X-ray नॉर्मल है, पर कूल्हे और कमर में दर्द बना रहता है? AVN के शुरुआती लक्षण ऐसे पहचानें

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

अक्सर कई लोग कूल्हे (हिप) और कमर में हर वक्त दर्द और जकड़न रहने को नॉर्मल बात समझते हैं। शुरुआत में तो हम सभी इसे बस दिनभर की थकान समझकर इग्नोर कर देते हैं, हमै लगता है कि रात को थोड़ा आराम करेंगे तो सुबह तक सब ठीक हो जाएगा लेकिन सच तो ये है कि धीरे-धीरे नौबत यहां तक आ जाती है कि नीचे बैठना, उठना या थोड़ा सा चलना-फिरना भी आफत बन जाता है।

कई बार यह छोटा सा दर्द आगे-चलके इतना बढ़ जाता है की डेली मूवमेंट (daily movement) जैसे सीढ़ियां चढ़ना या भारी चीजें उठाने में तकलीफ होती है। यह लेख आपको AVN क्या होता है, इसके शुरुआती इशारे कैसे होते है और इन्हे आप कैसे रोक सकते है इसके बारे में पढ़ेंगे। 

AVN होता क्या है? 

AVN आपके शरीर की वो स्थिति है जब आपकी हड्डियों तक खून का बहाव बिल्कुल बंद या बहुत कम हो जाता है। जैसे की हम जानते है अगर किसी पौधे को उसकी खुराक सही मात्रा में नहीं मिलती तो वो अंदर से खोखला हो जाता है, वैसा ही हमारी हड्डीओं के साथ है यानि जब हमारी हड्डीओं को खून की कमी होती है तो हमारा शरीर कमज़ोर  पड़ने लगता है। 

AVN की बीमारी अक्सर खामोश और छोटे-छोटे लक्षणों के साथ आती है जैसे रोजमर्रा के काम के दौरान जोड़ो में दर्द होना लेकिन आपको यह नहीं पता-होता अंदर ही अंदर यह कितना नुकसानदायक है। 

AVN होने के कुछ आम कारण

शरीर में कोई भी बीमारी अचानक से नहीं आती बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतों की वजह से होती है जिनपर अगर हम शुरू में ध्यान दे तो वो इतनी बड़ी बीमारी में नहीं बदलती। 

एवं होने के कुछ आम कारण इस प्रकार हैं: 

  • अत्यधिक शराब या अल्कोहल पीना (excessive alcohol consumption): जब आप अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो आपके खून में फैटी सेल्स (fatty cells) की मात्रा बढ़ जाती है, जो खून के सर्कुलेशन (blood circulation) को ठीक से काम करने नहीं देती, जिसके कारण हड्डियों में खून की कमी हो जाती है। 
  • हाई कोलेस्ट्रॉल: इस स्थिति में आपका खून पतला हो जाता है, जिसके कारण आपके बोनस तक खून कम पहुँचता है। 
  • जॉइंट इंजरीज: जब आपको पहले से ही कोई फ्रैक्चर (fracture) या इंजरी (joint injury) हुई हो और वो ठीक नहीं हुई हो, तो आपको AVN होने की संभावनाएँ ज़्यादा होती हैं। 
  • रेडिएशन थेरेपी: अगर आप पहले से ही कैंसर या अन्य किसी कारण से रेडियोथेरेपी (radiotherapy) ले रहे हैं तो भी आपको AVN हो सकता है।
  • शुगर या लिवर जैसी बीमारियाँ: डायबिटीज़, लीवर की समस्या, या लिपिड डिसऑर्डर जैसी बीमारियाँ भी एवीएन का जोखिम बढ़ाती हैं। इनसे शरीर में चर्बी जमा होती है और रक्त का प्रवाह रुक सकता है।

AVN होने के कुछ शुरुआती लक्षण जानिए

अगर हम किसी भी बीमारी के शुरुआती लक्षण समझ लें तो हम AVN को एडवांस स्टेज यानी उस स्टेज पर जब हड्डियां गलनि स्टार्ट हो जाती है उससे पहले ही रोक सकते है। 

लेकिन आमतौर पर हम इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं और आने वाले समय में अपनी जटिलताएँ (complications) बढ़ा लेते हैं। इनमें से कुछ शुरुआती संकेत है: 

  • कांस्टेंट जॉइंट पेन: अगर आपको अक्सर अपने जोड़ों में खासकर घुटने या कमर में हल्का लेकिन लगातार होने वाला दर्द होता है। 
  • भारी वजन उठाने में तकलीफ: भारी वजन उठाते समय जोड़ों में दर्द या असुविधा महसूस होती है। 
  • गति की सीमित सीमा (limited range of motion): यदि आपको अपने दैनिक कार्यों को करने में परेशानी या असहजता महसूस हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपके जोड़ों में अकड़न (stiffness) हो रही है, जिसके कारण आपकी गति सीमित हो रही है। 
  • आराम करते वक्त भी जोड़ों में दर्द: अगर आप आराम से लेटे हैं या नींद ले रहे हैं, तो भी दर्द हो रहा है।

AVN से होने वाली कॉम्प्लीकेशन्स 

अगर हम AVN को स्टार्टिंग में ही ठीक नहीं किया गया तो यह आपकी जॉइंट्स और हड्डियों  पर बहुत बुरा प्रभाव पहुंच सकता  है जैसे:

  • बोन कोलैप्स  (bone collapse) 
  • सीवियर जॉइंट डैमेज (sever joint damage)
  • क्रोनिक बैक पैन (chronic back-ache)
  • आर्थराइटिस (arthritis)

AVN की शुरुआती जांच कैसे कराये? 

AVN को उसकी शुरुआती स्टेज पर डिटेक्ट करने के कुछ आसान से डायग्नोस्टिक मेथड्स (diagnostic methods) हैं, जैसे:

सबसे पहले डॉक्टर आपका फिजिकल एग्जामिनेशन लेता है जैसे आपके शरीर का फिजिकल मूवमेंट, फिर उसके हिसाब से आपको कुछ स्कैन्स देता है जैसे: 

  • X-ray 
  • MRI (Magnetic Resonance Imaging)
  • CT Scan 
  • Bone Scan 

क्या AVN बिना सर्जरी के ठीक हो सकता है? 

हाँ, AVN का इलाज बिना सर्जरी के भी हो सकता है लेकन यह केवल बीमारी के स्टेज पर निर्भर करता है यानि अगर वो शुरवाती स्टेज पर है तो उसको हम नीचे दी गई  कुछ आयुर्वेदिक थेरेपी के अनुसार होसकता है: 

  • पंचकर्म उपचार: यह शरीर की सफाई और दोष संतुलन के लिए किया जाता है। बस्ती (औषधीय एनीमा), विरेचन (शुद्धि), और स्वेदन (भाप उपचार) जैसी प्रक्रियाएँ वात दोष को शांत करती हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती हैं।
  • अभ्यंग (तेल मालिश): विशेष हर्बल तेलों से मालिश करने पर रक्त संचार बढ़ता है, जिससे हड्डियों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुँचते हैं।
  • औषधीय योग और जड़ी-बूटियाँ: अश्वगंधा, गुग्गुलु, शल्लकी, गिलोय और पुनर्नवा जैसी जड़ी-बूटियाँ हड्डियों को मज़बूत करने, दर्द घटाने और ऊतक (tissues) पुनर्निर्माण में मदद करती हैं।
  • आहार और दिनचर्या: हल्का, पौष्टिक और वात-संतुलित भोजन लेने से शरीर में प्राकृतिक संतुलन लौटता है। तला-भुना या भारी भोजन वात को बढ़ाता है, इसलिए उससे परहेज़ करने की सलाह दी जाती है।

निष्कर्ष

एवं एक ऐसी बीमारी है जो हमारे रहने के तरीके से प्रभावित होती है। एवं बीमारी के अलग अलग लक्षण होते है जैसे जोड़ों में अक्सर दर्द रहना, भारी सामान उठाने में तकलीफ इत्यादि। एवं होने का सबसे बड़ा कारण है आपकी हड्डीओं तक पर्याप्त मात्रा में खून का न पहुंचना और अगर हम इन लक्षणों को शुरुआती समय में ना रोके तो आगे चलकर यह सिर्फ ऑपरेशन से ही ठीक होसकती है। 

References

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK537007/

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC9223442/

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

AVN का दर्द अक्सर जोड़ों में होता है। इसका दर्द आमतौर पर कमर, कूल्हे (hip) या घुटने (knee) के आसपास होता है।

हाँ, आप AVN का इलाज  बिना सर्जरी के भी कर सकते है जैसे की दर्द को नियंत्रण में रखने वाली दवाइओ का सेवन, आयुर्वेदिक थेरेपी या जीवनशैली में बदलाव लाकर करसकते हो। 

AVN ब्लड फ्लो (blood flow) की रूकावट से होती है। ब्लड फ्लो की रुकावट किसी प्रकार की अंदरूनी हानि (internal injury) या किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से भी हो सकती है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us