अंग्रेज़ी दवा के साथ आयुर्वेदिक दवा लेना सुरक्षित है, और दोनों में कितना gap रखें?

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

बीमारियां आमतौर पर दो तरह की होती हैं acute और chronic इसी तरह उनका इलाज भी दो प्रकार की दवाइयों से हो सकता है अंग्रेजी दवा और आयुर्वेदिक दवा, लेकिन अक्सर कई मरीजों का यह सवाल होता है की डॉक्टर साहब दोनों दवाइयों में क्या अंतर है और क्या हम इन्हे साथ में ले सकते है? इस ब्लॉग में आपको इसी सवाल का जवाब मिलेगा। 

अंग्रेजी दवा और आयुर्वेदिक दवा में क्या अन्तर होता हैं

अंग्रेजी दवा या allopathic medicine एक ऐसी दवा है जो आपके शरीर में हो रही बीमारी के लक्षणों को दबाने का काम करती है, जैसे अगर किसी मरीज को insulin की दिक्कत है तो उसे insulin के injection दिए जाते हैं जो खून में glucose को absorb करने में मदद करते हैं।

आयुर्वेदिक दवा अलग अलग जड़ी-बूटियों से बनी होती हैं और ये ना सिर्फ लक्षणों को दबाने का बल्कि बीमारी की जड़ तक जाकर हमारे शरीर को अंदर से ठीक होने की ताकत देती हैं। 

कब दोनों दवाइयाँ  साथ में लेनी चाहिए? 

हाँ, कोई मरीज दोनों दवाइयाँ एक साथ ले सकता है, लेकिन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर। दोनों दवाइयाँ  टीम में गजब काम करती हैं क्योंकि अंग्रेजी दवा रोग के लक्षणों और उस से होने वाली दर्द या परेशानी को तीव्रगति से कम कर देती है और दूसरी ओर आयुर्वेदिक दवा थोड़ा धीमा काम कर के रोग के लक्षणों को जड़ से ठीक करती है।

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं की मैं अपने रोग के लिए दोनों आयुर्वेदिक और allopathic इलाज लेने का तो कुछ बताओ का ज़रूर ध्यान रखें जैसे: 

  • दोनों तरह की दवाइयों में कम से कम दो घंटे का अंतर ज़रूर रखें। 
  • अपने दोनों डॉक्टरों को एक-दूसरे की दी गई दवाओं के बारे में पूरी जानकारी सही तरीके से दें।
  • पानी का सेवन ज़्यादा से ज़्यादा कीजिए।
  • दवाइयों का सेवन नियमित रूप से कीजिए। 

क्या आयुर्वेदिक दवा शुरू करते ही अंग्रेजी दवा बंद करना सही है?

बिल्कुल भी नहीं , ऐसा करना बहुत खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। अंग्रेजी दवाइयाँ  बीमारी के लक्षणों को तुरंत काबू में लाती हैं इसलिए अगर इसे अजानक बंद किया गया तो हमारे शरीर पर भयंकर नुकसान हो सकते हैं जैसे:

कुछ ज़रूरी बातें जब दोनों दवाईयां साथ में लेते है तो

अगर कोई मरीज अंग्रेज़ी दवा और आयुर्वेदिक दवा एक साथ लेना चाहता हैं तो कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए जैसे:

  • एक लिस्ट बनाइए जिसमें सारी अंग्रेजी दवाइयाँ , जैसे आप कौन-सी सुई (injection), विटामिन की गोली या कोई सप्लीमेंट (supplement) ले रहे हैं, वो लिखिए। उसके साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाइयाँ , कौन-सी ले रहे हैं, कोई जड़ी-बूटी या over-the-counter product, जैसे अमला जूस, या कोई घरेलू नुस्खे (home remedy) का उपयोग करते हैं, उसकी लिस्ट बनाइए। 
  • अपनी बनाई हुई लिस्ट को जब भी डॉक्टर को दिखाने जाए  तो साथ ज़रूर लेकर जाए। 
  • दोनों डॉक्टर यानी आयुर्वेदिक डॉक्टर और allopathic या homeopathic डॉक्टर को सारी बातें, जैसे दवाइयाँ या दी गई कोई सलाह, बता दें ताकि आपका इलाज सही तरीके से हो पाए।

निष्कर्ष

अंग्रेजी दवा और आयुर्वेदिक दवा एक साथ लेना बिलकुल सही हैं क्योंकि दोनों दवाइयों का काम करने का तरीका अलग-अलग होता है इसलिए हमें इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए की हम कोई भी दवाई अपने मर्ज़ी से ना ले बल्कि डॉक्टरों की सलाह से ही ले साथ ही साथ दोनों दवाओं के सेवन में नियमित समय का गैप रखे ताकि दोनों दवाइयों का असर आपके लक्षणों पर सही से हो।

References

Taking Medicines Safely as You Age

Evidence review for combined pharmacological and non-pharmacological treatments review - NCBI Bookshelf

Allopathic and Naturopathic Medicine and Their Objective Consideration of Congruent Pursuit - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

आयुर्वेदिक दवाईयाँ अक्सर अलग-अलग जड़ीबूटियों से मिल कर बनाई जाती हैं जिसके कारण इसका असर अलग-अलग व्यक्ति पर अलग-अलग होता जिसके साथ ही इसके साइड-इफ़ेक्ट भी बहुत काम होते है।

बार बार दवाइयों पर निर्भर रहना हमेशा सही नहीं माना जाता। इससे शरीर केवल अस्थायी राहत महसूस करता है जबकि असली कारण बना रह सकता है।

हाँ, नींद की कमी शरीर और मन दोनों पर असर डाल सकती है जिसके कारण हमें थकान, चिड़चिड़ापन महसूस होता हैं और लंबे समय तक खराब नींद शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकती है।

आयुर्वेदिक दवा मरीज के प्राकृतिक शरीर की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं इस लिए आयुर्वेद हमें अपना जीवनशैली सुधारने के लिए भी कहता है।

नहीं, जैसा हम जानते हैं की हर व्यक्ति को रोग होने का कारण एक जैसा नहीं होता वैसा ही दवाइयाँ  और उस से हनी वाला असर भी अलग होता है। 

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us