आजकल पेट से जुड़ी परेशानियाँ बहुत बढ़ रही हैं। उन में से एक है कोलाइटिस, जिसमें मरीज को पेट में दर्द, कई बार दस्त होना या शरीर काटूटना जैसा महसूस होता है। कोलाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंतें सूज जाती हैं। इस लेख में आप इस बारे में जानेंगे की कोलाइटिस में steroids किस तरह मददगार है और इसके अलावा आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट कैसे होता है।
कोलाइटिस क्या होता है, आसान भाषा में जानें?
कोलाइटिस एक ऐसी समस्या है जो हमारे पाचन तंत्र की बड़ी आंत से जुड़ी हुई है। बड़ी आंत हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है क्योंकि यह हमारे शरीर का पानी और पच्चा हुआ खाना मल के रूप में बाहर निकालने में मदद करता है। जब किसी व्यक्ति को कोलाइटिस की समस्या आती हैं तो उसे शुरुआत में कुछ परेशानियां जैसे बार-बार शौच जाने की इच्छा या मल त्याग में दिक्कत आती हैं लेकिन अगर ऐसा दर्द हर दिन हो रहा हैं तो यह कोलाइटिस की और इशारा हो सकता है।
कोलाइटिस के कुछ आम लक्षण क्या हैं?
कोलाइटिस एक ऐसी समस्या या बीमारी है जिसमे हमारी आंतो में सूजन आ जाती है और ये सूजन का सिर्फ कोई एक कारण नहीं बल्कि कई कारणों का मिश्रण भी हो सकता हैं जैसे:
- पेट में दर्द: अगर काफी समय से पेट में दर्द या ऐंठन की शिकायत रहती हैं खासकर खाना खाने के बाद या सुबह उठते ही बहुत दर्द होना।
- बार-बार दस्त होना: अगर आपको अक्सर दस्त या loose motion की शिकायत रहती और कभी कबार दस्त के साथ खून आने के जैसा महसूस होता हैं।
- थकान या कमजोरी: अगर हमेशा आपको थकान या कमजोरी महसूस होती है।
- भूख की इच्छा कम होना: भूख की इच्छा अक्सर पेट में लम्बे समय से चलने वाली बीमारी जैसे सूजन या जलन के कारण भी कम हो जाती है।
- पेट का फूल जाना: कई बार खाना खाने के बाद हमें अपना पेट टाइट या फूला-फूला लगता है।
- मल त्याग में दिक्कत: अगर आपको लगता है कि मल त्याग करने के बाद भी मेरा पेट ढंग से साफ नहीं हो पाता और बार-बार मल त्याग की इच्छा होती है।
अगर यह कुछ लक्षण आपको अक्सर होते हैं तो यह इस बात का सीधा इशारा है कि आपको कोलाइटिस की दिक्कत है और अगर इसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो आगे चलकर steroids का सहारा लेना पड़ेगा।
क्या आयुर्वेद में steroids के बिना कोलाइटिस का इलाज संभव है?
आयुर्वेद के अनुसार अगर आपने steroids लेना बंद कर दिया हैं लेकिन फिर भी मल त्याग के वक्त खून दिख रहा हैं तो इसका सीधा मतलब है कि कोलाइटिस की सूजन अभी भी खतम नहीं हुई है। आयुर्वेद बोलता हैं कि अगर आप लम्बे समय तक दवाइयों पर निर्भर रहते है तो कोलाइटिस आगे बढ़कर अल्सरेटिव कोलाइटिस का भी रूप ले सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार दवाइयाँ या steroids किसी भी बीमारी के लक्षणों को दबाने का काम करती है वही आयुर्वेदिक उपचार शरीर को खुद ठीक करने की ताकत देता है। आयुर्वेद में सबसे पहले आपको डाइट के नियम (dietary principles) जैसे समय पर खाना खाएं, छोटे-छोटे portions में खाएं, गरम खाना खाएं, घर का बना खाना खाएं, तला या ज़्यादा मसालेदार खाना avoid करें इत्यादि चीजों से ठीक करता है और इसका सीधा असर आपके लक्षणों को ठीक करने पर होता है।
कोलाइटिस में क्या खाएं और क्या न खाएं?
कोलाइटिस के दौरान मरीज को आसानी से पचने वाला भोजन खाना चाहिए जैसे: फल खाना, Omega 3 रिच फूड, Antioxident रिच फूड इत्यादि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
कोलाइटिस के दौरान मरीज को भोजन में कुछ चीजेंं जैसे: शराब, तीखा खाना, मांस (meat) इत्यादि के सेवन से बचना चाहिए।
कोलाइटिस में स्टेरॉयड की खुराक अचानक क्यों नहीं घटाई जा सकती?
अगर हम कोलाइटिस में steroids का सेवन लम्बे समय तक करे तो इनका शरीर पर हानि-कारक प्रभाव पड़ सकता है जैसे बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म करना इत्यादि। जब हम किसी भी बीमारी या समस्या को ठीक करने के लिए steroids लेते हैं तो हमें कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कभी भी steroids की गोलियों को अचानक बंद करने की भूल क्योंकि यह बहुत खतरनाक हो सकता है।
अगर आप अचानक दवा बंद कर देंगे, तो शरीर का डिफेंस सिस्टम (defence system) अचानक खराब हो जाएगा और आंतों पर दुगनी रफ्तार से हमला कर देगा जिसके कारण जो आंतो पर सूजन हैं वो जल्दी बढ़ेगी और ठीक भी नहीं हो पाएगी। इसलिए हमेशा जब भी steriods छोड़े तो डॉक्टर की सलाह से ही छोड़े।
निष्कर्ष
कोलाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें बड़ी आंत में सूजन आ जाती है। इसको ठीक करने के लिए अलग-अलग तरीके हैं जैसे steroids या lifestyle management, लेकिन अगर हम कोलाइटिस के शुरुआती लक्षणों को समझकर सही समय पर अपनी जीवनशैली को सुधार लें तो steroids लेने की कोई ज़रूरत नहीं है।
References
Symptoms & Causes of Ulcerative Colitis - NIDDK
Effects of Ayurvedic treatment on forty-three patients of ulcerative colitis - PMC
Treatment of severe steroid refractory ulcerative colitis - PMC