डॉक्टर ने कहा कोलाइटिस नहीं रुका तो आंत का हिस्सा निकालना पड़ सकता है

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

कोलाइटिस पेट से जुडी परेशानी है जिसमें मरीज को अक्सर पेट में दर्द, बार-बार दस्त लगना या हर वक्त पेट में फुलावट महसूस होती हैं। अगर हम कोलाइटिस के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान न दे तो सर्जरी ही एक मात्र रास्ता रह जाता है क्या? इस लेख में आप पढ़ेंगे कि कैसे आयुर्वेद के सहारे हम कोलाइटिस की सर्जरी की नौबत को टाल सकते हैं।

कोलाइटिस और इसके कुछ लक्षण 

कोलाइटिस एक ऐसी समस्या है जो हमारे पाचन तंत्र की बड़ी आंत से जुड़ी हुई है। बड़ी आंत हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है क्योंकि यह हमारे शरीर का पानी और पचा हुआ खाना मल के रूप में बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन जब किसी कारण से हमारे शरीर में दोष बिगड़ते हैं तो बड़ी आंत पर सूजन आ जाती है। 

कोलाइटिस के कुछ आम लक्षण इस प्रकार है: 

  • पेट में दर्द: अगर काफी समय से पेट में दर्द या ऐंठन की शिकायत रहती हैं खासकर खाना खाने के बाद या सुबह उठते ही बहुत दर्द होना। 
  • बार-बार दस्त होना: अगर आपको अक्सर दस्त या loose motion की शिकायत रहती और कभी कबार दस्त के साथ खून आने के जैसा महसूस होता हैं। 
  • थकान या कमजोरी: अगर हमेशा आपको थकान या कमजोरी महसूस होती है। 
  • भूख की इच्छा कम होना: भूख की इच्छा अक्सर पेट में लम्बे समय से चलने वाली बीमारी जैसे सूजन या जलन के कारण भी कम हो जाती है।

कोलाइटिस के क्या संभव इलाज हैं?

किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए सबसे पहले यह ज़रूरी है कि हम उसके लक्षण और उसकी complicatons क्या हैं उस पर नर्भर करता हैं। आम तौर पर कोलाइटिस का इलाज डॉक्टर इन्हीं तीन तरीकों से करते हैं जो इस प्रकार हैं: 

  • जीवनशैली में सुधार: आमतौर पर कोई भी बीमारी के शुरुआती लक्षण जीवनशैली में यह तीन चीजे यानि व्यायाम को बढ़ाकर, तनाव को कम करके और नींद पूरी करने से नियंत्रण में आ जाते है। 
  • खान-पान में बदलाव: कोलाइटिस की बीमारी में अक्सर हल्का खाना जैसे मूंग-दाल, खिचड़ी, पका हुआ केला या नारियल पानी के सेवन से मरीज को आराम मिलता है।
  • दवाईयाँ: अगर मरीज के लक्षण जीवनशैली और खान-पान में बदलाव से सुधारते हुऐं दिख रहे हैं तो डॉक्टर की सहला से कुछ दवाईयाँ लेकर उन लक्षणों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। 
  • सर्जरी: अगर मरीज ने हर प्रकार का घरेलू उपचार जैसे जीवनशैली में सुधार खान-पान में बदलाव और डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां भी लेके देख लिया है फिर भी लक्षणों में कोई सुधार नहीं है तो डॉक्टर की सलाह  पर मरीज को सर्जरी का रास्ता लेना पड़ता है। 

कोलाइटिस को लेकर आयुर्वेद का क्या कहना है?

आयुर्वेद यह  कहता है की कोई भी बीमारी जब आपके शरीर में आती हैं उसकी शुरुआत शरीर में दोष के बिगड़ने से होती है। आयुर्वेद के अनुसार कोलाइटिस सिर्फ एक दोष के बिगड़ने से नहीं बल्कि मन में चल रहे तनाव या असंतुलन से भी हो सकता है। 

कोलाइटिस में जब दोष असंतुलित होते हैं तो हमारे शरीर में: 

  • पित दोष बहुत तेज हो जाता है जिसके कारण हमें पेट में जलन महसूस होती है और हमारी आंतो में घाव बनने लगते हैं जो दस्त के रूप में बाहर निकलते हैं। 
  • वात दोष का बिगड़ जाना इस बात को दर्शाता हैं की हमारे खाने का पाचन सही से हो रहा हैं की नहीं अगर यह असंतुलित हैं तो इसका सीधा असर हमें पेट में दर्द या ऐंठन को दर्शाता हैं।
  • मन का तनाव जब बढ़ जाता है, तो भावनात्मक दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण पित दोष ठीक नहीं हो पाता है।

आयुर्वेद में कोलाइटिस का इलाज कुछ जड़ीबूटिओं की सहायता से किया जाता हैं, इन में से कुछ जड़ीबूटियाँ इस प्रकार है: 

  • शतावरी 
  • बेल
  • आमलकी
  • गिलोय
  • द्राक्षा

आयुर्वेद में जड़ीबूटिओं के साथ कुछ और उपचार जैसे पंचकर्म उपचार, शिरोधारा उपचार, शतावरी घृत इत्यादि से भी किया जाता हैं।  

कोलाइटिस की सर्जरी से बचने के लिए कुछ आसान योगासन

कोलाइटिस के शुरुआती लक्षण दख कर अगर हम कुछ आसान योगासन करे जैसे पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन, वज्रासन या भुजंगासन करें तो हमारे पेट में बन रही गैस की समस्या से हमें राहत मिलती हैं और सर्जरी की नौबत आने से पहले ही हम लक्षणों को बढ़ने से रोक लेते है। 

निष्कर्ष 

कोलाइटिस पेट से जुडी परेशानी है जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर पेट दर्द ले रूप में आते हैं और हम बड़ी आसानी से इन लक्षणों को नियंत्रित कर सकते है। अगर हम समय रहते इन लक्षणों को नियंत्रित न करे तो सर्जरी ही आखरी रास्ता रह जाता है। 

References 

Treatment for Ulcerative Colitis - NIDDK

Surgical management of ulcerative colitis

Colitis - StatPearls - NCBI Bookshelf

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, नारियल पानी कोलाइटिस में फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में electrolytes और antioxidants होते हैं जो पेट में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अगर पेट में होने वाली सूजन को जब काफी समय से ठीक नहीं किया जाए तो यह हानिकारक हो सकती है, लेकिन अगर इसका इलाज समय रहते कर लिया तो कोलाइटिस गंभीर रूप नहीं लेती है।

हाँ, आयुर्वेद के अनुसार कोलाइटिस का इलाज संभव है लेकिन यह इलाज इस बात पर निर्भर करता है की आपकी कोलाइटिस की बीमारी कितनी पुरानी है।

कोलाइटिस की सर्जरी की ज़रुरत तब पड़ती है जब आपने हर प्रकार की दवा या आयुर्वेदिक उपचार (इलाज) करवा के देख लिया हैं लेकिन फिर भी आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। इसके साथ जब भी steroids छोड़ते ही आपको अपने मल या शौच में खून दिखता है।

अगर आपका पेट दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है, हर वक्त मल त्याग करने की इच्छा होती है और जब आप दवाइयाँ खाते हो तब ही सिर्फ आपको पेट दर्द से राहत मिलती है। ये कुछ लक्षण हैं जो दिखाते हैं कि कोलाइटिस की दिक्कत बढ़ रही है। 

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us