Diseases Search
Close Button
 
 

हफ्ते भर थकान और weekend पर ज्यादा सोना,क्या शरीर sleep debt चुका रहा होता है?

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

सोमवार से शनिवार तक सुबह जल्दी उठना, काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां और देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना,इन सबके बीच नींद अक्सर कम हो जाती है। फिर शनिवार या रविवार को शरीर खुद ज्यादा सोने की मांग करता है। कई लोग weekend पर 9,10 घंटे, कभी-कभी उससे भी ज्यादा सोते हैं और सोचते हैं कि अब पूरे हफ्ते की थकान निकल गई।

लेकिन क्या यह सच में Sleep Debt चुकाने का तरीका है?

कुछ हद तक हाँ। अगर आप लगातार अपनी जरूरत से कम सो रहे हैं, तो weekend पर ज्यादा सोना शरीर को कुछ recovery दे सकता है। लेकिन हर weekend बहुत ज्यादा सोने की जरूरत पड़ना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपकी रोज की sleep routine पर्याप्त नहीं है।

Sleep Debt क्या होता है?

Sleep debt का आसान मतलब है,आपको जितनी नींद की जरूरत थी और आपने जितनी नींद ली, उनके बीच का अंतर।

मान लीजिए किसी व्यक्ति को रोज लगभग 7,9 घंटे नींद की जरूरत है, लेकिन वह पूरे हफ्ते सिर्फ 6 घंटे सोता है। तो हर दिन नींद की कुछ कमी जमा होती रहती है।

उदाहरण के लिए:

सोमवार: 6 घंटे की नींद

मंगलवार: 6 घंटे

बुधवार: 5.5 घंटे

गुरुवार: 6 घंटे

शुक्रवार: 6 घंटे

ऐसे में शुक्रवार तक व्यक्ति को लगातार थकान, नींद आने और ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है।

Weekend पर शरीर स्वाभाविक रूप से ज्यादा आराम मांग सकता है।

Weekend पर ज्यादा सोना क्या Sleep Debt का संकेत है?

अगर आप सप्ताह के दिनों में कम सोते हैं और weekend पर बिना अलार्म के अपने आप ज्यादा देर तक सोते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को अतिरिक्त नींद की जरूरत थी।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूरे सप्ताह की नींद एक या दो दिन में पूरी तरह “वापस” कर सकते हैं।

Weekend sleep कुछ recovery में मदद कर सकती है, लेकिन regular sleep schedule की जगह नहीं ले सकती।

अगर हर सोमवार से शुक्रवार तक नींद कम और शनिवार-रविवार को बहुत ज्यादा है, तो आपका sleep pattern लगातार असंतुलित रह सकता है।

Weekend पर ज्यादा सोने के बाद भी थकान क्यों रहती है?

कई लोगों को लगता है कि sunday को 10 घंटे सोने के बाद सोमवार को भी पूरी तरह फ्रेश उठेंगे| लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे की

नींद की quality अच्छी नहीं होना

सिर्फ ज्यादा देर तक बिस्तर पर रहना ही अच्छी क्वालिटी की नींद नहीं है अगर रात को बार-बार नींद टूटती है या नींद बहुत हल्की रहती है तो शरीर को प्रॉपर आराम नहीं मिल पाता

रोज अलग-अलग समय पर सोना

अगर weekdays में रात 12 बजे सोते हैं और weekend में रात 2,3 बजे सोते हैं, तो body clock प्रभावित हो सकती है।

बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम

सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या लैपटॉप इस्तेमाल करने की आदत सोने में देरी कर सकती है और bedtime routine बिगाड़ सकती है।

तनाव

काम का तनाव, लगातार चिंता या दिमाग में बहुत सारे विचार भी आरामदायक नींद में बाधा डाल सकते हैं।

क्या Weekend पर ज्यादा सोना नुकसानदायक है?

कभी-कभी ज्यादा सोना अपने आप में चिंता की बात नहीं है अगर आपने कुछ दिनों तक नींद कम ली है तो शरीर को अतिरिक्त आराम की जरूरत हो सकती है लेकिन अगर आपको हर वीकएंड बहुत ज्यादा सोने की जरूरत पड़ती है फिर भी सोमवार को उठते समय बहुत थकान रहती है तो अपनी तो अपनी sleep routine पर ध्यान देना जरूरी है।

लगातार बहुत ज्यादा नींद की जरूरत कभी-कभी खराब sleep quality,अनियमित schedule या किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकती है।

कितनी नींद लेना बेहतर है?

हर व्यक्ति की जरूरत थोड़ी अलग हो सकती है। अधिकांश स्वस्थ adults के लिए नियमित रूप से लगभग 7–9 घंटे की नींद उपयुक्त मानी जाती है।

सिर्फ weekend में 9-10 घंटे सोने के बजाय कोशिश करें कि weekdays में भी पर्याप्त नींद मिले।

एक अच्छी शुरुआत यह हो सकती है कि आप रोज लगभग एक ही समय पर सोएं और एक ही समय पर उठें।

Sleep Debt कम करने के आसान तरीके

अगर आपको ऐसा लगता है कि पूरे हफ्ते की नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो कुछ छोटेलाल से आपकी मदद कर सकती है

सोने का समय तय करें

रोज एक ही समय पर बिस्तर पर जाने की कोशिश करें।

सुबह का समय स्थिर रखें

उठने का समय बहुत ज्यादा न बदलें।

सोने से पहले स्क्रीन कम करें

bedtime से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करना हो सकता है फायदेमंद |

दोपहर के बाद caffeine कम करें

चाय, कॉफी और अन्य caffeinated drinks देर शाम लेने से नींद प्रभावित हो सकती है।

दिन में physical activity रखें

नियमित walking या exercise sleep routine को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Bedroom को आरामदायक रखें

कम रोशनी, कम शोर और आरामदायक तापमान नींद के लिए बेहतर वातावरण बना सकते हैं।

कब डॉक्टर से बात करनी चाहिए?

अगर पूरी नींद लेने के बावजूद आपको थकान रहती है, दिन में बार-बार नींद आने लगती है या काम करते समय ध्यान में परेशानी होती है तो इसे केवल Sleep Debt मानकर नजरअंदाज बिल्कुल ना करें खासकर अगर जोर से खर्राटे, रात में सांस रुकने जैसा महसूस होता है और सुबह सरदर्द या बार-बार नींद टूटने जैसी समस्याएं हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं कभी-कभी लगातार थकान के पीछे नींद के अलावा अन्य भी कई कारण हो सकते हैं

निष्कर्ष

Weekend पर ज्यादा सोना शरीर द्वारा खोई हुई नींद से कुछ रिकवरी करने की कोशिश होती है लेकिन अगर हर Weekend आपको कई घंटे सोना पड़े तो यह संकेत है कि आपकी weekdays की नींद पर्याप्त नहीं हो रही है इसलिए सिर्फ शनिवार और रविवार को ज्यादा सोने की बजाय पूरे हफ्ते नियमित और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है अच्छी नींद केवल थकान दूर करने के लिए जरूरी नहीं होती यह हमारे mood, concentration, energy और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी महत्वपूर्ण है शरीर को हर वीकएंड sleep recovery mode में डालने की बजाय उसे रोज आराम देना एक समझदारी वाली बात है|

References

Sleep Deprivation and Deficiency - How Much Sleep Is Enough | NHLBI, NIH

Sleep Debt | NIOSH | CDC

Dynamics of recovery sleep from chronic sleep restriction - PMC

Sleep Debt: What It Means for Your Health and How You Can Pay It Off

Ways to Avoid Sleep Deprivation | National Institute of Justice

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

Sleep debt यानी नींद की कमी का कुल बकाया; अगर आपकी daily नींद आपकी जरूरत से कम है, तो यह कमी धीरे-धीरे जमा हो जाती है।

कुछ हद तक मदद मिल सकती है, पर weekend से पूरी कमी चुकता करना संभव नहीं है। नियमित और पर्याप्त नींद सबसे जरूरी है।

हाँ, अगर आपके शरीर को लगातार कमी लग रही हो, तो weekend पर कुछ extra sleep का संकेत हो सकता है। लेकिन रोजाना शेड्यूल न छोड़ें।

नींद की क्वालिटी, बार-बार जागना, देर से सोना-उठना, स्क्रीन टाइम और तनाव जैसी चीजें थकान बनाये रख सकती हैं।

कुछ दिनों की अधिक नींद सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर हर weekend बहुत अधिक नींद लेने की आदत बने तो यह असामान्य संकेत हो सकता है और sleep routine खराब हो सकता है।

अधिकांश वयस्कों के लिए 7–9 घंटे रोज़ाना उचित मानी जाती है; हर व्यक्ति की ज़रूरत थोड़ी अलग हो सकती है।

एक सुसंगत सोने का समय रखें, रोज़ एक ही समय पर उठें, स्क्रीन टाइम घटाएं, bedtime से पहले caffeine कम करें, दिन में थोड़ा व्यायाम और शांत उद्योग रखें।

कम रोशनी में सोना, कम शोर, आरामदायक कमरे का तापमान रखें; bedtime routine बनाएं और रात में बार-बार न उठें।

अगर अक्सर दिन में जोर-ज़ोर से नींद आती है, संग काम करते समय ध्यान में कमी रहती है, खर्राटे या सांस रुकना आदि लक्षण हों, तो Sleep Debt के अलावा दूसरी भी वजह हो सकती है; डॉक्टर दिखें।

हो सकता है कि आपकी weekday नींद पर्याप्त नहीं है; लगातार weekend पर ज्यादा सोना मतलब नियमित sleep pattern असंतुलित है,रोज़ का शेड्यूल सुधारें।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us