Diseases Search
Close Button
 
 

Anemia के कारण महिलाओं में थकान क्यों ज़्यादा दिखती है?

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 02 Jul, 2026
  • category-iconUpdated on 02 Jul, 2026
  • category-iconWomen's Health
  • blog-view-icon5006

सुबह के 8:00 बज रहे हैं आप अभी-अभी 8 घंटे की नींद पूरी लेकर उठे हैं लेकिन फिर भी शरीर टूट रहा है ऐसा लग रहा है जैसे रात पर पत्थर तोड़े हैं सीढ़ियां चढ़ते सांस फूलने लगती है पैरों में ,हाथों में जान बिल्कुल भी फील नहीं होती और दिन भर बिना कुछ भारी काम किए भयंकर थकान छाई रहती है अगर आप एक महिला है और सब आपके साथ हो रहा है यह सब आपके साथ हो रहा है| तो खुद को आलसी समझना बंद करें , यकीन मानिए यह समस्या आपकी नीयत में नहीं है आपका खून में है|

इसे मेडिकल भाषा में एनीमिया यानी खून की कमी कहते हैं। महिलाओं में यह समस्या इतनी आम है कि अक्सर इसे नॉर्मल मान लिया जाता है। आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर शरीर के अंदर ऐसा क्या चल रहा होता है, जो हमारी सारी एनर्जी को सोख लेता है।

सारा खेल हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन का है

हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं। इन कोशिकाओं के अंदर एक प्रोटीन होता है जिसे 'हीमोग्लोबिन' कहते हैं।

हीमोग्लोबिन को आप शरीर का 'डिलीवरी बॉय' मान सकती हैं। जब हम सांस लेते हैं, तो यह डिलीवरी बॉय फेफड़ों से ऑक्सीजन उठाता है और उसे शरीर के हर अंग, हर मांसपेशी और दिमाग तक पहुंचाता है। हमारे शरीर को एनर्जी बनाने के लिए इस ऑक्सीजन की सख्त ज़रूरत होती है।

जब शरीर में आयरन Iron की कमी होती है, तो हीमोग्लोबिन कम बनने लगता है। अब सोचिए, जब डिलीवरी बॉय ही कम हो जाएंगे, तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन कैसे पहुंचेगी? जब मांसपेशियों और दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो वो हांफने लगते हैं और नतीजा होता है भयंकर और न खत्म होने वाली थकान।

महिलाओं में ही यह समस्या सबसे ज़्यादा क्यों?

  • हर महीने पीरियड्स: महिलाओं के शरीर से हर महीने पीरियड्स के दौरान खून बाहर निकलता है। अगर डाइट में पर्याप्त आयरन नहीं है, तो इस खून की भरपाई नहीं हो पाती।
  • प्रेगनेंसी और डिलीवरी: गर्भ में पल रहे बच्चे को भी ऑक्सीजन और खून चाहिए होता है, जिसके लिए मां के शरीर का आयरन इस्तेमाल होता है।
  • डाइट में लापरवाही: घर भर की थाली का ख्याल रखने वाली भारतीय महिलाएं अक्सर अपनी खुद की डाइट खासकर हरी सब्ज़ियाँ और ताज़े फल को इग्नोर कर देती हैं।

थकान के अलावा शरीर देता है ये सिग्नल

  • सांस फूलना: थोड़ा सा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर हांफना।
  • बाल झड़ना और पीली त्वचा: ऑक्सीजन की कमी से चेहरे की रंगत फीकी Pale skin पड़ जाती है और बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं।
  • चिड़चिड़ापन और सिरदर्द: जब दिमाग को पूरा ऑक्सीजन नहीं मिलता, तो बेवजह गुस्सा आता है और सिर भारी रहता है।
  • बर्फ या कच्चा चावल खाने का मन: आयरन की कमी होने पर अजीबोगरीब चीजें जैसे मिट्टी, चॉक या कच्चा चावल खाने की क्रेविंग होती है।

आयुर्वेद का नज़रिया: शरीर में 'रक्त धातु' का कमज़ोर होना

आयुर्वेद के अनुसार, हमारा शरीर 7 धातुओं तत्वों से बना है, जिसमें से एक है 'रक्त धातु' Blood। जब हमारी 'जठराग्नि' पाचन तंत्र की आग कमज़ोर होती है, तो हम जो भी खाते हैं, उसका सही से पोषण नहीं बन पाता और शरीर में रक्त धातु सूखने लगती है।

एनीमिया सिर्फ खून की कमी नहीं है, बल्कि यह शरीर में 'पित्त' और 'वात' के असंतुलन का भी संकेत है। जब रक्त कम होता है, तो शरीर में वात हवा और रूखापन बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द और थकावट महसूस होती है।

वो आसान बदलाव, जो सच में काम करते हैं

अच्छी खबर यह है कि इस थकान को मिटाने के लिए आपको हमेशा महंगी दवाइयों की ज़रूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही इसका पक्का इलाज मौजूद है:

  • लोहे की कढ़ाई में खाना बनाना: यह दादी-नानी का सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। हरी सब्ज़ियाँ या दाल लोहे की कढ़ाई में बनाएं। खाना पकते समय इसमें प्राकृतिक रूप से आयरन घुल जाता है।
  • विटामिन C का जादुई कॉम्बिनेशन: आप कितना भी आयरन खा लें, अगर शरीर में विटामिन C नहीं है, तो वो आयरन शरीर में एब्जॉर्ब शोषित नहीं होगा। इसलिए पालक, चुकंदर या दाल खाने के साथ नींबू ज़रूर निचोड़ें या आंवला खाएं।
  • चाय और खाने की दुश्मनी: हमारे भारत में खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत है। चाय और कॉफी में 'टैनिन' होता है, जो खाने के आयरन को शरीर में लगने ही नहीं देता। खाने और चाय के बीच कम से कम 1 घंटे का गैप रखें।

Anemia को हराने के लिए: आपका पूरे दिन का रूटीन

समय रूटीन क्या खाएं / पिएं लाभ
6:30 – 7:00 AM सुबह की शुरुआत रात भर पानी में भीगे हुए 2 अंजीर (Figs) और 5-6 मुनक्का खाएं। मुनक्के का पानी भी पी लें। शरीर में खून बनने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है और आयरन की पूर्ति में मदद करता है।
8:00 – 9:00 AM सुबह का नाश्ता बेसन का चीला, मूंगफली वाला पोहा, या अंकुरित मूंग (Sprouts) की चाट। साथ में आंवला या नींबू वाली पुदीना-धनिया चटनी। आयरन के साथ Vitamin C मिलने से आयरन का अवशोषण बेहतर होता है।
12:30 – 1:30 PM दोपहर का खाना लोहे की कढ़ाई में बनी पालक, मेथी या सरसों का साग, रोटी और दाल। सलाद में चुकंदर (Beetroot) शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत हैं।
12:30 – 1:30 PM ज़रूरी टिप दाल या सब्ज़ी पर आधा नींबू निचोड़ें। Vitamin C आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।
4:00 – 5:00 PM शाम की भूख एक मुट्ठी भुना चना और थोड़ा डार्क गुड़ (Jaggery)। आयरन, ऊर्जा और प्रोटीन का बेहतरीन एवं किफायती संयोजन।
7:00 – 8:00 PM रात का खाना गाजर, चुकंदर और टमाटर का मिक्स सूप तथा मूंग दाल की खिचड़ी। हल्का और पौष्टिक भोजन, जो पाचन और पोषण दोनों में मदद करता है।
21:30 सोने से पहले आधा कप गुनगुना दूध, चुटकी भर हल्दी, और खजूर (Dates)। खजूर आयरन का अच्छा स्रोत है, जबकि हल्दी और दूध शरीर को आराम देने में मदद करते हैं।

एक नज़र में: क्या अपनाएं और किससे बचें

क्या खाएं और करें Yes बिल्कुल न करें No
गुड़, भुने चने और खजूर खाने के तुरंत बाद या साथ में चाय/कॉफी पीना
लोहे के बर्तनों में खाना पकाना बिना डॉक्टर की सलाह के सिर्फ सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहना
आयरन के साथ नींबू/आंवला लेना दूध या कैल्शियम की गोलियों के साथ आयरन की चीजें खाना कैल्शियम आयरन को सोखने से रोकता है
ताज़ा चुकंदर और अनार का रस जंक फूड और खाली कैलोरी वाला खाना

निष्कर्ष

दिन भर थकान महसूस करना, हर बात पर चिड़चिड़ाना या सीढ़ियां देखकर डर जानायह आपका स्वभाव नहीं है, यह सिर्फ आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की पुकार है। खून की कमी एक ऐसी समस्या है जिसे सही डाइट और थोड़े से अनुशासन से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। अपनी सेहत को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखें। गुड़-चना, नींबू और लोहे की कढ़ाई जैसे छोटे बदलाव अपनाएं और अपनी खोई हुई एनर्जी को वापस लाएं।

References

https://anemiamuktbharat.info/

https://poshanabhiyaan.gov.in/

https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/anaemia?utm_source

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी, जिससे अंगों तक ऑक्सीजन का प्रवाह घट जाता है।

हीमोग्लोबिन घटने से दिमाग और मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे हर समय भयंकर थकान रहती है।

हर महीने पीरियड्स, प्रेगनेंसी और अपने खान-पान में लापरवाही बरतना इसके सबसे मुख्य कारण हैं।

नहीं। चाय में मौजूद 'टैनिन' खाने के आयरन को शरीर में एब्जॉर्ब शोषित नहीं होने देता।

विटामिन C के बिना शरीर आयरन को सोख नहीं पाता। नींबू या आंवला आयरन को पचाने में मदद करते हैं।

यह कमज़ोर पाचन के कारण शरीर की 'रक्त धातु' के सूखने और 'वात दोष' रूखापन बढ़ने का परिणाम है।

खाना पकाते समय बर्तन का प्राकृतिक आयरन खाने में घुलकर शरीर में पहुंचता है, जो तेजी से खून बढ़ाता है।

सांस फूलना, बाल झड़ना, पीली त्वचा, बेवजह चिड़चिड़ापन और कच्चा चावल या बर्फ खाने की क्रेविंग 

रोज शाम को एक मुट्ठी भुना चना और थोड़ा सा डार्क गुड़ एक साथ खाना आयरन का बेहतरीन डोज़ है।

बिल्कुल नहीं। दूध का कैल्शियम आयरन को शरीर में लगने से रोकता है। दोनों के सेवन में हमेशा गैप रखें।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us