नींद हमारे जीवन का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा है। दिन भर की थकान और काम के बाद हर कोई चाहता है कि रात को अच्छी और सुकून की नींद आए, ताकि हम अगली सुबह तरोताजा महसूस करे। लेकिन सोचिए की किसी व्यक्ति को बिना नींद की गोली लिए नींद ही न आये तो, उसकी लाइफ में कितनी परेशानी हो सकती है।
आजकल बहुत से लोग नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। इसके पीछे तनाव, चिंता, ओवरथिंकिंग, और खराब दिनचर्या जैसे कारण हो सकते हैं।
शुरुआत में कुछ लोग अच्छी नींद लेने के लिए नींद की गोली लेना शुरू करे देते है। लेकिन धीरे-धीरे लगता है कि अब गोली से भी कोई असर नहीं हो रहा है। अगर कोइ व्यक्ति 2 साल से नींद की गोली ले रहा है और अब उसके बिना सो नहीं पा रहा है तो यह गंभीर परेशानी हो सकती है।
नींद की गोली के बिना नींद क्यों नहीं आती?
इसका एक कारण दवाई की आदत या शरीर में उसकी सहनशीलता का विकसित होना हो सकता है। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक एक ही दवाई लेता है, तो कभी कभी, उसका शरीर उस दवाई का पहला जैसा असर महसूस नहीं करता। इसी कारण से व्यक्ति को लगने लगता है की पहले जितनी मात्रा में दवाई लेने से नींद आती थी, अब उतनी मात्रा में नींद नहीं आ रही।
इसके अलावा, मानसिक तनाव भी एक वजह हो सकती है। जब कोई व्यक्ति रोज़ाना रात को गोली लेकर सोता है, तो धीरे-धीरे उसके मन में यह बात बैठ जाती है की बिना गोली लिए उससे नींद नहीं आएगी। वह बिस्तर पर जाने के बाद भी यह सोचता रहता है कि अगर उसने गोली नहीं ली तो वह पूरी रात जगता रहेगा।
रोज गोली खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?
लम्बे टाइम तक नींद की गोलियों पर निर्भर रहने से कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं। जैसे-
दिनभर थकान महसूस होना
- चक्कर आना
- मानसिक तनाव
- ध्यान लगाने में परेशानी होना
- दिन में नींद आना
आयुर्वद इस समस्या में क्या कहता हैं?
आयुर्वेद के अनुसार नींद न आने की समस्या को अनिद्रा कहा जाता है। आयुर्वेद मैं अच्छी नींद को अच्छे स्वास्थ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को पिछले 2 साल से नींद की गोली के बिना नींद नहीं आती और अब आधी गोली से भी असर नहीं हो रहा, तो आयुर्वेद इस समस्या को केवल नींद की कमी नहीं, बल्कि शरीर और मन के असंतुलन के रूप में भी समझते है।
वात दोष का असंतुलन
आयुर्वेद के अनुसार वात दोष का असंतुलन बेचैनी, चिंता, ज़्यादा सोचने और नींद में परेशानी से जुड़ा हो सकता है। जब मन शांत नहीं रहता, तो व्यक्ति को सोने में मुश्किल हो सकती है।
मानसिक तनाव और ज़्यादा सोचना
कई बार व्यक्ति का शरीर थका हुआ होता हैं। लेकिन दिमाग लगातार चलता रहता है। तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है।
दिनचर्या का प्रभाव
आधी रात तक मोबाइल चलना, सोने का समय बदलते रहना, शाम को चाय - कॉफी पीना और शारारिक गतिविधि की कमी भी नींद को प्रभाव कर सकती है।
अनिद्रा के लिए आयुर्वेदिक उपचार
अनिद्रा के लिए आयुर्वेद में मुख्य रूप से वात और पित्त दोष को संतुलित करने वाली जड़ी-बूटियों, तेल मालिश और रात की दिनचर्या पर जोर दिया जाता है। आयुर्वेदिक उपाय मन और तंत्रिका तंत्र को शांत करने के लिए नींद लाने में मदद करते हैं, लेकिन सही मात्रा के लिए चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
- आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां जैसे: अश्वगंघा, ब्राह्मी आदि।
- गरम दूध (रात में सोने से पहले थोड़ा गरम दूध पी सकते हैं)
- शिरोधारा (इसमे माथे पर लगातार तेल की हल्की धारा डाली जाती है )
- पाद अभ्यंग (इसमें पैरों की तेल से मालिश की जाती है)
- योग और ध्यान (हल्के योग, ध्यान और सांस से जुड़े आरामदायक अभ्यास मन को शांत करने में मदद कर सकते हैं।)
इन उपचारो द्वारा अनिद्रा से आराम पाया जा सकता है, पर ध्यान दे उपचार किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर से ही करवाए।
नींद बेहतर करने के लिए जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव
सबसे पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। अगर कोइ व्यक्ति 2 साल से नींद की गोलिया ले रहा है, तो उससे अपनी मर्जी से दवाई की मात्रा नहीं बढ़ानी चाहिए और ना ही अचानक दवाई रोकनी करनी चाइए। डॉक्टर उसकी स्थिति को समझकर सही तरीके से इलाज और दवाई कम करने की योजना बनाते हैं।
इसके साथ-साथ कुछ अच्छी आदतें भी अपनानी चाहिए: रोज़ एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। शाम के समय चाय और कॉफ़ी से बचें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। तनाव और ज़्यादा सोचने की आदत को कम करना भी ज़रूरी है।
किताब पढ़ना, हल्का संगीत सुनना और कुछ समय के लिए खुद के लिए निकलना, मन को शांत करने में मदद कर सकता हैं।
निष्कर्ष
नींद की गोली को अच्छी नींद पाने का एकमात्र तरीका नहीं बनाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को 2 साल से बिना गोली के नींद नहीं आती और अब आधी गोली से भी काम नहीं चल रहा है तो उससे इस समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाइए ।
हमे समझना होगा की नींद हमारी शरीर की एक प्रतिक्रिया ज़रूरत है, इसलिए दवाई पर निर्भर रहने के बजाये समस्या की असली वजह जानना और सही इलाज करना बहुत ज़रूरी है ।
आखिरकार अच्छी नींद सिर्फ कुछ घंटे सोने का नाम नहीं है बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है ।






