Diseases Search
Close Button
 
 

पीसीओएस में पीरियड्स क्यों नहीं सुधरते? एलोपैथी vs आयुर्वेद—हार्मोन सप्रेशन और नैचुरल रेगुलेशन

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 14 Apr, 2026
  • category-iconUpdated on 19 Jun, 2026
  • category-iconWomen's Health
  • blog-view-icon5081

आजकल पीसीओएस (PCOS) यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या घर-घर की कहानी बन गई है। सबसे कम इसी बीमारी को समझा जाता है। कई महिलाएं सालों-साल पीरियड्स की इस उलझन में फंसी रहती हैं कभी पीरियड दो महीने लेट हो जाते हैं, तो कभी छह-छह महीने तक शक्ल ही नहीं दिखाते।

यह गड़बड़ी सिर्फ शरीर को ही नहीं खराब करती, बल्कि दिमाग को भी भारी टेंशन में डाल देती है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतने सारे इलाज और दवाइयों के बाद भी ये बीमारी क्यों नहीं जाती? इसका जवाब किसी गोली में नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर बिगड़े हुए उस सिस्टम (हार्मोन और मेटाबॉलिज्म) में छिपा है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

पीसीओएस आखिर है क्या?

PCOS महिलाओं के शरीर में होने वाली एक ऐसी दिक्कत है, जिसमें महिलाओं में हार्मोन्स ऊपर-नीचे हो जाते हैं। यह सिर्फ आपके पीरियड्स को ही नहीं बिगाड़ती, बल्कि पूरे शरीर को डिस्टर्ब कर देती है। अचानक से कपड़े टाइट होने लगना, चेहरे पर पिंपल्स आना, बालों का तेज़ी से झड़ना, बिना कुछ किए हर वक्त थकावट लगना और कंसीव (प्रेग्नेंट) करने में परेशानी आना ये सब इसी की देन हैं।

कई महिलाओं के पीरियड्स बिल्कुल टाइम पर आते हैं, फिर भी अंदर हार्मोन्स का पूरा खेल बिगड़ा रहता है। PCOS सीधा आपकी एनर्जी, पाचन और शुगर लेवल पर वार करता है। इससे शरीर में तेज़ी से चर्बी जमने लगती है, जिसे बाद में पिघलाना बहुत भारी पड़ता है।

पीसीओएस में पीरियड्स ऊपर-नीचे क्यों होते हैं?

हर महीने शरीर में एक अंडा पकता है और बाहर आता है, जिसे 'ओव्यूलेशन' कहते हैं। इसी के बाद पीरियड्स आते हैं। लेकिन पीसीओएस में हार्मोन्स ऊपर निचे हो जाते है कि ये पूरा साइकिल ही रुक जाता है।

शरीर में अंडे बनना शुरू तो होते हैं, लेकिन वो पूरी तरह रिलीज नहीं आ पाते। जब तक अंडा रिलीज नहीं होगा, शरीर को पीरियड्स शुरू करने का सिग्नल ही नहीं मिलेगा। इसीलिए पीरियड्स हफ्तों या महीनों तक लटके रहते हैं। जब शरीर की ये कुदरती घड़ी अटक जाती है, तो यहीं से सेहत की दूसरी दिक्कतों की लाइन लग जाती है।

पीसीओएस और हार्मोन बिगड़ने का पूरा खेल

पीसीओएस के पीछे कोई एक वजह नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर हार्मोन्स की एक पूरी जंग चल रही होती है। इसे आप इन बातों से आसानी से समझ सकते हैं:

  • हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ ना: औरतों वाले हार्मोन्स (एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन) का बैलेंस बिगड़ जाता है और आदमियों वाले हार्मोन (एंड्रोजन) बढ़ने लगते हैं, जिससे शरीर का पूरा साइकिल पलट जाता है।
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस: शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता। जो भी हम खाते हैं वो पेट के आस-पास चर्बी (फैट) बनकर जमने लगता है और ओवरी पर और ज्यादा टेंशन पड़ने लगती है।

अंग्रेजी दवाइयां (एलोपैथी) सिर्फ ऊपर-ऊपर से काम क्यों करती हैं?

अंग्रेजी दवाइयां पीसीओएस के लक्षणों को कुछ दिन के लिए दबाने में तो काम आती हैं, लेकिन ये बीमारी को जड़ से ठीक नहीं कर पातीं। इसकी वजह ये है कि इनका फोकस सिर्फ ऊपर-ऊपर की दिक्कतें ठीक करने पर होता है।

पीरियड्स लाने के लिए जो हार्मोन की गोलियां दी जाती हैं, वो सिर्फ दिखावे के लिए साइकिल को ठीक कर देती हैं। लेकिन शरीर के अंदर जो असली गड़बड़ी चल रही है जैसे सुस्त पाचन और खराब लाइफस्टाइल वो तो वैसे का वैसा ही रहता है। दवाइयां सिर्फ बाहर से काम करती हैं और अंदर कोई बदलाव नहीं लातीं, इसलिए जैसे ही आप गोली खानी छोड़ते हैं, बीमारी फिर से लौट आती है। जब तक आप अपने लाइफस्टाइल और पाचन को नहीं सुधारेंगे, तब तक कोई भी आराम पक्का नहीं हो सकता।

आयुर्वेद में PCOS को कैसे देखा जाता है?

आयुर्वेद PCOS को कोई आम बीमारी नहीं मानता। उसके नज़रिए से यह शरीर में 'कफ' और 'वात' के पूरी तरह से बेकाबू होने का नतीजा है। जब शरीर का यह बैलेंस बिगड़ता है, तो उसका सीधा असर आपके वज़न, पाचन और हार्मोन्स पर पड़ता है।

आयुर्वेद कहता है कि जब कफ बढ़ता है तो शरीर एकदम भारी और सुस्त हो जाता है, और चर्बी बहुत तेज़ी से जमने लगती है। यही वजह है कि कई महिलाओं को अपना शरीर फूला-फूला (Water retention) सा लगता है और वज़न घटाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ, जब वात बिगड़ता है, तो शरीर का सिग्नल देने वाला सिस्टम हिल जाता है, जिससे हार्मोन्स पूरी तरह उथल-पुथल मचा देते हैं।

इसके अलावा, आयुर्वेद में पेट की आग (पाचन) को सबसे अहम माना गया है। जब यह आग ठंडी पड़ जाती है, तो खाना सही से नहीं पचता और शरीर का मेटाबॉलिज्म ठप पड़ जाता है। यही कमज़ोर पाचन आपके रुके हुए वज़न की सबसे बड़ी जड़ है।

पीसीओएस डाइट गाइड: क्या खाएं और किन चीजों से बचें

क्या खाएं (Dos)

ये चीजें हार्मोन संतुलन और मेटाबॉलिज्म में मदद करती हैं:

  • ताजा, हल्का और सुपाच्य भोजन
  • हरी सब्जियां और फाइबर युक्त आहार
  • प्रोटीन युक्त भोजन (दाल, पनीर)
  • साबुत अनाज
  • हर्बल चाय और गुनगुना पानी

क्या न खाएं (Don’ts)

ये चीजें पीसीओएस को बढ़ा सकती हैं:

  • जंक और प्रोसेस्ड फूड
  • अत्यधिक शक्कर और मीठे पेय
  • बहुत ठंडी और बासी चीजें
  • तला-भुना और भारी भोजन
  • अनियमित खाने की आदतें

डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए? (पीसीओएस)

  • पीरियड्स लंबे समय तक (2–3 महीने या अधिक) न आएं
  • पीरियड्स बहुत अनियमित या अत्यधिक दर्दनाक हों
  • अचानक वजन बढ़ना या कम होना
  • चेहरे या शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ना (hirsutism)
  • बालों का ज्यादा झड़ना या thinning
  • मुंहासे बार-बार होना या स्किन ऑयली होना
  • गर्भधारण में कठिनाई महसूस होना
  • अत्यधिक थकान, मूड स्विंग्स या डिप्रेशन
  • ब्लोटिंग, पाचन समस्या या इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षण
  • अल्ट्रासाउंड या हार्मोन रिपोर्ट में असामान्यता दिखना

निष्कर्ष

पीसीओएस केवल पीरियड्स की समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर के हार्मोनल, मेटाबॉलिक और आंतरिक संतुलन से जुड़ी एक जटिल स्थिति है। आधुनिक चिकित्सा जहां हार्मोन को नियंत्रित करके त्वरित राहत प्रदान करती है, वहीं आयुर्वेद इस समस्या के मूल कारण, जैसे दोष असंतुलन, कमजोर अग्नि और ‘आम’, पर काम करता है। सही आहार, संतुलित दिनचर्या और व्यक्तिगत उपचार के साथ पीसीओएस को न केवल नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि लंबे समय तक संतुलित रखकर समग्र स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को भी बेहतर बनाया जा सकता है

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

पीसीओएस एक क्रॉनिक कंडीशन है, लेकिन इसे सही तरीके से मैनेज और काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। आयुर्वेद और सही लाइफस्टाइल के साथ हार्मोनल संतुलन सुधरता है। नियमितता से लक्षण लंबे समय तक कंट्रोल में रह सकते हैं।

पीसीओएस में हार्मोनल असंतुलन के कारण ओव्यूलेशन नहीं होता। जब अंडा रिलीज नहीं होता, तो पीरियड्स भी नियमित नहीं आते। यह समस्या मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन रेजिस्टेंस से भी जुड़ी होती है।

केवल दवाएं अक्सर लक्षणों को कंट्रोल करती हैं, जड़ कारण को नहीं। लाइफस्टाइल, डाइट और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी उतने ही जरूरी हैं। आयुर्वेद इन सभी पहलुओं पर एक साथ काम करता है।

इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है। मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है। संतुलित आहार और एक्टिव लाइफस्टाइल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

हाँ, सही इलाज और ओव्यूलेशन सुधार के साथ प्रेग्नेंसी संभव है। कई महिलाएं सही उपचार के बाद प्राकृतिक रूप से कंसीव करती हैं। धैर्य और नियमित फॉलो-अप जरूरी है।

लो-ग्लाइसेमिक और हाई-फाइबर डाइट फायदेमंद होती है। प्रोसेस्ड फूड, शुगर और जंक फूड से बचना चाहिए। गर्म, ताजा और संतुलित भोजन हार्मोन बैलेंस में मदद करता है।

हाँ, एंड्रोजन हार्मोन बढ़ने से बाल झड़ना आम है। यह scalp thinning और hair fall का कारण बनता है। हार्मोन संतुलन सुधारने से इसमें कमी आती है।

शुरुआती सुधार 1–3 महीनों में दिख सकता है। नियमितता से 3–6 महीनों में पीरियड्स और लक्षण बेहतर होते हैं। पूरा संतुलन बनने में समय और अनुशासन जरूरी है।

हाँ, एक्सरसाइज इंसुलिन सेंसिटिविटी और हार्मोन बैलेंस में मदद करती है। योग, वॉक और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना एक्टिव रहना जरूरी है।

हाँ, स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) पीसीओएस को बिगाड़ सकता है। यह हार्मोनल असंतुलन और पीरियड्स पर असर डालता है। मेडिटेशन और प्राणायाम से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us