क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि सर्दियों में आपका खान-पान भी वही होता है और दवाइयां भी वही होती हैं, फिर भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? डायबिटीज के मरीजों के लिए सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसा ज़रूरी नहीं हैं कि केवल खान-पान की वजह से ही ब्लड शुगर लेवल बढ़े, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कई अन्य कारण भी हो सकते है।
क्यों बढ़ जाता है सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल?
सर्दियों में खान-पान और दवाइयां वही होती हैं, पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ता रहता है। इसके पीछे केवल खान-पान ही नहीं बल्कि अन्य कारण जैसे मौसम और शरीर में होने वाले कई बदलाव जिम्मेदार होते है। जैसे:
- ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है जिस वजह से शरीर में इन्सुलिन प्रभावित हो जाता है और शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
- शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, ठंड और कोहरे के वजह से लोग व्यायाम एवं टहलना आदि कम कर देते है जिस वजह से शरीर द्वारा ग्लूकोस का सही उपयोग नहीं हो पाता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
- भूख और खान-पान में बदलाव सर्दियों में गाजर का हलवा, गजक आदि जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ जाता है। हमे तो यह लगता है की खान-पान में बदलाव नहीं है पर असल में शरीर में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से इसका सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ सकता है।
- पर्याप्त पानी न पीने की वजह से भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, सर्दियों में प्यास कम लगती है और पानी का सेवन कम हो जाता है जिस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और खून में ग्लूकोस की मात्रा गाढ़ी हो जाती है, इसी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
- सर्दियों में खांसी, ज़ुखाम आदि जैसे संक्रमण होने के वजह से शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ने लगता है। हॉर्मोन्स असंतुलित होने की वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।
- सर्दियों में नींद ज़्यादा आती है जिस वजह से सुबह उठने में परेशानी होती है और इसी वजह से शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है। इस असंतुलन की वजह से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
ज़रूरी नहीं की केवल खान-पान की वजह से ही ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सर्दियों में अन्य कारणों की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कैसे करें?
सर्दियों में कई कारणों की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, इसे नियंत्रित रखने के लिए निम्नलिखित उपायों का प्रयोग कर सकते है:
- रोज़ाना 20-30 मिनट के लिए टहले या घर में ही व्यायाम आदि करें इससे आपकी शारीरिक गतिविधियां बनी रहेंगी और शरीर में ग्लूकोस संतुलित रहेगा।
- सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहना चाहिए ताकि हलका बदलाव आते ही जांच करा सके।
- सर्दियों में शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए खुद को गर्म रखना आवश्यक है। क्योंकि ठंड की वजह से शरीर में शुगर लेवल तेज़ी से घट या बढ़ सकता है, इसलिए खुद को ठंड से बचाकर रखें।
- कोशिश करें कि सर्दियों में पर्याप्त पानी पिए, शरीर में पानी की कमी न होने दें, खुद को हाइड्रेटेड रखें। क्योंकि पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।
- सर्दियों में हल्का और संतुलित आहार ले, कोशिश करें की फाइबर और प्रोटीन से भरपूर पदार्थो का सेवन करें, और कार्बोहाइड्रेट्स, तले-भुने और मसालेदार पदार्थो का सेवन कम करें और अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें।
- सर्दियों में तला-भुना और मसालेदार खाना, ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने में मदद कर सकता है इसलिए कोशिश करें की ऐसे खाने का सेवन कम या न करें।
- रोज़ एक ही समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लें ये आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
ऐसे छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित किया जा सकता है।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में एक जैसा खान-पान और दवा होने के बाद भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का मुख्य कारण है दोषो का असंतुलित होना और पाचन अग्नि मंद होना।
आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज का सीधा संबंध कफ दोष से होता है और सर्दियों में कफ दोष बढ़ जाता जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो जाता है। शरीर की पाचन अग्नि भी मंद हो जाती है जिस वजह से भोजन सही से नहीं पचता और शरीर में आम (toxins) जमा होने लगता है जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित नहीं रह पाता। पर्याप्त शारीरिक गतिविधियां और पर्याप्त पानी न पीने के वजह से भी ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
अच्छी बात यह है कि इस समस्या का समाधान भी आयुर्वेद के पास है। सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर भी आप आसानी से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
पाचन को मजबूत रखने के लिए हल्का गर्म एवं आसानी से पचने वाला भोजन करें। दोपहर में पाचन अग्नि तीव्र होती है कोशिश करें की दोपहर में भरपेट संतुलित भोजन करें। रोज़ शारीरिक गतिविधियां करते रहे।
इन उपायों से सर्दियों में भी शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखा जा सकता है।
निष्कर्ष
सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण केवल खान-पान ही नहीं होता। कई बार इसका कारण होता है हार्मोनल बदलाव, कम शारीरिक गतिविधियां, पर्याप्त पानी नहीं पीना एवं संक्रमण आदि।
इसलिए खाने-पीने के साथ-साथ अपनी दिनचर्या को भी स्वस्थ एवं संतुलित रखने से सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है।
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त शारीरिक गतिविधियां करें, पर्याप्त पानी पिए, हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें, तले-भुने एवं मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें, इन छोटे-छोटे उपायों से भी सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखा जा सकता है।













