पंचकर्म करवाने का मन है पर डर लगता है, 7 दिनों में शरीर के साथ असल में क्या होता है?

Information By Dr. Mukesh Sharma     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

अक्सर लोग पंचकर्म करना तो चाहते हैं लेकिन इसके नाम से थोड़ा डर जाते हैं। मन में बहुत सारे सवाल घूमते रहते हैं, जैसे क्या इसमें दर्द होगा? कमजोरी आ जाएगी? या शरीर के साथ क्या-क्या हो सकता है? अगर आपके मन में भी यही उलझन है तो यह बिल्कुल आम बात है। असल में पंचकर्म कोई डरावना इलाज नहीं बल्कि शरीर के अंदर से साफ करने का एक अनोखा तरीका है। इन 7 दिनों में शरीर धीरे-धीरे अपनी पुरानी थकान और गंदगी बाहर निकलता है। तो चलिए आसान शब्दों में समझते हैं कि इस दौरान शरीर के साथ असल में क्या होता है। 

आयुर्वेद में पंचकर्म क्या है? 

पंचकर्म उपचार आयुर्वेद के विशेष चिकित्सा है जिसका मुख्य उद्देश्य आपके शरीर को अंदर से साफ करना होता है और साथ के साथ उसे संतुलन में लाना होता है। जैसे समय-समय पर गाड़ि या घर की सर्विसिंग जरूरी होती है वैसे ही शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकलना भी जरूरी है। 

इसमें पांच तरह की प्राकृतिक थेरपीज़ होती हैं जो शरीर के बिगड़े हुए दोषो को शांत करने में मदद करती हैं। इसमें पुरानी बीमारियां जड़ से ठीक होती है और शरीर फिर से हल्का और तरोताजा महसूस होने लगता है।

पंचकर्म उपचार की 5 मुख्य विधियाँ कौनसी है?

पंचकर्म उपचार पाँच विशेष शोधन विधियों इस प्रकार है: 

  • वमन: इसमें आयुर्वेदिक दवा देकर उल्टी कराई जाती है जिससे छाती और पेट में जमा कफ और गंदगी बाहर निकल जाती है। 
  • विरेचन: इसमें दवाई की मदद से पेट साफ किया जाता है ताकि शरीर में बड़ी हुई गर्मी और गंदगी मल द्वार के रास्ते बाहर निकल जाए।
  • बस्ती: इसमें गुनगुना हर्बल तेल या काढ़े को मल द्वार के रास्ते शरीर के अंदर डाला जाता है। यह गैस, कब्ज और जोड़ों के दर्द में बहुत असरदार होता है।
  • नस्य: इसमें नाक के माध्यम से हर्बल तेल या घी की कुछ बूँदें डाली जाती हैं। यह सरदर्द, माइग्रेन, साइनस और गले से ऊपर की दिक्कतों को दूर करता है।
  • रक्तमोक्षण: इस तरीके में शरीर से खराब या गंदा खून बाहर निकाला जाता है। यह पुरानी बीमारियों और खून से जुड़ी परेशानियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

तो 7 दिन शरीर के साथ असल में क्या होता है?

हर इंसान का शरीर अलग होता है और उसके अंदर हो रही बीमारी की जड़ भी अलग होती है।  आइए जानते हैं इन 7 दिनों में आपके शरीर के साथ क्या-क्या होता है। 

पहला दिन: सबसे पहले शरीर की जाँच होती है।

पंचकर्म शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर आपकी स्वास्थ्य की स्थिति को समझते हैं। आपसे आपके खान-पान, नींद, पाचन, दिनचर्या और पहले से चल रही किसी समस्या के बारे में पूछते हैं। इसके साथ-साथ आपकी प्रकृति, अग्नि और दूसरी स्थितियों को भी देखा जाता है। इसके आधार पर डॉक्टर यह तय करते हैं कि आपके लिए कौन सी पंचकर्म प्रक्रिया सही रहेगी और यह ज़रूरी नहीं की हर व्यक्ति को पांचो प्रक्रियाओं से गुज़ारना पड़े। 

दूसरा और तीसरा दिन: शरीर को तैयार करना  

मुख्य इलाज शुरू करने से पहले शरीर को तैयार किया जाता है। इसमें जड़ी-बूटियों वाले तेल से मालिश (अभ्यंग) की जाती है और फिर भाप (स्वेदन) दी जाती है। कई बार डॉक्टर की सलाह से शरीर को अंदर से नरम करने के लिए खास आयुर्वेदिक घी भी पीने को दिया जाता है। 

चौथा और पांचवा दिन: शरीर की मुख्य सफाई

इन दो दिनों में आपकी परेशानी के हिसाब से आपको थेरेपी दी जाती है, जैसे वमन, विरेचन व बस्ती। कुछ लोगों के लिए नस्य या कोई और थेरेपी भी इस प्लान में शामिल हो सकती है। हर किसी के लिए एक ही तरीका जरूरी नहीं होता। 

छठा दिन: आराम और देखभाल

मुख्य उपचार के बाद शरीर को आराम दिया जाता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर शरीर की प्रतिक्रिया देखते हैं और आगे की देखभाल तय करते हैं। 

सातवा दिन: सामान्य दिनचर्या की ओर वापसी

डॉक्टर खानपान, आराम और दिनचर्या से जुड़ी सलाह देते हैं। ताकि आप धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियों की ओर लौट सके। हालांकि, पंचकर्म की अवधि और रिकवरी व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है। 

पंचकर्म कराने से क्या लाभ मिल सकते हैं?

पंचकर्म कराने के निम्नलिखित लाभ इस प्रकार है:

  • यह शरीर को अंदर से साफ करता है। 
  • यह पाचन अग्नि को मज़बूत करता है, साथ ही साथ मेटाबोलिज्म और इम्युनिटी को भी ठीक करता है।
  • थकान, तनाव, व कमज़ोरी को भी दूर करता है। 
  • यह पुरानी बीमारी को ठीक करता है। 
  • यह त्वचा व बालों को भी पोषण देता है। 
  • यह शरीर में दोषो को भी बैलेंस करता है। 

निष्कर्ष

पंचकर्म से डरने की जगह पहले यह समझना बहुत ज़रूरी है की 7 दिनों के दौरान शरीर को उपचार के लिए तैयार करने के लिए मुख्य प्रक्रिया और बाद की देखभाल तक कई चरण शामिल हो सकते हैं। लेकिन हर व्यक्ति के लिए 7 दोनों का अनुभव एक जैसा नहीं होता किसी को हलकी प्रक्रिया की ज़रूरत हो सकती है और किसी के लिए अलग उपचार योजना बनाई जा सकती है। 

References

Ayurveda and Panchakarma: Measuring the Effects of a Holistic Health Intervention - PMC 

Guidelines for safer panchakarma practice in non-covid clinical care during corona pandemic - PMC 

Guidelines for safer panchakarma practice in non-covid clinical care during corona pandemic - PMC 

Case Report: The role of Panchagavya and Panchakarma treatment in the management of radiotherapy and chemotherapy side effects in infiltrative ductal carcinoma - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

जी हां, बिल्कुल शरीर की सफाई अच्छे से हो इसलिए कुछ चीज़ो के लिए मना किया जाता है और सदा भोजन खाने के लिए कहा जाता है। 

हाँ, पंचकर्म  के दौरान थकान होना सामान्य है क्योंकि इस दौरान आपके शरीर से काफी गंदगी बाहर निकलती है जिससे हल्की-फुल्की थकान हो सकती है जो कि कुछ दिनों में चली जाती है।  

पंचकर्म उपचार का समय आपकी समस्या और शरीर की स्थिति पर निर्भर करता है। आमतौर पर यह कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चल सकता है।

हाँ, बिल्कुल। पंचकर्म सिर्फ किसी बीमारी के इलाज के लिए नहीं होता। अगर आप पूरी तरह ठीक हैं, तब भी शरीर की अंदर से सफाई करने और आगे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पंचकर्म करवा सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं, पीरियड्स के दिनों में, बहुत छोटे बच्चों और जिन लोगों को तेज़ बुखार या बहुत ज़्यादा कमजोरी हो, उन्हें पंचकर्म नहीं करवाना चाहिए। अगर आपको दिल या किसी और अंग की गंभीर परेशानी है, तो बिना डॉक्टर की पूरी जांच के इसे शुरू न करें।

बेहतर यही होता है कि इस दौरान आप शरीर और दिमाग दोनों को पूरा आराम दें। मुख्य सफाई वाले दिनों में हल्की थकान या सुस्ती लग सकती है, इसलिए भारी काम, ज़्यादा सफर, देर रात तक जागने और लगातार लैपटॉप या मोबाइल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

आयुर्वेद में मौसम बदलने का समय खासकर बारिश, वसंत (फरवरी-मार्च) और अक्टूबर-नवंबर का महीना पंचकर्म के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर कोई खास तकलीफ है, तो डॉक्टर की सलाह से इसे साल के किसी भी महीने में करवाया जा सकता है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us