Diseases Search
Close Button
 
 

बहुत ज्यादा caffeine लेने पर भी थकान क्यों बनी रहती है?

Information By Dr Bindu Bansal     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करना बहुत ही लोगों की डेली की आदत है, काम के दौरान नींद आने लगे,तो चाय या कॉफी ले लेना ,दोपहर की सुस्ती हो तो चाय ,और शाम तक थकान हो तो फिर से caffeine ,कुछ समय के लिए ऐसा करने से व्यक्ति को अलर्टनेस महसूस हो सकती है | लेकिन कई बार इसके बावजूद थकान बनी रहती है सवाल यह है ,अगर caffeine नींद भगाने और अलर्टनेस बढ़ाने में मदद करता है ,तो ज्यादा caffeine लेने के बाद भी शरीर थका हुआ क्यों महसूस करता है ,इसका जवाब केवल के caffeine की मात्रा में नहीं है , बल्कि नींद, तनाव, खान-पान, हाइड्रेशन शरीर की जरूरत में छुपा हो सकता है |

Caffeine थकान को खत्म नहीं है उससे कुछ देर के लिए छिपा देता है | 

caffeine एक stimulant है यह दिमाग में मौजूद adenosine नामक केमिकल के प्रभाव को temporary ब्लॉक करता है,जिससे शरीर को आराम करने और सोने जैसा संकेत मिलता है,कुछ समय के लिए नींद और थकान कम महसूस हो सकती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शरीर की वास्तविक थकान भी उतर गयी , यही कारण है कि caffeine का असर कम होने के बाद व्यक्ति को अचानक ज्यादा टायर्ड महसूस हो सकता है |

ज्यादा Caffeine से नींद की Quality खराब हो सकती है 

थकान का सबसे बड़ा कारण कई बार वही चीज बन जाती है ,जिससे व्यक्ति थकान दूर करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है CAFFEINE का असर कई घंटे तक शरीर में रह सकता है ,अगर दिन के बाद के हिस्से में चाय ,कॉफी, एनर्जी ड्रिंक या कैफिनेटेड ड्रिंक ज्यादा लिए जाए तो रात में सोने में परेशानी हो सकती है यह नींद की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है व्यक्ति को लग सकता है कि उसने सात -आठ घटे बिस्तर पर बिताए हैं लेकिन अगर नींद बार-बार टूट रही है तो आप पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे , तो अगली सुबह फिर थकान हो सकती है |

थकान के पीछे सिर्फ नींद नहीं भोजन भी हो सकता है 

अगर दिन भर meals irregular है, ब्रेकफास्ट या लंच बार-बार skip किया जाता है, या डाइट में पर्याप्त प्रोटीन और nutritious फूड नहीं है तो शरीर को पर्याप्त एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल सकते ,ऐसे में काफी temporary अलर्ट महसूस करा सकती है लेकिन वह भोजन का Replacement नहीं है,थकान होने पर caffeine लिया जा रहा है तो प्रॉपर मील या snack नहीं लिया जाता तो व्यक्ति कुछ समय के बाद फिर low एनर्जी महसूस कर सकता है

डिहाइड्रेशन की थकान जैसा महसूस कर सकता है

दिन भर चाय और कॉफी पीने के बावजूद अगर प्लेन वाटर बहुत कम लिया जा रहा है तो हाइड्रेशन पर ध्यान देना जरूरी है ,चाय और कॉफ़ी की आदत निश्चित रूप से आपके शरीर में पानी की कमी कर सकता है  कुछ लोगों को headache, कमजोरी, कंसंट्रेशन में कमी या ब्रेन फोग जैसी दिक्कतें आ सकती है, इसलिए केवल caffeine based ड्रिंक पर निर्भर रहने की वजह दिन भर पर्याप्त fluid लेना जरूरी है|

Stress ,Mental Fatigue को Caffeine ठीक नहीं कर सकता

कई बार शरीर से ज्यादा दिमाग थका हुआ होता है लगातार काम करना ,स्ट्रेस लेना, सारे दिन के task करते-करते दिमाग में 100 तरीके की टेंशन हो जाना, नोटिफिकेशन , डेडलाइन ,स्क्रीन टाइम ,चिंता और मल्टीटास्किंग से mental fatigue हो सकती है ऐसे समय में कॉफी पीने से कुछ देर तक concentration बेहतर लग सकता है लेकिन स्ट्रेस खत्म नहीं होता अगर आराम और sleep पर्याप्त नहीं है तो लगातार के caffeine लेना लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन नहीं हो बन सकता

कब लगातार थकान को Ignore न करे

अगर आप पर्याप्त नींद ,बैलेंस डाइट और caffeine कम करने के बावजूद कई हफ्तों तक थकान बनी रहती है  है तो इसके पीछे कोई दूसरा कारण भी हो सकता है

उदाहरण के लिए Anemia ,Thyroid प्रॉब्लम ,Sleep Disorder ,Nutrtional deficiency ,अनकंट्रोलेबल ब्लड शुगर या कुछ मेडिकेशन से भी लगातार Tiredness हो सकती है,खासकर अगर थकान के साथ चक्कर आ रहा है सांस फूलना ,बहुत ज्यादा कमजोरी,unexplained weight change ,लगातार नींद आना या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है

Caffeine काम करने का सही तरीका क्या है 

अगर आप रोजाना कई कप चाय कॉफी लेते हैं तो अचानक पूरी तरह बंद करने की वजह धीरे-धीरे मात्रा कम करना कुछ लोगों के लिए आसान हो सकता है कुछ Habits आपकी मदद कर सकती है जैसे की

  • दिन की शुरुआत में केवल कॉफी से ना करें पर्याप्त पानी पिए 
  • Meal को लम्बे समय तक स्किप न करे 
  • शाम और रात के टाइम caffeine न ले 
  • रोज एक जैसा स्लीप schedule रखने की कोशिश करे 
  • दिन भर छोटे ब्रेक ले 
  • थकान होने पर यह समजे की कमी किस बात की है , नींद ,भोजन या आराम ताकि आप गलत तरीका न आपनाये आराम पाने के लिए |

निष्कर्ष

बहुत ज्यादा caffeine लेने के बावजूद थकान रहना असामान्य नहीं है, caffeine शरीर की एनर्जी की जरूरत को पूरा नहीं करता यह मुख्य रूप से अलर्टनेस को कुछ समय के लिए बढाता है और थकान का कारण खराब नींद ,stress ,irreguar meal , डिहाइड्रेशन या कोई underlying health problem भी हो सकती है ,caffeine उसकी जड़ को ठीक नहीं करता इसलिए हर बार थकान महसूस होने पर एक और कप कॉफी लेने से पहले खुद से पूछे ,क्या मुझे सच में caffeine चाहिए या मेरे शरीर को आराम ,पानी ,भोजन और बेहतर नींद की जरूरत है, इस छोटे से सवाल का जवाब आपकी एनर्जी रूटिंग को बदलने में बहुत मदद करेगा

References

What doctors want patients to know about the impact of caffeine | American Medical Association

Coffee Makes Me Tired? 3 Causes and How to Minimize Them

Tired or Wired? | NIH News in Health

Self-help tips to fight tiredness - NHS

How Long Does Caffeine Withdrawal Last?

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

कैफीन असल में थकान को पूरी तरह खत्म नहीं करता, बल्कि कुछ समय के लिए थकान के संकेतों को छुपा देता है। यह दिमाग में बनने वाले एडेनोसाइन नामक रसायन को ब्लॉक कर देता है, जिससे आप थोड़ी देर के लिए ज्यादा अलर्ट महसूस करते हैं। लेकिन असली थकान शरीर में बनी रहती है और कैफीन खत्म होने पर वह बढ़ भी सकती है।

जी हाँ, दिन के बाद के हिस्से में ज्यादा कैफीन लेने से आपकी नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। भले ही आप बिस्तर पर सात-आठ घंटे बिताएं, लेकिन अगर आपकी नींद बार-बार टूट रही है, तो आप ठीक से आराम नहीं कर पाएंगे और अगले दिन थकान महसूस करेंगे।

नींद के साथ-साथ आपके भोजन का समय और प्रकार भी अहम हैं। अगर आप खाना अनियमित खाते हैं या पौष्टिक भोजन से बचते हैं तो आपका शरीर जरूरी ऊर्जा नहीं पा सकता। कैफीन कुछ देर के लिए चुस्की भर एनर्जी दे सकता है, लेकिन सही भोजन का विकल्प नहीं है।

नहीं, चाय और कॉफी बॉडी को हाइड्रेट नहीं रखते और ज्यादा मात्रा में लेने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए दिन भर मौसम के अनुसार पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, ताकि बदन तरोताजा रहे और थकान कम हो।

बिल्कुल! मानसिक थकान अक्सर ज्यादा तनाव और लगातार काम करने के कारण होती है। कैफीन कुछ समय के लिए आपको अलर्ट बना सकता है, लेकिन इससे तनाव कम नहीं होता। अगर आराम और नींद पूरी नहीं हो रहे हैं, तो ज्यादा कैफीन लेना समस्या का समाधान नहीं है।

अगर आप पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और कम कैफीन के बाद भी कई हफ्तों तक थका हुआ महसूस करते हैं, खासकर जब साथ में चक्कर, सांस फूलना, कमजोरी या अचानक वजन में बदलाव हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत हो सकते हैं।

दिन की शुरुआत सिर्फ पानी या एक संतुलित नाश्ते के साथ करें, कॉफी पर पूरी निर्भरता न रखें ,खाना नियमित और पौष्टिक लें, कभी बार-बार ना छोड़ें शाम और रात के समय कैफीन से बचें ताकि आपकी नींद प्रभावित न हो एक समान नींद का टाइम टेबल रखें और दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें,थकान महसूस होने पर पहले जांचें कि आपको नींद, भोजन, पानी या आराम की जरूरत है या कैफीन की।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us