जब ब्लड टेस्ट में SGPT बड़ा हुआ आता है और रिपोर्ट में फैटी लीवर भी लिखा दिखता है तो घबराहट होना बिल्कुल आम बात है। खासकर तब जब SGPT 120 तक पहुंच जाए और डॉक्टर वज़न कम करने की सलाह दे। ऐसे में मन में यह सवाल उठाना आम है कि क्या सिर्फ वज़न घटाना काफी है या लवर को ठीक करने के लिए कुछ और भी करना होगा।
SGPT क्या है और इसके बढ़ने पर क्या होता है?
SGPT (Serum Glutamate Pyruvate Transaminase), जिसे ALT (Alanine Aminotransferase) भी कहते हैं, लीवर से जुड़ा एक खास एंजाइम है। जब इसका स्तर बढ़ता है तो यह लीवर में सूजन या किसी परेशानी की तरफ इशारा करता है। अलग-अलग लैब के हिसाब से इसकी सामान्य रेंज थोड़ी अलग हो सकती है। लेकिन 120 का स्तर सामान्य से काफी ऊपर है।
हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका लीवर खराब हो गया है। यह जानना ज़रूरी है की इसके बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे फैटी लिवर, शराब पीना, कुछ तेज़ दवाइयां का असर, किसी तरह का इन्फेक्शन या बढ़ता हुआ वज़न।
क्या SGPT बढ़ने पर वज़न घटाना ही एक रास्ता होता है?
फैटी लिवर का मतलब है कि जब लिवर में ज़रूरत से ज़्यादा चर्बी जमा हो जाती है, और ज़्यादातर मामलो में यह समस्या वज़न, पेट की चर्बी, शुगर या बढे हुए कोलेस्ट्रॉल से जुडी होती है। अगर आपका वज़न आपके शरीर की तुलना में बहुत अधिक है तो वज़न घटाना ज़रूरी है। लेकिन ज़रूरी नहीं सिर्फ वज़न घटाने से SGPT लेवल नॉर्मल हो जाएंगे।
आयुर्वेद की दृष्टि से क्या कारण हो सकते है?
आयुर्वेद में लिवर को पाचन और शरीर के गर्मी यानी पित्त का मुख्य स्थान माना जाता है। जब हमारा पाचन कमज़ोर होने लगता है और खान-पान बिगड़ जाता है तो शरीर में कफ और चर्बी जमा होने लगती है और यही चर्बी धीरे-धीरे लीवर पर चढ़ जाती है। इसके साथ जो शरीर की गर्मी बढ़ जाती है तो लीवर में सूजन आने लगती है। जिसके कारण रिपोर्ट में बढे हुए SGPT के रूप में दिखता है। इसलिए आयुर्वेद के हिसाब से सिर्फ वज़न घटाना काफी नहीं है बल्कि पाचन को ठीक करना और लीवर की सूजन को शांत करना भी उतना ही ज़रूरी है।
फैटी लिवर और बढ़े हुए SGPT को नियंत्रित करने के 5 आयुर्वेदिक तरीके
फैटी लिवर व SGPT स्तर ठीक करने के लिए निचे दिए गए बदलाव अपनी जीवनशैली में लाए:
सबसे पहले रूट कॉज का पता लगाएं
रूट कॉज का पता लगाने के लिए सही जांच से शुरुआत करें। सिर्फ वज़न कम करने के भरोसे नहीं बैठे। आयुर्वेद में पहले बीमारी की जड़ समझना ज़रूरी माना गया है। इसलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपनी जाँच कराए।
अपने खान-पान में सुधार लाएँ
हल्का और पाचन को सुधारने वाला खाना खाएँ। आयुर्वेद में लिवर के लिए ताज़ा, हल्का और घर का बना खाना सबसे बेहतर माना गया है। हरी-सब्जियां दाल दलिया और साबुत फल आसानी से पच जाते हैं और लीवर पर बोझ नहीं डालते जबकि ज़्यादा तला-भुना, मीठा, मैदा और बाहर का खाना शरीर में कफ और चर्बी को और बढ़ता है।
रोज़ व्यायाम करें
रोज़ थोड़ा-थोड़ा तेज़ चलना, साइकिल चलाना, या हल्का योग करना शरीर में जमे कफ व आलस को कम करता है। इससे पाचन शक्ति मज़बूत होती है और लीवर से चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
भूखे रहकर वज़न न घटाएं
आयुर्वेद कभी भी एकदम से खाना छोड़ना या बहुत सख्त डाइटिंग की सलाह नहीं देता। लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में पित्त और गैस बढ़ती है जिससे लीवर को उल्टा नुकसान हो सकता है। इसलिए सही समय पर खाकर धीरे-धीरे वज़न कम करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
शराब का सेवन न करें
शराब शरीर में तेज़ी से गर्मी बढ़ाती है और लीवर को सीधा नुकसान पहुँचता है। इसी तरह इंटरनेट या किसी के कहने पर कोई भी लिवर डिटॉक्स, जूस, काढ़ा या आयुर्वेदिक दवा खुद से ना शुरू करें। हर इंसान के शरीर का तासीर अलग होती है इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक दवा को हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। I
निष्कर्ष
SGPT का बढ़ना केवल एक लैब वैल्यू नहीं है, इसका मतलब है की आपके शरीर के अंदर कुछ असंतुलन चल रहा है जो आपके लिवर पर दबाव दाल रहा है। आयुर्वेद में इसे पित्त दोष के असंतुलन, कमज़ोर पाचन और शरीर में आम के जमाव से जोड़कर समझता है।
अनियमित खानपान, शराब, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली इस स्थिति को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए केवल रिपोर्ट को सामान्य करने के बजाय शरीर के अंदरूनी कारणों को समझकर पाचन, दिनचर्या और जीवनशैली को संतुलित करना लंबे समय तक लिवर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
References
Nonalcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) & NASH - NIDDK
Nonalcoholic fatty liver disease: MedlinePlus Medical Encyclopedia



