कई बार हमे कब्ज हो रही होती है उसके साथ-साथ शौच जाते वक्त हलकी जलन या खुजली भी हो रही होती है और कई बार यह बढ़कर गुदा द्वार के अंदरूनी या बाहरी किनारों पर सूजन आ जाती हैं जिसे मेडिकल टर्म्स में बवासीर या पाइल्स या हेमोर्रोइड्स (Hemorrhoids) भी बोलते है। अगर हम इसके शुरुआती लक्षणों पर ध्यान न दें तो आगे बढ़कर खूनी बवासीर हो जाती है। इस ब्लॉग में आप इसी के बारे में पढ़ेंगे।
क्या हर प्रकार की बवासीर में खून निकलता है?
बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जो रातो-रात पैदा नहीं होती, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र में लम्बे समय से चलने वाली गड़बड़ी और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल (routine) का परिणाम हैं। बवासीर हर व्यक्ति के शरीर मैं अलग-अलग लक्षण दिखती है। आम तोर पर बवासीर या पाइल्स इन दो तरीको से दिखती हैं:
- सामान्य पाइल्स: इसमें आपको दर्द, सूजन, खुजली और बैठने में भारीपन या दिक्कत महसूस होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि इसमें खून आए।
- ब्लीडिंग पाइल्स: इसका सबसे बड़ा लक्षण यही है कि फ्रेश होते समय खून आना। कई बार मरीज को जरा सा भी दर्द नहीं होता, बस अचानक खून दिख जाता है। ऐसा अक्सर अंदरूनी पाइल्स में होता है।
खुनी बवासीर में शरीर के अंदर क्या हो रहा होता है?
जब हम अपने खाने में फाइबर की मात्रा कम लेते है तो हमारा मल टाइट हो जाता है और इसे बाहर निकालने में गुदा-द्वार कि नसों पर दबाव पड़ता है जिस से सूजी हुई नसों पर रगड़ होती है जिसके कारण शौच करते वक्त खून निकलता हैं। यह खून अक्सर एक दम साफ और चमकीले लाल रंग का होता है और यह आपको शौच या फिर टॉयलेट पेपर पर भी दिख सकता है।
कई बार इस में दर्द बिल्कुल नहीं होता, लेकिन अगर यह खून हर-बार शौच करते वक्त दिख रहा होता हैं तो ये इस बात का सीधा सबूत है कि नसों पर बर्दाश्त से ज्यादा प्रेशर पड़ रहा है और अब उन्हें इलाज की जरूरत है।
थोड़ा-थोड़ा खून आना आगे क्या परेशानियाँ पैदा कर सकता है?
शौच में खून आने की समस्या को मामूली समझ कर बिना इलाज करवाए छोड़ दिया जाए तो इसका आगे बढ़कर गंभीर परिणाम अन्य रोग होसकते हैं जैसे:
- एनीमिया (anemia): इस रोग में मरीज को खून की कमी हो जाती हैं जिसके चलते मरीज को अक्सर थकान, कमज़ोरी या चक्कर आने की समस्या रहती हैं।
- मस्सों का बाहर फँस जाना: अंदरूनी मस्सों का आकार इतना बढ़ सकता है कि वे हमेशा के लिए बाहर लटक जाएँ, जिससे बैठने में भी तकलीफ हो सकती है।
- संक्रमण (Infection) का बढ़ना: यदि हम बवासीर में खून आने की समस्या का इलाज न करवाएं तो यह UTI इन्फेक्शन भी बन सकता है।
आयुर्वेद शौच में खून आने कि बीमारी को कैसे देखता हैं?
आयुर्वेद के अनुसार, बवासीर की जड़ मल द्वार में नहीं, बल्कि आपके पेट में चल रही बीमारी को समझता है। बवासीर को कमज़ोर पाचन अग्नि का सीधा परिणाम माना जाता है। जब हमारी जठराग्नि कमज़ोर होती है, तो खाया हुआ भोजन ठीक से पचता नहीं है और पेट में 'आम' बनने लगता है। गलत खान-पान, जैसे बहुत ज़्यादा तीखा, मसालेदार, रूखा या बासी भोजन करने से शरीर का पित्त और वात दोष बुरी तरह बिगड़ जाता है।
आयुर्वेद सिर्फ बहते हुए खून को रोकने पर काम नहीं करता, बल्कि यह बवासीर की जड़ तक जाता है और उससे ठीक करता है। आयुर्वेद में बवासीर के लिए कुछ असरदार थेरपीएस हैं जैसे दीपांग, अभ्यंग, विरेचन, बस्ती इत्यादि।
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
बवासीर के लक्षण अक्सर कब्ज़ के लक्षणों के समान होते हैं, जैसे:
- शौच के समय दर्द या जलन होना
- मल में खून दिखना या बदबू आना
- गुदा-द्वार के आसपास सूजन या गाठे महसूस होना
- गुदा-द्वार के आसपास खुजली होना
- उठने या बैठने में परेशानी होना
लेकिन अगर हम इन लक्षणों को शुरुआत में नजरअंदाज करते है तो यह लक्षण अक्सर भयंकर रूप ले लेती है और हमें डॉक्टर को दिखाना ही पढता हैं।
बवासीर को ठीक करने के लिए क्या करें, क्या न करें?
अगर पाइल्स या बवासीर शुरुआती स्टेज पर हैं तो इसको कुछ आसान सी बातों का ध्यान रखकर किया जा सकता है जैसे:
- खाने में फाइबर (fiber) का भरपूर सेवन करे
- तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं
- व्यायाम बढ़ाये
- अपना वजन कम कीजिए
जितना जरूरी बवासीर को ठीक करने के लिए क्या करे जानना हैं उतना ही क्या ना करे जानना भी ज़रूरी हैं और इनमे से कुछ चीज़े इसप्रकार हैं:
- ज़्यादा तला और तीखा खाना बंद करें
- अक्सर बाहर का खाना बंद करें
- ज्यादा भारी सामान ना उठाये
निष्कर्ष
बवासीर की हर क्रीम और गोली आज़मा ली, अब हर बार शौच में खून और मस्से बाहर आ जाते हैं, ये एक संकेत हैं की डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए वरना यह अन्य खून से सम्बंधित बिमारिया जैसे खून की कमी इत्यादि को न्योता देता हैं। लेकिन अगर हम इसके शुरुआती लक्षणों को समझ कर समय रहते डॉक्टर को दिखते हैं और दवा लेते हैं तो यह बीमारी भयंकर रूप नहीं लेती।
References
Treatment of Hemorrhoids - NIDDK
A clinical study on the role of Ksara Vasti and Triphala Guggulu in Raktarsha (Bleeding piles) - PMC