NCV Test क्या है? नसों की कमज़ोरी में क्यों कराते हैं?

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 24 Nov, 2026
  • category-iconUpdated on 24 Nov, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5003

हाथ पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या अचानक कमज़ोरी महसूस होना आजकल बहुत आम परेशानी बन गई है। शुरुआत में लोग इसे थकान या कमज़ोरी समझ नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन जब यह दिक्कत बढ़ने लगती है और डॉक्टर को दिखाया जाता है तो वह सामान्य जांच के साथ NCV टेस्ट के लिए कहते हैं। पहली बार इस जांच का नाम सुनकर मन में घबराहट होना और सवाल उठाना सामान्य है। लेकिन नसों की कमज़ोरी में इस टेस्ट की क्यों ज़रूरत पड़ती है? आइए समझते हैं कि NCV टेस्ट क्या है और इसे क्यों कराया जाता है।

NCV Test क्या है?

NCV (Nerve Conduction Velocity) एक जांच है जिससे यह पता लगाया जाता है कि शरीर की नसें कितनी तेज़ी से और सही तरीके से काम कर रही हैं। इस टेस्ट में त्वचा पर बहुत हल्के बिजली के संकेत देकर यह देखा जाता है की नस दिमाग तक संदेश कितनी रफ्तार में पहुंच रहे हैं। हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन होने की असली वजह जानने के लिए डॉक्टर ये टेस्ट करवाते हैं।

NCV टेस्ट कैसे काम करता है?

यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है जिससे नसों के गुज़रने वाली पल्स की रफ्तार मापी जाती है:

  • इलेक्ट्रोड लगाना: जांच के दौरान छोटे डिस्क जैसे इलेक्ट्रोड आपकी नस व उस मांसपेशी के ऊपर लगाए जाते हैं जिसकी जांच करनी होती है। 
  • हल्का करंट देना: एक इलेक्ट्रोड के जरिए नस को बहुत ही हल्का सा करंट देते हैं जिससे हल्की सी झुनझुनी महसूस होती है। 
  • रिकॉर्ड करना: दूसरा इलेक्ट्रोड यह रिकॉर्ड करता है कि वह संकेत दूसरे जगह तक कितनी तेज़ रफ़्तार से पहुंच रहे है। 
  • रिपोर्ट तैयार करना: मशीन इस रफ्तार को स्क्रीन पर रिकॉर्ड कर लेती है जिससे डॉक्टर आसानी से समझ पाते हैं की नस ठीक काम कर रही है या उनमें कोई कमज़ोरी है। 

NCV टेस्ट की किसे ज़रूरत होती है?

अगर आपको नीचे दिए हुए लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको डॉक्टर इस टेस्ट की सलाह दे सकते हैं

  • हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना। 
  • मांसपेशियों में दर्द या कमज़ोरी होना। 
  • सीधा चलने या संतुलन बनाने में कठिनाई होना। 
  • शर्ट के बटन लगाने या चलने-फिरने में कठिनाई होना।
  • हाथों की पकड़ कमज़ोर होना। 

आयुर्वेद में इस परेशानी को कैसे समझते है?

आयुर्वेद में सीधे तौर पर NCV जैसी आधुनिक जांच का नाम तो नहीं है, लेकिन नसों की कमज़ोरी, झुनझुनी और सुन्नपन को शरीर में वात दोष के बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर हमारा खान-पान सही नहीं होता, शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता या पाचन कमज़ोर रहता है तो हमारा वात दोष असंतुलित हो जाता है। यह बढ़ा हुआ वात नसों में रूखापन लाता है और उन्हें कमज़ोर कर देता है जिससे शरीर में संकेतों के पहुंचने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इसलिए आयुर्वेद में वात को शांत करने, पाचन सुधारने और नसों को अंदर से ताकत देने पर ध्यान दिया जाता है। 

नसों को मज़बूत करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियाँ व थेरपीज़ 

आयुर्वेद नसों की मज़बूती के लिए सबसे पहले उसके मूल कारण का पता लगाता है और उसी अनुसार उपचार करता है। 

आयुर्वेदिक औषधियाँ 

  • अश्वगंधा: यह हमारी नसों को अंदर से ताकत देती है, तनाव कम करती है और पूरे शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाती है। 
  • ब्राह्मी: यह बढे हुए वात दोष को कम करती है साथ के साथ सुन्नपन और मांसपेशियों के दर्द को भी कम करने में मदद करती है। 
  • जटामांसी: कमज़ोर पाचन अग्नि के कारण नसों में जो गंदगी जम जाती है उसको यह जड़ी बूटी बाहर निकलती है और शरीर के अंदर की सूजन को भी खत्म करती है। 

आयुर्वैदिक थैरेपीज़

  • अभ्यंग: इसमें औषधिय तेल से शरीर की मालिश की जाती है जिससे शरीर में रक्त संचार बढ़े और नसों को पोषण मिले। 
  • शिरोधारा: इसमें माथे पर औषधिय तेल डाला जाता है जिससे आपका इम्यून सिस्टम शांत रहे, तनाव कम हो और आपको अच्छी नींद आए। 
  • बस्ती: यह वात दोष को संतुलित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह आपके पाचन अग्नि को मज़बूत करता है साथ ही शरीर से गंदगी साफ करता है। 

जीवनशैली और खानपान में ज़रूरी बदलाव 

आयुर्वेद में जीवनशैली व आपके खानपान पर बहुत ध्यान दिया जाता है। आयुर्वेद निम्नलिखित चीज़ो को ठीक करने का सुझाव देता है:

  • बासी, ठंडा और पैकेट वाला खाना छोड़ें और घर का बना गरम हल्का व ताज़ा खाना खाएं। 
  • नसों का रूखापन दूर करने के लिए रोज़ाना सीमित मात्रा में देसी घी, भीगे हुए बादाम, अखरोट और तिल का सेवन करें। 
  • नसों को ताकत देने के लिए हरी सब्जियां, दूध-दही और दाले अपनी थाली में शामिल करें।
  • हफ्ते में दो से तीन बार गुनगुने तेल से हाथो और पैरों की मालिश करें।
  • हर दिन 20 से 30 मिनट हल्की कसरत करने की आदत डालें।
  • देर रात तक जागने से बचें और समय पर सोएं। दिन में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। 
  • ज़्यादा कैफीन, धूम्रपान और शराब जैसी चीजों से दूर रहें।

निष्कर्ष 

अगर आपके हाथ पैरों में सुन्नपन होती है तो इसे कोई बीमारी समझ कर घबराने नहीं है लेकिन उसको नजरअंदाज करना भी है भारी पड़ सकता है। लेकिन अगर आपके अंदर ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो घरेलू नुस्खे करने की जगह किसी अच्छी आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श ले और सही इलाज शुरू करें। जिससे आपकी नसे फिर से पूरी तरह स्वस्थ हो सके। आयुर्वेद में हर रोग का इलाज उसके मूल कारण को समझकर होता है ताकि मरीज़ को लंबे समय तक आराम रहे और जो बीमारी है वह कभी लौटकर न आए। आयुर्वेद में खानपान, जीवन शैली, योग और व्यायाम व औषधियाँ और थेरेपीज़ दी जाती है ताकि यह रोग ठीक हो सके।

References 

Nerve conduction velocity: MedlinePlus Medical Encyclopedia 

Electromyography (EMG) and Nerve Conduction Studies: MedlinePlus Medical Test 

Peripheral Nerve Disorders 

Peripheral Neuropathy | National Institute of Neurological Disorders and Stroke

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

नसों के लिए लक्षण और कमज़ोरी के आधार पर NCV , EMG और MRI जैसे टेस्ट कराए जाते हैं।

नसों की कमज़ोरी को दूर करने के लिए सबसे पहले इसके मूल कारण को जानना बहुत ज़रूरी है उसी के आधार पर आयुर्वेद में आपका इलाज किया जाता है।  

NCV टेस्ट में आमतौर पर दर्द नहीं होता है, हालांकि नसों को उत्तेजित (stimulate) करने के लिए हल्के electrical impulses दिए जाते हैं , जिसके कारण हल्की असुविधा, झुनझुनी या हल्का झटका महसूस हो सकता है।

आयुर्वेद में नसों की मालिश (अभ्यंग) के लिए औषधीय तेल से हल्के दबाव में गोलाकार गति और हृदय की ओर मालिश करनी चाहिए। यह  मांसपेशियों का तनाव और दर्द कम करने में मदद कर सकती है।

आयुर्वेद में नसों को ताकत देने के लिए औषधीय तेल से मालिश (अभ्यंग), हर्बल भाप (स्वेदन) और बस्ति थेरेपी काफी असरदार मानी जाती हैं। ये शरीर में खून का बहाव बेहतर करती हैं और नसों की अकड़न व कमज़ोरी को कम करती हैं।

नसों को मज़बूत बनाने और हाथ-पैरों की झुनझुनी या सुन्नपन कम करने के लिए अश्वगंधा, ब्राह्मी, शतावरी और बला जैसी जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं। इनका सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us