3 सालों से रोज़ पेनकिलर खाकर घुटनों का दर्द दबा रहे हैं, अब किडनी की रिपोर्ट भी बिगड़ने लगी है।

Information By Dr. VD Aggarwal     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 23 Nov, 2026
  • category-iconUpdated on 23 Nov, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5004

आजकल घुटनों में दर्द होना एक आम समस्या बन गई है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों को घुटनों में दर्द ,सूजन और चलने में परेशानी होने लगती है। शुरुआत में लोग इस दर्द को समान समझकर नज़रअंदाज़  कर देते हैं। कुछ लोग डॉक्टर की सलाह लेते हैं, तो कुछ लोग मेडिकल स्टोर से पेनकिलर खाना शुरू कर देते हैं। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और व्यक्ति रोज़ दर्द की गोली खाने लगता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस गोली को आप अपने दर्द से राहत पाने के लिए खा रहे हैं उसका लंबे समय तक इस्तेमाल आपके शरीर के दूसरे अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है? 

मान लीजिए किसी व्यक्ति को पिछले 3 साल से घुटनों में दर्द है। वह रोज़ पेनकिलर खाकर काम चला रहा है। शुरुआत में गोली खाने से दर्द कम हो जाता था, इसलिए उसे लगता था कि यही सबसे आसान इलाज है। लेकिन धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि उसकी किडनी की रिपोर्ट भी खराब आने लगी है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

पेनकिलर और किडनी का क्या संबंध है?

हमारे शरीर में किडनी का काम खून को साफ करना और शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकलना है। कुछ पेनकिलर, खासकर NSAIDs नाम की दवाइयाँ, जैसे Diclofenac और Ibuprofen, लंबे समय तक या गलत तरीके से लेने पर किडनी पर बुरा असर डाल सकती हैं। ये दवाइयाँ किडनी में खून के प्रवाह (circulation) को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर उन लोगों में इसका खतरा ज़्यादा हो सकता है जिन्हें पहले से किडनी की समस्या है, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है, या शरीर में पानी की कमी रहती है। 

इसका मतलब यह नहीं है कि हर पेनकिलर किडनी को नुकसान पहुँचती है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के लगातार दवाइयां लेना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। 

घुटनों के दर्द में क्या करना चाहिए?

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से रोज पेनकिलर ले रहा है और उसकी किडनी की रिपोर्ट भी खराब आने लगी है तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर को अपनी सभी दवाइयों की जानकारी देनी चाहिए और किडनी की रिपोर्ट की जांच करवानी चाहिए। 

इसके अलावा कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है: 

  • बिना डॉक्टर की सलाह के रोज़ पेनकिलर न लें। 
  • घुटनों के दर्द का सही कारण जानने के लिए जांच करवाएं। 
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार फिजियोथेरेपी और उचित व्यायाम करें। 
  • पर्याप्त पानी पिए लेकिन, अगर किडनी की बीमारी के कारण पानी सिमट करने  की सलहा मिली है तो उसी का पालन करें। 
  • किसी भी हर्बल दवा को पूरी तरह सुरक्षित मानकर इस्तेमाल न करें। इसके बारे में भी डॉक्टर को बताएं। 

आखिर घुटनों के दर्द को दबाना ही इलाज क्यों समझ लिया जाता है?

अक्सर हम दर्द का असली कारण जानने की कोशिश नहीं करते घुटनों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, वजन से पड़ने वाला अत्यधिक दबाव ,पुरानी चोट या जोड़ों में सूजन। 

डॉक्टर की सलाह के अनुसार आयुर्वेदिक थेरेपी और उचित व्यायाम करें।

पर्याप्त पानी पिए, लेकिन अगर किडनी की बीमारी के कारण पानी सीमित करने के कारण मिली है तो उसी का पालन करें। किसी भी हर्बल दवा को पूरी तरह सुरक्षित मानकर इस्तेमाल न करें। इसके बारे में भी डॉक्टर को बताएं।

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द के बारे में क्या बताया जाता है?

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द को समझने के लिए संधिवात का उल्लेख किया जाता है। इससे मुख्य रूप से वात दोष के संतुलन से जुड़ी समस्य माना जाता है। 

आयुर्वेद के अनुसार वात दोष बढ़ाने पर जोड़ों में दर्द,अकड़न ,चलने-फिरने में परेशानी और कभी-कभी जोड़ों से आवाज आने जैसी समस्या हो सकती है। उम्र बढ़ाना, अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों की कमी और जोड़ों पर लगातार दबाव पढ़ना भी इस समस्या से जोड़ सकते हैं। 

घुटनों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक उपचार

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द के लिए कुछ पारंपरिक उपचार बताए गए हैं,जैसे:

  • अभ्यंग - औषधि तेल से मालिश करना। 
  • जानू बस्ती - घुटनों के आस-पास गुनगुने औषधीय तेल का प्रयोग करना। 
  • स्वेदन - नियंत्रित तरीके से गर्माहट देना। 
  • योग और व्यायाम - विशेषज्ञ की सलाह से हल्के व्यायाम करना, जिससे घुटनों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत हो सकें। 
  • खानपान और दिनचर्या - संतुलित और पौष्टिक भोजन करें, नियमित दिनचर्या को अपनाएँ। 
  • आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां जैसे: अश्वगंधा, शल्लकी और गुग्गुलु ,सूजन और दर्द को कम करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। 

निष्कर्ष

घुटनों के दर्द को केवल रोज़ पेनकिलर खाकर दबाना सही इलाज नहीं है। आयुर्वेद केअनुसार बीमारी के असली कारण को समझना और सही उपचार, संतुलित खानपान तथा अच्छी जीवनशैली अपनाना ज़रूरी है। अभयंग, स्वदेन और जानू बस्ती जैसी आयुर्वेदिक प्रक्रियाए विशेषज्ञ की  सलाह से दर्द और अकड़न में राहत देने में मदद कर सकती हैं। 

 लेकिन अगर किडनी की रिपोर्ट खराब हो रही है, तो डॉक्टर से जांच करना बेहद ज़रूरी है। हमारा उद्देश्य केवल दर्द से राहत पाना नहीं है बल्कि किडनी और शरीर के दूसरे अंगों को भी स्वस्थ रखना होना चाहिए। 

References 

Knee pain: MedlinePlus Medical Encyclopedia

Kidney disease

Kidney Disease - NIDDK

Consensus Guidelines on Interventional Therapies for Knee Pain (STEP Guidelines) from the American Society of Pain and Neuroscience - PMC  

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

किडनी से जुड़ा दर्द सबसे पहले पीठ के निचले हिस्से या कमर के किनारे में, पसलियों के ठीक नीचे महसूस होता है। ध्यान दें कि किडनी खराब होने की शुरुआती चरणों में हमेशा दर्द नहीं होता कई बार दर्द के बिना ही अन्य संकेत दिखते हैं। 

घुटने में दर्द मुख्य रूप से विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है जिससे हड्डियां कमजोर होती है। इसके अलावा विटामिन B12 या मैग्नीशियम की कमी या जोड़ के  चिकनाई वाले तरल और कार्टिलेज के घिसने से भी घुटनों में दर्द हो सकता है।

घुटनों के दर्द का इलाज उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है, लेकिन हल्के या शुरुआती दर्द में आराम, बर्फ या गरम सिकाई , हल्के व्यायाम और वजन नियंत्रण से राहत मिलती है। 

घुटनों की ग्रीस और कार्टिलेज को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा 3 ,फैटी एसिड , कैल्शियम, प्रोटीन ,विटामिन सी ,और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर भोजन खाना चाहिए। 

लगातार थकान और कमजोरी, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में खून आना, शरीर में सूजन और भूख न लगना।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम,पर्याप्त पानी और ब्लड प्रेशर और  ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना सबसे जरूरी है। 

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us