आजकल शुगर के मरीजों के लिए घर पर ही ब्लड शुगर चेक करना काफी आसान हो गया है। Glucometer ने डायबिटीज के मरीजों की ज़िंदगी काफी आसान बना दी है। अब तो घर पर ही ब्लड शुगर लेवल चेक करना आसान हो गया है। वह खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद के ब्लड शुगर लेवल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से ब्लड शुगर लेवल चेक करने से आपकी रीडिंग गलत भी आ सकती है?
कई बार लोग गलत तरीके से Glucometer का इस्तेमाल करते हैं और फिर गलत रीडिंग देखकर परेशान होते हैं।
Glucometer में शुगर चेक करने का सही तरीका क्या है?
अब ब्लड शुगर लेवल चेक करने के लिए डॉक्टरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। आप Glucometer की मदद से घर पर भी शुगर चेक कर सकते हैं। बस घर पर शुगर चेक करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत है। जैसे:
- शुगर लेवल जांचने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं और सुखा लें। हाथों पर फल, चीनी या अन्य मीठे पदार्थों के अंश न रहने दें।
- Glucometer की स्ट्रिप्स इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से चेक कर लें, स्ट्रिप्स की एक्सपायरी डेट check करें, ध्यान रहे कि स्ट्रिप्स कहीं से भी गीली, खराब, या गलत तरीके से रखी हुई न हों।
- अब स्ट्रिप्स को मशीन पर निर्देश के अनुसार लगाएँ, और मशीन पर जाँच के लिए त्यार का संकेत आने का इंतज़ार करें।
- Device की सहायता से उंगली के ऊपरी किनारे से खून निकालने के लिए छेद करें। ध्यान दे, की बार-बार एक ही जगह पर छेद न करें।
- अब अपनी उंगली को दबाएँ जब तक उसमें एक ही साइज़ की बूँद न बन जाए।
- Glucometer से रीडिंग आने के लिए कुछ देर इंतज़ार करें।
- Testing के बाद अपना हाथ धो लें और सफाई का पूरा ध्यान रखें। ध्यान रखें कि लैंसेट और स्ट्रिप्स को कोई दूसरा व्यक्ति हाथ न लगाए।
Glucometer से शुगर चेक करते हुए होने वाली 7 आम गलतियां कौन-कौन सी हैं?
Glucometer ने डायबिटीज के मरीजों के लिए घर बैठे शुगर चेक करना आसान कर दिया है। अब कोई भी आसानी से घर पर खुद से ब्लड शुगर लेवल चेक कर सकता है। अगर व्यक्ति ब्लड शुगर को ध्यान से और साफ सफाई से चेक करता है तो उसके लिए अपना शुगर लेवल ट्रैक करना बेहद आसान हो जाएगा। लेकिन अगर किसी से ब्लड शुगर लेवल चेक करते हुए कुछ गलतियाँ हो जाएँ तो रीडिंग गलत भी आ सकती है।
ब्लड शुगर चेक करते हुए होने वाली 7 आम समस्याएं निम्नलिखित हैं:
- बिना हाथ धोएं या गीले हाथों में शुगर चेक करने से रीडिंग वास्तविकता से अधिक आ सकती है, यदि आपके हाथ में चीनी, फल या अन्य किसी मीठे पदार्थो के अंश मौजूद होंगे तो शुगर की रीडिंग ज़्यादा आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं यदि आप गीले हाथों में शुगर चेक करेंगे तो खून का सैंपल पतला आ सकता है।
- टेस्ट से पहले स्ट्रिप्स की जाँच न करने की वजह से भी रीडिंग गलत आ सकती है, यदि आपकी स्ट्रिप्स expire हो, गीली हो, खराब हो या गलत तरीके से रखी हुई हो तो आपके ब्लड शुगर की रीडिंग वास्तविकता से अलग आ सकती है।
- उंगली को ज़ोर से दबा कर खून निकालने की वजह से खून के साथ-साथ अन्य पदार्थ तरल पदार्थ भी आ जाते है जो खून को और पतला कर देते है और इस वजह से भी ब्लड शुगर लेवल की रीडिंग अलग आ सकती है।
- उंगली के बिल्कुल बीच में सुई नहीं चुभानी चाहिए। कुछ लोग उंगली के बिल्कुल बीच में सुई चुभाते है, उंगली के बीच में बहुत से नसें होती है और यही वजह है कि वहां सुई चुभाने से हमे दर्द भी ज़्यादा होता हैं।
- एक ही सुई को बार-बार इस्तेमाल करना गलत है। कुछ लोग एक ही सुई का पूरे हफ्ते इस्तेमाल करते है ऐसा करने से सुई खराब हो जाती है और उसी सुई का प्रयोग करने से दर्द भी ज़्यादा होने लगता है और यह हमारे स्किन को भी डैमेज करती है।
- Glucometer के साथ जो पतली स्ट्रिप्स आती है, उस पर दवाई कि एक coating होती है जिससे शुगर लेवल का पता लगता है ऐसे में उस स्ट्रिप को खुला छोड़ने या किसी नमी वाली जगह पर रखने से वह खराब हो जाती है। गलत या expiry स्ट्रिप्स के इस्तेमाल से रीडिंग हमेशा गलत ही आती है।
- एक गलत रीडिंग देखकर घबरा जाना। लोग सामान्य से अलग रीडिंग देखकर घबरा जाते है ऐसे में घबराना नहीं चाहिए, दोबारा हाथ धो कर जाँच करना चाहिए और हर बार सामान्य से अलग शुगर आने पर डॉक्टर से जाँच करानी चाहिए।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में डायबिटीज को मधुमेह कहा जाता है। इसमें डायबिटीज को पाचन अग्नि, कफ-वात जैसे दोषों के असंतुलन और जीवनशैली से जोड़ा जाता है। आयुर्वेद कहता है कि डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और नियमित शारीरिक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार शुगर को नियंत्रित रखने के लिए कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे:
- भोजन में साबुत अनाज, दालें और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
- मीठे खाद्य पदार्थो के सेवन से बचें
- अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार रोज़ थोड़ा टहले, और व्यायाम आदि करें।
- पर्याप्त नींद लेना तनाव को कम करने में आपकी सहायता करेगा।
- तनाव कम करने के लिए योग और प्राणायाम करें।
- डायबिटीज का इलाज किसी योग्य चिकित्सक से कराएं।
इन सभी आदतों को अपने दिनचर्या में शामिल करें, नियमित ब्लड शुगर जाँच कराते रहें, और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार कराएं।
निष्कर्ष
घर में Glucometer की मदद से अब ब्लड शुगर लेवल जानना और नियंत्रित करना बहुत आसान हो गया है। लेकिन शुगर लेवल जांचने के लिए सही तरीका अपनाना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि अगर ब्लड शुगर सही तरीके से नहीं जांचा जाता तो वह गलत रीडिंग दिखा सकता है, जो वास्तविकता से बहुत अलग होता है। गलत रीडिंग आपको तनाव के साथ-साथ कई अन्य हानियाँ भी पहुंचा सकती है। इसलिए Glucometer का सही प्रयोग करके ब्लड शुगर लेवल जांचना चाहिए और अपने शुगर को सही तरीके से नियंत्रित करना चाहिए।
Reference
WHO technical specifications for blood glucose meter








