सुबह काम शुरू करते समय पैर बिल्कुल नॉर्मल लगते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है शाम तक पैरों में भारीपन, खिंचाव और थकान महसूस होने लगती है कई लोगों को यह बात थोड़ी अजीब लगती है जब मैं आज ज्यादा चल ही नहीं तो पैर थके हुए क्यों है आज मेरे?
असल में पैरों की थकान केवल ज्यादा चलने या मेहनत करने से नहीं होती है लंबे समय तक एक जगह बैठ जाना पैरों की मांसपेशियों की कम गतिविधि ,गलत बैठने की मुद्रा, शरीर में पानी की कमी और हमारे daily की कुछ आदतें भी इसके पीछे हो सकती हैं।
आइए समझते हैं कि दिनभर बैठे रहने के बाद शाम को पैरों में थकान क्यों महसूस होती है और इसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।
लंबे समय तक बैठना पैरों को कैसे प्रभावित करता है?
जब हम लगातार कई घंटे तक बैठे रहते हैं तो पैरों की मांसपेशियां बहुत कम एक्टिव रहती है नॉर्मली चलने फिरने के दौरान पैर की मांसपेशियों शरीर के निचले हिस्से से रक्त को वापस ऊपर की ओर पहुंचने में पहुंचने में सहायता करती है लेकिन लंबे समय तक पैर एक ही स्थिति में रहने पर यह गतिविधि कम हो जाती है इससे कुछ लोगों को पैरों में भारीपन, स्टीफनेस या थकान महसूस हो सकती है खासकर ऑफिस में लगातार कंप्यूटर सामने बैठने वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा देखने के लिए मिल सकती है
पैरों की मांसपेशियां कम सक्रिय रहना
बैठे रहने का मतलब यह नहीं है कि शरीर पूरी तरह आराम कर रहा है। शरीर को एक ही मुद्रा में बनाए रखने के लिए कुछ मांसपेशियां लगातार हल्का काम करती रहती हैं।
अगर कई घंटे तक पैर लगभग एक ही स्थिति में रहें, तो मांसपेशियों में जकड़न और थकान महसूस हो सकती है।
इसलिए केवल “आज मैंने ज्यादा काम नहीं किया” सोचकर पैरों की थकान को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
शरीर में पानी की कमी
दिन भर पर्याप्त पानी न पीना भी थकान की एक वजह हो सकता है| गर्म मौसम ज्यादा पसीना आना बहुत कम पानी पीने की आदत में शरीर पर इसका असर ज्यादा महसूस होता है पानी की जरूरत हर व्यक्ति में अलग होती है इसलिए केवल किसी तय मात्रा को लक्ष्य बनाने की बजाय अपनी-अपनी प्यास और मौसम गतिविधि और शारीरिक capacity के अनुसार पर्याप्त तरल लेना जरूरी है
दिनभर में बिल्कुल न चलना
ऑफिस जाने के लिए गाड़ी, फिर कई घंटे कुर्सी और घर लौटकर फिर सोफे पर बैठना,यह दिनचर्या पैरों के लिए ज्यादा आराम वाली नहीं, बल्कि कम गतिविधि वाली दिनचर्या हो सकती है।
पैरों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज्यादा exercise जरूरी नहीं है। दिन में छोटे-छोटे walking breaks भी शरीर को लंबे समय तक एक ही position में रहने से बचा सकते हैं।
जूते भी हो सकते हैं वजह
अगर आप दिन भर ऐसे जूते पहनते हैं जो बहुत ज्यादा टाइट है , सपोर्ट ठीक से नहीं देते या लंबे समय तक पहनने पर असहज लगते हैं, तो शाम को पैरों में दर्द और थकान बढ़ सकती है खासकर उन लोगों में यह ज्यादा महसूस हो सकता है जिन्हें दिन भर ऑफिस में फॉर्मल शूज पहनने पड़ते हैं आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते चुना पैरों की देखभाल का एक आसान हिस्सा है
नींद और रोजमर्रा की थकान
कभी-कभी पैरों की थकान का संबंध केवल पैरों से नहीं होता है अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है और हो भी नहीं रही है, काम का तनाव ज्यादा है या पूरे दिन शरीर मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ है तो शाम को पैरों में भारीपन महसूस हो सकता है इसलिए पैरों की समस्या देखते समय अपनी पूरी दिनचर्या पर ध्यान देना भी जरूरी है
शाम की पैरों की थकान कम करने के आसान तरीके
अगर आपकी समस्या लंबे समय तक बैठने से जुड़ी है, तो कुछ छोटी आदतें मदद कर सकती हैं
- हर कुछ समय में कुर्सी से उठकर थोड़ी देर चले
- बैठे बैठे पैरों और टखनों को हल्का सा हिलाते रहे
- काम के दौरान अपनी sitting posture पर ध्यान दें
- पैरों को लंबे समय तक एक ही स्थिति में न रखें
- दिन भर पर्याप्त पानी पिए और कोशिश करें आप हाइड्रेटेड रहे
- शाम को 10 15 मिनट हल्की बॉक्स कर सकते हैं आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते पहने
- सबसे IMPORTANT रात को पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें
क्या पैरों की थकान हमेशा सामान्य होती है?
नहीं, कभी-कभार शाम को पैरों में हल्का भारीपन होना लंबे समय तक बैठे रहने या कम गतिविधि से जुड़ा हो सकता है लेकिन अगर यह समस्या आपको बार-बार हो रही है और लगातार बढ़ती जा रही है तो रोजमर्रा के काम में परेशानी पैदा कर सकती है तो इसे केवल बैठने की वजह मानकर छोड़ना ठीक नहीं है अगर एक पैर अचानक सूज जाए, तेज दर्द हो, तो त्वचा लाल या गर्म महसूस हो, पैर सुन्न पड़ जाए या चलने में परेशानी हो तो तुरंत किसी चिकित्सकीय है की सलाह ले
आखिर में
दिन भर बैठे रहने से वास्तव में पैर आराम नहीं कर्रे होते , लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने से मांसपेशियों की गतिविधि कम हो सकती है और शाम तक पैरों में भारीपन या थकान महसूस हो सकती है।
इसका सबसे आसान जवाब अक्सर आपकी रोजमर्रा की routine में छिपा होता है। हर घंटे थोड़ा उठना, कुछ कदम चलना, पानी पीना और लंबे समय तक एक ही मुद्रा में न बैठना छोटे बदलाव हैं, लेकिन पैरों को दिनभर बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
अगर पैरों की थकान लगातार बनी रहती है या इसके साथ सूजन, दर्द, सुन्नपन या कमजोरी जैसे लक्षण भी हैं, तो सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

































































