आयुर्वेद में परहेज इतना सख़्त क्यों होता है, क्या थोड़ी छूट ले सकते हैं?

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

हम जानते है की हमारी बीमारी और शारीरिक स्वास्थय अलग अलग आदतों से खराब होता है, ऐसे में अगर हम कोई भी इलाज करवाते जो हमारी बीमारी को जड़ से ना पहचाने  और उसे ठीक ना करे तो उस इलाज का कोई फायदा ही नहीं है। आयुर्वेद में इसी बात को अच्छे से बताया गया है, की हर व्यक्ति का शरीर अलग अलग तरीके से काम करता है उसी तरह हर प्रकृति के अनुसार खान-पान और रहेन-सहन से अत्यधिक फायदा होता है।

आयुर्वेद शरीर के बारे में क्या कहता हैं?

आयुर्वेद यह कहता है की हमारा शरीर तीन दोषो से बना है जो है वात, पित्त, और कफ, और यही हमारे शारीरिक कार्यो में संतुलन की स्थिति को दर्शाते हैं और इनका संतुलित रहना हमें स्वस्थ रखता है। जब इन दोषों में संतुलन बिगड़ जाता है, तो यह हमारे स्वास्थ्य पर असर डालते  है और बिमारियों का कारण बनते हैं।  

आयुर्वेद में यह माना जाता है कि प्रकृति में पांच तत्व होते हैं - पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि, और आकाश। वात, पित्त और कफ इन पांच तत्वों के मिश्रण से बने हैं। वात वायु और आकाश से बना है, पित्त अग्नि और जल से बना है, और कफ  पृथ्वी और जल से बना है। आयुर्वेद में त्रिदोषों को संतुलित रखने के लिए विभिन्न उपायों का उल्लेख किया गया है। सेहतमंद जीवन जीने के लिए इम्पोर्टेन्ट (important) है कि हम अपने आहार, व्यायाम, और ध्यान को संतुलित रखें, ताकि हमारे दोष संतुलित रहें और हम स्वस्थ रहें।

आयुर्वेद कैसे काम करता है? 

आयुर्वेद में यह माना जाता है कि हमारे शरीर में वात, पित और कफा तीनो दोष अगर संतुलन में नहीं है तो हमारा शारीरिक या मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है और हमे चीड़-चिड़ापन महसूस हो सकता है जो अन्य रोगो को न्योता दे सकती है। 

आयुर्वेद  के अनुसार हम:- 

  • सबसे पहले आपकी शारीरिक प्रकृति जानते है। 
  • उसके बाद हम यह जानते हैं कि आपका कौन सा शारीरिक दोष बिगड़ा हुआ है। 
  • आखिर में जब यह पता लग जाता है की कौन सा दोष बिगड़ा हुआ है उसके अनुसार आयुर्वेदिक डाइट दी जाति है। 

आयुर्वेदिक डाइट क्या है? 

आयुर्वेद कहता है कि दुनिया में कोई भी दो इंसान एक जैसे नहीं हो सकते। हम सब जन्म से ही एक खास तरह का शरीर लेकर पैदा होते हैं और आयुर्वेदिक डाइट या आहार भी इसी चीज पर आधारित होती है। एक आयुर्वेदिक प्लान कुछ   निम्नलिखित चीजे बताता है: 

  • समय के अनुसार खाना-खाना- आयुर्वेद  के अनुसार हमें सिर्फ तभी खाना चाहिए जब हमें असली भूख लगे नाकि सिर्फ खाने की इच्छा हो। 
  • जितनी भूख लगे उतना खाना-खाओ- इसका मतलब है सिर्फ स्वाद-स्वाद में ज़्यादा खाना ना खाओ यानि अपनी भूख के 80 % तक ही खाना खाइए। 
  • सही फ़ूड कॉम्बिनेशन (food-combination) खाइये- आयुर्वेद में आपके शारीरिक प्रकृति के अनुसार आहार के अलग-अलग मिश्रण होते है जो शरीर को लगते है और शरीर को ताकत देते है। 

आयुर्वेद में परहेज क्यों किआ जाता है? 

आयुर्वेद एक ऐसी पारंपरिक चिकित्सा है जो सदियों से चली आ रही है। आयुर्वेद में इलाज दो तरीकों से होता है: पहला जड़ी-बूटियों से और दूसरा दिनचर्या के नियमों से। 

अब आप यह सोच रहे होंगे की हम आयुर्वेद में कुछ चीजों से परहेज इसलिए करते है ताकि हमारी आदते सुधरे जो हम आज की मॉडर्न-लाइफस्टाइल से ख़राब कर ली है, इनमे से कुछ खराब आदते है: 

  • समय से खाना न खाना  
  • हर वक्त तनाव में रहना किसी ना किसी कारणवश 
  • सही मात्रा में पानी न पिना
  • अपनी नींद पूरी न करना 
  • व्यायाम और प्राणायाम ना करना 

आयर्वेद हमें एक नियम से जीना सिखाता है और साथी कुछ जड़ी बूटियों से हमारे तनाव को काम करता है और बीमारी की जड़ तक पहुंच कर उसे ठीक करता है। आयुर्वेद हमें परहेज करने को इसलिए भी कहता है क्यूंकि मौसम के अनुसार हमारे खाना-खाने की इच्छा भी बदल जाति है। 

क्या मैं आयुर्वेद में थोड़ी सी छूट ले सकती / ले सकता हूँ?

आयुर्वेद में एक ख़ास बात है कि इसमें इलाज व्यक्तिगत समस्या और पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर किया जाता है जिसके अनुसार सबसे पहले व्यक्ति की शारीरिक स्थिति को समझते है जिसमे यह जानते है की: 

  • उसकी प्रकृति क्या है?
  • उस व्यक्ति की परेशानी कितनी पुरानी है। 
  • उस व्यक्ति की दिनचर्या क्या है?  

आयुर्वेद कहता है की थोड़ा-बहुत छूट लेसकते है लेकिन हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे: 

  • अपने खाने में प्रोटीन, फाइबर और carbohydrates (कार्बोहाइड्रेट ) का ध्यान रखें। 
  • अपने पानी पीने की मात्रा कम से कम 8-10  गिलास रखें। 
  • तला-भुना खाना कम करें। 
  • हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें। 

निष्कर्ष  

आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति का शरीर, उसकी बीमारी और उसका रहन-सहन अलग अलग होता हैं। आयुर्वेद की भाषा में हमारे शरीर को मुख्य रूप से तीन चीजें चलाती हैं, वात, पित्त और कफ। हर इंसान के शरीर में इन तीनों की मात्रा अलग-अलग होती है। यही तीनों तय करती हैं कि आपको भूख कितनी लगेगी, आपका खाना कितनी जल्दी पचेगा, आपको गुस्सा जल्दी आएगा या आप शांत रहेंगे, और मौसम बदलने पर आपको कौन सी बीमारी होगी। 

References 

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3705899/

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC8471560/

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3137947/

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

आयुर्वेद  कुछ आसान से तरीके बताता है जैसे दिनचर्या के नियम बनाइये, अपना स्ट्रेस (stress) या तनाव कम कीजिये और अपनी नींद पूरी करे।

आयुर्वेद  कहता है पहले एक समय तय करो सोने और उठने का जैसे 11:00 बजे सोए और सुबह 7:00 बजे उठना है, फिर उठने के बाद बिस्तर तये करिए फिर 10 मिनट प्राणायाम कीजिये फिर नहाइये और अपने दिन का बाकि का काम शुरू कीजिये।

हाँ, आयुर्वेद  में खाना खाने को लेकर एक बहुत ज़रूरी नियम हैं जो कहता है हमें  खाना बिना किसी distraction यानि फ़ोन, टीवी इत्यादि के बिना खाना चाहिए।

हाँ। केवल सही भोजन ही पर्याप्त नहीं होता। रोज़ाना आपकी क्षमता के अनुसार योग, पैदल चलना या अन्य हल्का व्यायाम करने से पाचन, ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us