कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपकी कमर और गर्दन में इतना तेज़ दर्द हुआ हो कि उससे उठना बैठना तक मुश्किल हो गया हो। दर्द इतना तेज़ होता है कि कमर से लेकर पैर तक दर्द होने लगता है या फिर गर्दन से शुरू होकर कंधे और हाथों तक दर्द होने लगता है। दर्द इतना ज़्यादा हो जाता है कि डॉक्टर MRI कराने की सलाह देते हैं।
MRI कराने के बाद जब रिपोर्ट आती है, तो उसमें लिखा होता है कि मामूली डिस्क bulge (mild disc bulge) है। तब ऐसा लगता है कि जब मामूली सा डिस्क bulge ही है, तो दर्द इतना तेज़ क्यों?
हर बार MRI रिपोर्ट और दर्द की तीव्रता एक सामान हो ऐसा ज़रूरी नहीं है।
डिस्क Bulge क्या होता है?
हमारी रीढ़ की हड्डी कई छोटी-छोटी हड्डियों से मिलकर बनी होती है। इनके बीच में डिस्क मौजूद होती है जो रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट देने के लिए cushion की तरह काम करती है। यह शरीर को झटके से बचाती है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखने में मदद करती है।
जब डिस्क का कोई हिस्सा अपनी सीमा से थोड़ा बाहर की ओर उभरने लगता है, तो इसे डिस्क bulge कहा जाता है।
कई लोगों को डिस्क bulge की समस्या उम्र बढ़ने की वजह से होती है। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हर डिस्क bulge में दर्द हो। कई बार ऐसा भी हो सकता ही की रिपोर्ट में तो डिस्क bulge दिखाई दे पर व्यक्ति को दर्द ही महसूस न हो।
MRI में मामूली Bulge आने के बाद भी इतना तेज़ दर्द क्यों होता है?
कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको कमर या कंधे में काफी तेज़ दर्द हो और जब आप डॉक्टर से जाँच कराएं, तो वे आपको MRI कराने की सलाह दें। लेकिन जब आप MRI कराएं, तो उसमें मामूली डिस्क bulge (disc bulge) दिखाई दे, जबकि आपको दर्द कहीं ज़्यादा महसूस हो रहा हो।
दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- नसों पर दबाव: कई बार ऐसा हो सकता है कि bulge ऐसी जगह पर हो जहाँ से नस गुज़र रही हो तो उस वजह से नस पर ज़्यादा दबाव पड़ने लगता है और सूजन भी होने लगती है, जिस वजह से मामूली सी डिस्क bulge में भी तेज़ दर्द होने लगता है।
- मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन: जब रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या होने लगती है तो उसके आस पास की मांसपेशियां खुद को बचाने के लिए कड़क होने लगती है जिस वजह से ऐंठन महसूस होने लगती है, इसलिए तेज़ दर्द महसूस होने लगता है।
- नसों की संवेदनशीलता बढ़ना: हर व्यक्ति का नर्वस सिस्टम दर्द को अलग-अलग तरीके से महसूस करता है। कुछ लोगों में नसों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जिस वजह से मामूली से bulge में भी तीव्र दर्द महसूस हो सकता है।
MRI रिपोर्ट में कभी भी पूरी समस्या नहीं बताई जाती है। उसमें शरीर के अंदर की समस्या ज़रूर दिखाई देती है, पर इस बात का पता नहीं चलता कि दर्द कितना है। इसलिए MRI रिपोर्ट के आधार पर कोई निर्णय लेना एक दम सटीक नहीं है। इसलिए डॉक्टर्स भी MRI रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज नहीं करते है वह मरीज की शारीरिक जाँच, लक्षणों और नसों की पूरी जानकारी लेकर ही इलाज शुरू करते है।
किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए?
यदि डिस्क bulge की वजह से आपको दर्द महसूस होने के साथ-साथ अन्य निम्नलिखित लक्षण भी महसूस होते है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
- जब दर्द इतना तेज़ हो की वो हाथ या पैर तक फैलने लगें।
- हाथ-पैर और शरीर में झनझनाहट या सुन्नपन होना।
- बहुत देर तक बैठने और खड़े रहने में परेशानी होना।
- हाथ-पैर में कमज़ोरी महसूस होना।
- चलने-फिरने में संतुलन बिगड़ना।
- दर्द की वजह से बुखार आदि होना या फिर वजन घटना।
यदि इनमें से कोई भी समस्या होने लगे या फिर पेशाब या मल पर से नियंत्रण खोने लगे, जांघ आदि में सुन्नपन महसूस होने लगे या फिर हाथ-पैरो में अधिक से ज़्यादा कमज़ोरी महसूस होने लगे तो इसे नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह से जाँच कराएं।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
MRI रिपोर्ट में मामूली सा डिस्क bulge दिखने के बाद भी कमर और कंधो में तेज़ दर्द होने का कारण है नसों में सूजन और मांसपेशियों में जकड़न। आयुर्वेद के अनुसार कमर और रीढ़ की हड्डी का सीधा संबंध वात दोष से हैं। वात दोष के असंतुलन की वजह से ही कमर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या होती है। आयुर्वेद इसका उपचार व्यक्ति की दिनचर्या, पाचन, शरीर और लक्षणों को ध्यान में रख कर करता हैं।
इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए की MRI रिपोर्ट में दिखाई देने वाला डिस्क bulge और आयुर्वेदिक उपचार दोनों एक दूसरे से विपरीत है इसलिए विशेषज्ञ की जाँच के बाद ही सही उपचार का चुनाव करना चाहिए।
दर्द के दौरान बिना विशेषज्ञ के सलाह के तेज़ मालिश, स्ट्रेचिंग या अन्य झटकेदार व्यायामों से बचना चाहिए। विशेषज्ञ से जाँच करके उनकी सलाह के अनुसार ही व्यायाम आदि करने चाहिए। आयुर्वेद में इस दर्द से राहत पाने के लिए अभ्यंग यानि तेल मालिश, कटी बस्ती और कुछ औषधियां जैसे अश्वगंधा, गुग्गुलु आदि की सहायता ली जाती है।
यह उपाय दर्द को दबाने की बजाय वात को शांत करता है और नसों को पोषण देता है।
निष्कर्ष
MRI रिपोर्ट में मामूली bulge दिखने के बाद भी तेज़ दर्द महसूस हो तो ज़रूरी नहीं कि सिर्फ bulge की वजह से ही दर्द हो, ऐसा नसों में सूजन और अकड़न की वजह से भी होता है। MRI रिपोर्ट में मामूली bulge देखकर अपने दर्द को हलके में लेने की गलती भूल कर भी न करें। इसी तरह रिपोर्ट में bulge देखने के बाद हर दर्द का कारण bulge को मानना भी बिल्कुल ठीक नहीं है।
इसलिए डॉक्टर से जाँच कराए, न कि केवल रिपोर्ट के आधार पर निर्णय ले, डॉक्टर आपके लक्षणों के आधार पर आपका उपचार करेंगे। सही समय पर सही उपचार और नियमित देखभाल की वजह से ही आप बड़ी समस्या से बचकर समय पर ही राहत पा सकते हैं।

































































