin D [25(OH)D] का स्तर देखें: यह आपकी रिपोर्ट का मैन मार्कर है इसी के आधार पर आपके खून में विटामिन डी का स्तर देखा जाता है। 

रिफरेन्स रेंज को समझने का प्रयास करे: अपनी रिपोर्ट में रेफरन्स रेंज को समझे, रेप्रोट में आपके Vitamin D स्तर के साथ साथ तीन तरह के स्तर दिए जाते है जो की इस प्रकार है:

  • Normal: 50-100 nmol/L 
  • Insufficient: 30-50 nmol/L 
  • Deficiency: 30 nmol/L 

सिर्फ Low या Normal देख कर फैसला न ले: कुछ लोग रिपोर्ट्स के आधार पर खुद को स्वस्थ या बीमार समझ लेते है लेकिन ऐसा नहीं होता, अगर आपकी रिपोर्ट नार्मल है तो भी आपको कुछ लक्षण हो सकते है जिसके लिए डॉक्टर से परामर्श ले। 

रिपोर्ट में दिए गए यूनिट (ng/mL या nmol/L) पर ध्यान दें: रिपोर्ट में दी गयी यूनिट पर अच्छे से ध्यान दे, कई बार ng/mL या nmol/L की जगह कुछ और भी हो सकता है। 

डॉक्टर से परामर्श के बिना कोई भी दवा या सप्लीमेंट शुरू न करे: रिपोर्ट में खुद अंदाज़ा लगा कर कोई भी सप्लीमेंट शुरू न करे। डॉक्टर के पास जाकर परामर्श ले और अपने लक्षणों के साथ जोड़कर ही डॉक्टर से बात करके ही दवा शुरू करे।   

Vitamin D की कमी किन कारणों से हो सकती है?

वैसे तो आपका शरीर खुद ज़रूरत के हिसाब से Vitamin D बना लेता है, पर इसकी कमी शरीर में होने के मुख्य कारण इस प्रकर है:

  • धुप को Vitamin D को मुख्या स्त्रोत्र माना जाता है और ज़्यादा देर घर या ऑफिस में रहने और पूरे कपड़े पहनने की वजह से शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिलती। 
  • आपकी डाइट में Vitamin D वाली चीज़ों का न होना भी शरीर में इसकी कमी बना देता है। 
  • अगर आपकी कोई मेडिकल कंडीशन है या आप किसी बीमारी से गुज़र रहे हैं। 
  • अगर आपकी दवाई चालू है, जिसकी वजह से शरीर को ज़्यादा मात्रा में कष्ट उठाना पड़ रहा है। 

Vitamin D की कमी होने की वजह से ये लक्षण आपको अपने अंदर दिख सकते हैं:

  • आपको हर समय थकान महसूस होती हो। 
  • आपको घाव ठीक से नहीं भरता या ठीक होने में बहुत समय लेता है। 
  • आपकी मांसपेशियां कमज़ोर हो गई हैं।  
  • आप हल्की सी ठंड आते ही या मौसम बदलते ही बीमार हो जाते हैं। 
  • आपकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है। 

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद में Vitamin D की कमी को आपकी जीवनशैली और पाचन से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपकी जीवनशैली निष्क्रिय है और आपका खान-पान सही नहीं है तो आपके शरीर में Vitamin D की कमी हो सकती है। इसके अलावा जब आपके शरीर में वात, पित्त और कफ दोष का असंतुलन होता है तो भी आपको इसकी कमी देखने को मिल सकती है। आयुर्वेद रोग के मूल कारन को ठीक करने पर ज़ोर डालता है, उपचार के अंदर बहुत तरह की आयुर्वेदिक दवाइयाँ, थेरपीज़ व खाने और जीवनशैली में बदलाव बताये जाते है ताकि यह कमी वापस न आए।  

Vitamin D की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत दुरुस्त रहे तो इन चीज़ो से दूर रहे 

  • चाय और कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसे पदार्थो का सेवन बिलकुल न करे, इसकी जगह नारियल पानी, छास या निम्बू पानी का सेवन करे।
  • राजमा, छोले और भारी दालें, यह शरीर के लिए भरी होती है और जिनका पाचन कमज़ोर होता है उनके लिए पाचन संबंधित परेशानी पैदा कर सकती है। इसकी जगह हल्की दाल, सब्ज़ियां और फल खाएं।  
  • बिना घी-तेल की सूखी डाइट आपके मल को सख्त बना सकते और सूखा खाने आपकी हड्डियों में प्रयाप्त चिकनाई नहीं पहुँचती जिसकी वजह से हड्डियां कमज़ोर होने लगती है। 
  • बासी और फ्रिज का ठंडा खाना खाने से गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधित परेशानी हो सकती है। 

निचे दी गयी हुई चीज़ो को अपनी डाइट में शामिल करे: 

  • मशरूम: धूप में रखे गया  मशरूम Vitamin D का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। 
  • दूध और दही: Vitamin D से भरपूर दूध और दही को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करें। 
  • सोया और संतरे का जूस: सोया और संतरे का जूस Vitamin D की कमी दूर करने में बहुत मदद करता है।
  • पनीर: खाने में पनीर या चीज़ लेने से भी शरीर को अच्छी मात्रा में Vitamin D और कैल्शियम मिलता है। 

कौन सी चीज़ें अपनी जीवनशैली में अपनाएं?

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए निम्नलिखित चीज़ों को अपनी जीवनशैली में अपनाएं:

  • रोज़ धूप में बैठे: रोज़ सुबह 15 से 20 मिनट अच्छे से अपने हाथ, पैर, और चेहरे को हल्की धूप में सेकें। 
  • रोज़ व्यायाम करें: दिन में कम से कम 20 से 30 मिनट रोज़ एक्सरसाइज या वाक करने जाएं जिससे आपका शरीर एक्टिव रहे।
  • डॉक्टर से सलाह करें: कोई भी सप्लीमेंट या दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श करें। 
  • पूरी नींद ले: नींद हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है, रोज़ 7 से 8 घंटे की नींद ले। 
  • तनाव काम करे: ज़्यादा तनाव हमारे मानसिक व शारीरिक संतुलन के लिए हानिकारक है। 

निष्कर्ष

विटामिन-D हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। यह हमारी हड्डियों को मज़बूत करता है और मांसपेशियों को भी पोषण देता है। लेकिन आजकल की खराब जीवनशैली के कारण इसका स्तर गिर जाता है। 

इसके स्तर को बढ़ाने के लिए आप अपने खानपान में ज़रूरी चीज़े शामिल करे व उन चीज़ो से परहेज़ करे जिससे यह काम हो सकता है। सर्दियों में धूप में बैठें और अपनी जीवनशैली में ज़रूरी बदलाव लाएँ। 

References

Vitamin D - Health Professional Fact Sheet 

Vitamin D: MedlinePlus 

Vitamin D supplementation during pregnancy

Vitamin D supplementation in infants

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

रिपोर्ट में मुख्य रूप से '25-हाइड्रॉक्सी विटामिन डी' (25-Hydroxy Vitamin D) का नंबर देखा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति में इसका स्तर 30 से 100 ng/mL के बीच होना सामान्य माना जाता है। अगर रिपोर्ट में यह नंबर 20 से 29 ng/mL के बीच है, तो शरीर में हल्की कमी है, और 20 ng/mL से कम होने पर विटामिन D की ज़्यादा कमी मानी जाती है।

विटामिन D की कमी को पूरा होने में आमतौर पर 1 से 3 महीने (करीब 4 से 12 हफ्ते) का समय लगता है। अगर शरीर में इसकी कमी बहुत ज़्यादा है, तो स्तर को पूरी तरह सामान्य होने में 3 से 6 महीने तक भी लग सकते हैं।

विटामिन D बढ़ाने के लिए आप धूप में रखे गए मशरूम और विटामिन D से भरपूर (फोर्टिफाइड) दूध, दही या अनाज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

शरीर में विटामिन D बनने के लिए रोज़ाना 10 से 30 मिनट की सीधी धूप लेना काफी माना जाता है। हालांकि, आपकी त्वचा के रंग, मौसम और आप किस जगह रहते हैं, इसके हिसाब से यह समय थोड़ा कम या ज़्यादा हो सकता है।

नसों को स्वस्थ और मज़बूत रखने के लिए विटामिन B12 सबसे ज़रूरी माना जाता है। इसके साथ ही विटामिन B1, विटामिन B6, विटामिन D और विटामिन E भी नसों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में खास मदद करते हैं।

विटामिन D की कमी होने पर शराब, ज़्यादा चाय-कॉफी (कैफीन), कोल्ड ड्रिंक्स और बाहर के पैकेट वाले या जंक फूड से बचना चाहिए, क्योंकि ये हड्डियों और पोषण पर बुरा असर डालते हैं। इसके अलावा, विटामिन D की गोली या सप्लीमेंट लेते समय बिल्कुल बिना फैट वाला खाना या ज़रूरत से ज़्यादा फाइबर वाली चीज़ें खाने से भी यह शरीर में ठीक से नहीं लग पाता।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us