सर्दियों में Dry Fruits Sugar और Uric Acid वाले कितने खाएं

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

जितना ही हमारी सेहत के लिए ताज़े फल खाना ज़रूरी है, उतना ही dry fruits का सेवन करना भी ज़रूरी है, लेकिन इसके साथ किस को कितनी मात्रा में dry fruits खाने चाहिए, यह जानना भी ज़रूरी  है, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति और उसके कारण होने वाली बीमारियाँ भी अलग-अलग होती हैं। आज आप इस लेख में यह पढ़ेंगे कि सर्दियों में शुगर और यूरिक एसिड वाले रोगियों को dry fruits कितने खाने चाहिए।

Dry fruits क्या होते हैं?

ड्राई फ्रूट्स तब बनते है जब ताज़े फलो से पानी को सूखा  दिया जाए। आमतौर पर ड्राई फ्रुइट्स में ताज़े फलो से अधिक मात्रा में फाइबर,प्रोटीन और चीनी होती है क्योंकि इनमें पानी की मात्रा बहुत कम होती है जिसके कारण अगर इन्हें सही तरीके से नहीं खाया जाए तो यह शुगर को भी बड़ा सकती है।

भारत में खाए जाने वाले आम dry fruits

ड्राई फ्रूट्स क्या होते है जानने के बाद आप यह सोच रहे होंगे की भारत में पाए जाने वाले आम ड्राई फ्रूट्स कोन से है? 

भारत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स निम्नलिखित हैं:

  • बादाम 
  • अखरोट 
  • काजू 
  • किशमिश 
  • खजूर
  • पिस्ता
  • सूखा नारियल  

लेकिन अक्सर यह सवाल आता है कि हम ड्राई फ्रूट्स खाने से पहले उन्हें भिगोएं या न भिगोएं? इसका सीधा जवाब यह कि आपको ड्राई फ्रूट्स खाने है या उसे किसी व्यंजन या ग्रेवी बनाने में उपयोग करना है।

क्या यूरिक एसिड के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? 

हाँ यूरिक एसिड के मरीज ड्राई फ्रूट्स खा सकते है लेकिन इस से पहले यह बात जानना ज़रूरी है की यूरिक एसिड हमारे शरीर में बढ़ता क्यों है। यूरिक एसिड एक ऐसा पदार्थ है जो किडनी बनती है purine नाम के पदार्थ को पचाने में काम आता है लेकिन कई बार किडनी से ये एसिड भर नहीं निकल पाता जिससे हमारे जोड़ो में दर्द होता है और गाउट जैसी बिमारियाँ होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

क्या शुगर के रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स अच्छे है? 

हाँ डायबिटीज के रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स अच्छे है लेकिन सिर्फ एक सीमित मात्रा में खाएं तो। शुगर में ड्राई फ्रूट्स खाने के कुछ फायदे है जैसे यह blood sugar level को control करता है और हमारे दिल को कोलेस्ट्रॉल के खतरे से भी बचाता है। 

शुगर या यूरिक एसिड के रोगियों को ड्राई फ्रूट्स कैसे खाने चाहिए? 

शुगर या यूरिक एसिड के रोगी कोई भी ड्राई फ्रूट खा सकते है लेकिन सावधानी के साथ क्योंकि कई ड्राई फ्रूट्स में चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है जिसके चलते हमारी डायबिटीज का स्तर भी बढ़ सकता है। 

आमतौर पर डॉक्टर्स यह बताते हैं कि यूरिक एसिड और शुगर या डायबिटीज के रोगियों के लिए नीचे दिए गए ड्राई फ्रूट्स बहुत फायदेमंद हैं: 

  • बादाम में विटामिन E मैग्नीशियम और मैंगनीज ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसके कारण यूरिक एसिड नियंत्रित रहता है। 
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो जोड़ो में अन्य वाली आम बीमारी गठिया के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद गार है।
  • सूखी चेरी में भरपूर मात्रा में antioxidants होते है जो सूजन कम करने में मदद करते है। 
  • पिस्ता में purne नाम का केमिकल कम होता है जो किडनी में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ता है इसलिए यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद गार है।

लेकिन शुगर के रोगियों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वे मीठे ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, खजूर, सूखी चेरी या अंजीर को अवॉइड करें, क्योंकि इनमें हाई glycemic index होता है जो हमारे खून में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है।  

आयुर्वेद के अनुसार ड्राई फ्रूट खाना क्यों ज़रूरी है?

आयुर्वेद एक पुराना सिस्टम है जो शरीर के तीन दोष यानि वात, पित और कफ को अंदर से ठीक करता है। आयुर्वेद में एक और चीज़ कही गई है की हर दोष को ठीक करने क लिए अलग-अलग ड्राई फ्रूट सही है जैसे: 

  • वात प्रकृति के लोगो को बादाम ज़्यादा खाना चाहिए क्योंकि इसमें ऐसे nutrients होते है जो तवच्चा को रूखा हनी से बचता है। 
  • पित दोष के लोगो को ऐसे ड्राई फ्रूट्स जिनकी तासीर ठंडी हो जैसे अंजीर खानी चाहिए ताकि पेट में एसिडिटी या गैस समस्या न हो। 
  • कफ प्रकृति के लोगो को ऐसे ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण खाना चाहिए जो ताकत क साथ-साथ हमरे शरीर को भारीपन भी न दे। 

क्या सर्दियों में रोज ड्राई फ्रूट खाना फायदेमंद है?

हाँ, सर्दियों में रोज़ ड्राई फ्रूट्स खाना फयदेमंद है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है और अगर हम इन्हे रोज़ाना एक मुठी खाएं तो सर्दियों में होने वाली आम बिमारियाँ जैसे low immunity, रूखी तवच्चा, पाचन अग्नि कमज़ोर हो जाना या ज़रूरी विटामिन्स की कमी हो जाना को भी रोकती है। 

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका 

अक्सर हम यह गलती करदेते है की या तो हम ड्राई फ्रुइट्स अधिक मात्रा या बिलकुल ही नाम के लिए ज़रा से खाते है और यह हम सबसे बड़ी गलती करते है। इस गलती को होने से रोक सकते है अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखे जैसे: 

  • मुट्ठी भर कर ड्राई-फ्रूट्स खाए
  • बिना चीनी वाले ड्राई फ़्रुइटस चुने
  • ड्राई-फ्रूट्स को दही या अन्य फैट या प्रोटीन के साथ खाए  

निष्कर्ष

ड्राई फ्रूट्स ताज़े फलो की तरह ही फायदेमंद होते है जो हमारे शरीर को ज़रूरी फाइबर, नुट्रिशन और antioxidants भी देते  है लेकिन इसका एक बुरा परभाव यह है की अगर इसे यूरिक एसिड और शुगर के मरीज सही मात्रा और सही तरीके से न खाएं तो इनका सेवन भी उनकी सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

References 

Nuts and Dried Fruits: An Update of Their Beneficial Effects on Type 2 Diabetes - PMC

Health Benefits of Nut Consumption - PMC 

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, अगर हम ड्राई फ्रूट्स नियमित मात्रा जैसे ३० ग्राम रोज़ खा रहे है तो ही ड्राई-फ्रूट्स हमें फायदा देते है।

हाँ, रोज़ ड्राई फ्रूट खाने से वजन कम हो सकता है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है जो हमारे पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है।

हाँ, लेकिन इन लोगो को चीनी वाले ड्राई फ्रूट्स जैसे किसमिश, खजूर इत्यादि बहुत ध्यान से खाने चाहिए।

डॉक्टर के अनुसार कोई भी एक ड्राई फ्रूट हर किसी के लिए अच्छा नहीं है। बल्कि इसका चुनाव आपकी सेहत और ज़रूरत के हिसाब से होता है जैसे अगर किसी व्यक्ति को सिर्फ ज़रूरी पोषण तत्व खाने है तो वो बादाम या अखरोट का सेवन करे।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us