खाना खाते समय स्क्रीन या मोबाइल देखना बच्चो में एक आम सी बात है आज के समय में ,जिस्से उनके दिमाग में गहरा असर पड़ता है , दिमाग पूरी तरह विचलित हो जाता है , ध्यान खाने में नहीं रहता और उन शरीर फुल्नेस्स फील ( पेट भरने का संकेत) नहीं कर पाता है | क्योकि दिमाग और ध्यान में सिर्फ मोबाइल और टीवी पे चलने वाला प्रोग्राम या कार्टून उन्हें ज्यादा दिमागी तौर पे प्रभाभित करता है जिससे उनका mind और बॉडी का कनेक्शन ठीक से काम नहीं कर पाता |
एक अहम सवाल जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला है, वह यह है कि क्या जो बच्चे स्क्रीन के सामने ज़्यादा समय बिताते हैं, वे स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय अपनी कैलोरी का ज़्यादा हिस्सा खाते हैं। एक और दिलचस्प सवाल यह है कि क्या खाना खाते समय टीवी देखना और स्क्रीन का इस्तेमाल करना, कुल खान-पान से जुड़ा है। इस क्षेत्र में प्रगति मुश्किल रही है क्योंकि ज़्यादातर अध्ययनों में स्क्रीन टाइम के दौरान असल में कितना खाना खाया गया, इसकी जानकारी नहीं होती। इसके बजाय, कई अध्ययनों ने स्क्रीन टाइम और खान-पान के बीच संबंध का आकलन किया है, भले ही खान-पान असल में स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय हुआ हो या नहीं । उदाहरण के लिए, वे यह आकलन कर सकते हैं कि क्या टीवी देखना खास तरह के खाद्य समूहों के सेवन से जुड़ा है; लेकिन इन खाद्य समूहों के सेवन का आकलन ऐसे 'फूड फ्रीक्वेंसी इंस्ट्रूमेंट' (खाने की आदतों को मापने का तरीका) से करते हैं जो यह नहीं बताता कि खाना स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय खाया गया था या नहीं।
Fullness Signal क्या होता है?
जब पेट में खाना पहुंचने लगता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलने लगती है, तो शरीर कई तरह से संकेत देता है कि अब खाने की जरूरत कम हो गई है इसे सामान्य भाषा में fullness signal कहा जा सकता है,बच्चों का खाना धीमा होना, चम्मच से मुंह मोड़ना ,खाने में रुचि कम होना या खुद कहना कि पेट भर गया है यह सभी ऐसे संकेत हो सकते हैं , छोटे बच्चे विशेष रूप से अपने शरीर की हंगर और fullness को पहचानना सीख रहे होते इसलिए उनके लिए शांत और ध्यानपूर्वक खाना उपयोगी हो सकता है |
खाने के समय स्क्रीन ध्यान क्यों भटकाती है?
मोबाइल टीवी पर चल रहा वीडियो बच्चों का ध्यान खाने से हटाकर स्क्रीन की ओर ले जाता है रंगीन विजुअल, आवाज़ें ,म्यूजिक और लगातार बदलते दृश्य दिमाग के लिए ज्यादा स्टिम्युलेटिंग हो सकती है, ऐसे में बच्चा यह कम नोटिस कर सकता है कि वह कितना खा चुका है या उसका पेट कब भरने लगा यानी ,बच्चा खाना तो खा रहा होता है लेकिन खाने की आदत पर उसका ध्यान कम होता है |
बच्चा पेट भरने को देर से पहचान सकता है?
हाँ, नवजात और छोटे बच्चे अक्सर अपना पेट भरने या तृप्ति के संकेत (Fullness Cues) थोड़ा देर से या अस्पष्ट रूप से पहचान सकते हैं,बच्चों का दिमाग और तंत्रिका तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है, इसलिए वे कई बार यह समझ नहीं पाते कि उनका पेट भर गया है |
Fast Eating भी कारण हो सकता है?
स्क्रीन देखते समय कुछ बच्चे बिना ध्यान दिए जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, जब खाने की गति तेज होती है तो शरीर के हंगर और फूल सिग्नल को समझने में मौका कम मिल सकता है उदाहरण के लिए बच्चा कार्टून देखते हुए लगातार खा रहा है ,और उसे यह महसूस ने है नहीं हो रहा कि उसने अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त खाना खा लिया है, इसलिए समस्या केवल स्क्रीन नहीं बल्कि उससे जुड़ी डिस्ट्रक्शन और फास्ट फूड eating हैबिट भी हो सकती है |
Mindful Eating बच्चों के लिए क्यों उपयोगी हो सकती है?
इसका सिंपल सा अर्थ यह है, खाते समय भोजन पर ध्यान देना बच्चा देखे की प्लेट में क्या है ,भोजन का स्वाद कैसा है, उसे भूख कितनी लगी है, और खाना खाने के बाद पेट कैसा महसूस हो रहा है,धीरे-धीरे इससे बच्चा अपना हंगर और fullness को बेहतर पहचानना सीख सकता है |
Screen free meal कैसे शुरू करे?
पूरे परिवार के लिए स्क्रीन फ्री मिल्स की आदत बनाना सबसे आसान तरीका हो सकता है:
- खाना खाते समय मोबाइल और टीवी बंद रखें।
- खाने को लेकर बिना बात का प्रेशर न बनाए |
- बच्चों को अपनी भूख के अनुसार खाने का मौका दें।
- भोजन के दौरान हल्की बातचीत करें |
- खाना बहुत जल्दी खाने की बजाय आराम से खाने की कोशिश करें।
- अगर आपका बच्चा कुछ खाना नहीं चाहता तो उसे बार-बार वीडियो दिखाकर खिलाने की कोशिश ना करें |
निष्कर्ष
खाना खाते समय लगातार फोन का इस्तेमाल या टीवी देखना या फिर स्क्रीन का समय बच्चों में डिस्ट्रक्शन और भूख कम लगने का कारण भी बन सकता है ,जो कि आपका fullness सिग्नल को कम करता है , कुछ बच्चों में जल्दी या जरूरत से ज्यादा खाने जैसी आदतें विकसित हो सकती है, जबकि कुछ बच्चे खाने में कम रुचि दिखा सकते हैं , इसलिए हर meal को परफेक्ट बनाने की जरूरत नहीं है ,सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों को खाना खिलाने का लक्ष्य सिर्फ प्लेट खत्म करवाना नहीं होता बल्कि उसे यह समझने में मदद करता है कि भूख कब लगी है और पेट कब भर गया है यह भी उसे पता हो |
References
Screen Use During Meals Among Young Children: Exploration of Associated Variables - PMC

