रोज़ धूप लेने के बाद भी Vitamin D कम आ रहा है? हड्डियों का दर्द इसी से जुड़ा हो सकता है

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

आज के समय में विटामिन D की कमी एक आम समस्या बन चुकी है, और हैरानी की बात यह है कि कई लोगों को पर्याप्त धूप मिलने के बावजूद भी  विटामिन D की कमी हो जाती है। आमतौर पर लोगो को लगता है सिर्फ रोज़ाना धूप में बैठने से शरीर में विटामिन D की कमी पूरी हो जाएगी लेकिन वास्तव में विटामिन D की कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे लाइफस्टाइल, स्किन टाइप इत्यादि। इस ब्लॉग में हम इसी के बारे में जानेंगे कि विटामिन D की कमी धूप में रहने के बाद भी क्यों होती है के बारे में जानेंगे। 

विटामिन D क्या है और यह क्यों ज़रूरी है? 

विटामिन-D बॉडी का एक ऐसा ज़रूरी हॉर्मोन (hormone) हैं जो fat-सोलुब्ले होता है साथी यह हमारी बॉडी खुदही बनती है । विटामिन-D हमारे बॉडी के लिए बहुत जरूरी है इसके कुछ महत्वपूर्ण काम इस प्रकार है:

  • हड्डियों और दाँतों की मज़बूती: विटामिन-D एक खास प्रकार का हॉर्मोन हैं जो हमारी बॉडी में calcium अब्सॉर्ब (absorb) करने में मदद करता है जो हमारे दाँतों और हड्डियों को मज़बूती देता है।
  • इम्यूनिटी (immunity) में सुधार: विटामिन-डी शरीर में वाइट-ब्लड सेल्स (white blood cells) को भी बढ़ाने में मदद करता है जो रोगो से लड़ने में हमे इम्युनिटी देता है। 

विटामिन-D की कमी को कैसे पहचाने? 

शरीर में विटामिन-D की कमी अपने रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली छोटी-मोटी दर्द या तकलीफ से पहचान सकते है जैसे कि:

  • बार-बार बीमार होना 
  • 7-8  घंटों की पूरी नींद के बावजूद भी थका हुआ महेसुस होना 
  • लगातार जोड़ो में दर्द होना 
  • लगातार muscle pain 
  • बालों का झड़ना
  • जोट के जखम भरने में समय लगना

यह कुछ ऐसे लक्षण है जिन पर हमने शुरुआत में ध्यान नहीं दिया तो यह अन्य गंभीर बिमारियों को न्योता दे सकती है, इनमें कुछ बीमारियां ऐसी है: 

  • आर्थराइटिस या osteoporosis का रिस्क बढ़ना 
  • फ्रैक्चर होने का रिस्क बढ़ना 
  • पाचन क्रिया की समस्या जैसे इंफ्लमैशन (inflammation)
  • मानसिक और शारीरिक तनाव   

धूप में जाने के बावजूद Vitamin D कम रहने के संकेत

अगर दवाइयां लेने के बावजूद भी आपका दर्द कम नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब है की आपकी हड्डिया अंदर से कमज़ोर होगी है, इसको पहचानने के मुख्य लक्षण इस तरह हैं:

  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द: सुबह उठते ही कमर, घुटनों और पिंडलियों में भारी दर्द और ऐंठन (Cramps) महसूस होना।
  • हर समय भयंकर थकान: 8 घंटे की अच्छी नींद लेने के बावजूद दिनभर सुस्ती रहना और काम में मन न लगना।
  • लगातार बाल झड़ना: किसी भी शैम्पू या तेल से बालों का गिरना न रुकना, जो विटामिन डी की कमी का बड़ा संकेत है।
  • कमज़ोर इम्युनिटी: बार-बार सर्दी, खाँसी और बुखार का शिकार होना और घाव का जल्दी न भरना।
  • दवा का असर खत्म होते ही वापसी: सप्लीमेंट का कोर्स खत्म होते ही कुछ ही हफ्तों में रिपोर्ट का फिर से नीचे गिर जाना।

आयुर्वेद से विटामिन-डी की कमी को समझो 

आयुर्वेद के अनुसार कोई भी बीमारी शरीर में दोष बिगड़ ने से होती हैं और जो विटामिन-डी की कमी होती है वो किसी एक कारण की वजय से नहीं बल्कि लम्बे समय से चलरी digestion की समस्या और खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है। 

आयुर्वेद के अनुसार हम अपनी विटामिन-डी की कमी अपने शारीरिक अग्नि को बढ़ाक्र ठीक कर सकते है। शारीरिक अग्नि बढ़ने के कुछ आसान तरीके इस प्रकार है:

  • नियमित व्यायाम और योग करे: कम से कम रोजाना 30 मिनट व्यायाम करने से हल्का पसीना आता है और शरीर की अग्नि संतुलित होती है। 
  • सही समय पर धूप लें: रोजाना 15-20 मिनट की धूप ले वो भी सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे के अंदर लेने का प्रयास करे। 
  • संतुलित डाइट लें: इसका मतलब है की विटामिन D से भरपूर खाना अपने डाइट में शामिल करें जैसे कि मशरूम, फैटी फिश (जैसे सैल्मन), इत्यादि।सप्लीमेंट (जरूरत पड़ने पर): अगर कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं।

निष्कर्ष

विटामिन-D हमारे शरीर में हड्डियों को ठीक से चलाने के लिए बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि यह आपकी बोनस में कैल्शियम अब्सॉर्ब (calcium absorb) करवाने में भी मदद करता है। लेकिन आज कल की खराब जीवनशैली के कारण और शरीर को कम समझने के कारण हम अक्सर इसकी कमी को नज़रअंदाज़ करदेते है जिसके चलते छोटी सी बीमारी भी अत्यदिक रूप ले लेती  है। 

References 

Recognizing the musculoskeletal manifestations of vitamin D deficiency - PMC

Prevention and Treatment of Vitamin D Deficiency in India: An Expert Group Consensus - PMC

Calcium and Vitamin D: Important for Bone Health | NIAMS

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, विटामिन-डी का लेवल आंकने (measure) के लिए एक कॉमन टेस्ट है जिसका नाम है 25-Hydroxy Vitamin D [25(OH)D] test।

हाँ, मॉडर्न साइंस (Wolff's Law) कहता है कि हड्डियों पर जब तक योग या वज़न उठाने वाली एक्सरसाइज का दबाव नहीं पड़ता, वे कैल्शियम को होल्ड करना छोड़ देती हैं और अंदर से खोखली होने लगती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार हड्डियों के दर्द का असली कारण 'वात दोष' का बढ़ना और कमज़ोर पाचन (जठराग्नि) है। बढ़ा हुआ वात हड्डियों के अंदरूनी हिस्से को सुखा देता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस (अस्थि सौषिर्य) होता है।

हाँ, कोल्ड ड्रिंक्स में 'फास्फोरिक एसिड' बहुत ज़्यादा होता है। यह एसिड शरीर का पीएच बिगाड़ता है, जिसे बैलेंस करने के लिए शरीर हड्डियों से कैल्शियम को निचोड़कर बाहर निकाल देता है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us