क्या आप भी घुटने में दर्द की वजह से तीन या ज्यादा बार इंजेक्शन लगवा चुके हैं और फिर भी दर्द बार-बार लौट कर आ जाता है। शुरुआत में इंजेक्शन लगने से दर्द में राहत, कम सूजन, चलने और रोज के काम करने में आसानी हो सकती है, लेकिन आराम खत्म होते ही दर्द वापस लौट कर आ जाता है।
ऐसे में बार-बार इंजेक्शन लगवाने से परेशानी बढ़ सकती है इसलिए समस्या को जड़ से समझना जरूरी है। यह समझना जरूरी है कि इलाज के बाद भी दर्द बार-बार लौट कर क्यों आ रहा है?
अक्सर हम घुटने के दर्द को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखते हैं पर ऐसा जरूरी नहीं की घुटने का दर्द बढ़ती उम्र के कारण ही हो।
पुरानी चोट, कार्टिलेज में बदलाव, ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस (गठिया), लिगामेंट की समस्या के कारण भी घुटने में दर्द रह सकता है, आमतौर में ऐसे में डॉक्टर हायलूरोनिक एसिड इंजेक्शन की सलाह देते हैं।
इंजेक्शन लगवाना इस बात को प्रमाणित नहीं करता कि घुटने में दर्द की समस्या सही हो चुकी है। इसलिए बार-बार घुटने के दर्द लौटने के कारण का पता लगाना और उसका सही उपचार करना जरूरी है।
घुटने में बार-बार दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
घुटने शरीर का वह जोड़ है जो शरीर का भार उठाने में सहायता करता है। चलने, उठने-बैठने, सीढ़ी चढ़ने और दौड़ने में मदद करता है। इसमें से कहीं भी समस्या होने पर घुटने का दर्द हो सकता है।
घुटने में बार-बार दर्द होने के कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:
ऑस्टियोआर्थराइटिस
यह घुटने में दर्द का एक आम कारण है अधिकतर ज्यादा उम्र के लोगों में यह स्थिति दिखती है, इसमें जोड़ की हड्डियों से सिरो को को ढकने वाला कार्टिलेज धीरे-धीरे प्रभावित होने लगता है।
इसके कारण चलने या सीढ़ी चढ़ने पर दर्द हो सकता है, सुबह या लंबे समय तक बैठे रहने के बाद अकड़न महसूस हो सकती है, घुटने में सूजन आ सकती है, अथवा घुटना मोड़ने या सीधा करने में परेशानी हो सकती है।
मेनिस्कस में चोट
मेनिस्कस, यह घुटने के अंदर मौजूद एक प्रकार का कार्टिलेज होता है जिससे घुटने को सहारा मिलता है। इसे घुटने का तकिया भी कहा जा सकता है। इसमें चोट लगने पर घुटने में दर्द, सूजन और चलने के दौरान परेशानी हो सकती है।
रुमेटॉइड आर्थराइटिस
यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसे आयुर्वेद में आमवात कहते हैं। इसमें आपका इम्यून सिस्टम कंफ्यूज होकर जोड़ों पर हमला कर देता है, जिससे सूजन, दर्द और अकड़न होती है।
गाउट
जब शरीर में यूरिक एसिड बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो घुटने में क्रिस्टल बनने लगते हैं। जिसके कारण चुभने से दर्द और सूजन होती है।
लिगामेंट में चोट
पुरानी चोट, पैर मुड़ना, लिगामेंट डैमेज या लिगामेंट की संरचना में बदलावके कारण घुटने में अस्थिरता बढ़ सकती है जिससे लंबे समय तक घुटने में दर्द रह सकता है।
घुटने के दर्द में केवल दर्द के आधार पर इलाज करना सही नहीं है, पहले यह जानना जरूरी है कि घुटने में परेशानी किस वजह से है।
इंजेक्शन लगने के बाद भी दर्द वापस क्यों आ जाता है?
घुटने के दर्द के लिए अलग-अलग तरह के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कॉर्टिकोस्टेरॉइड, जिसका इस्तेमाल कुछ स्थितियों में दर्द या सूजन कम करने के लिए किया जाता है। परंतु यह इंजेक्शन कुछ समय के लिए ही आराम दे सकते हैं। जिस व्यक्ति को कुछ समय तक चलने फिरने में राहत मिलती है परंतु दर्द फिर से लौट सकता है।
कॉर्टिकोस्टेरॉइड इंजेक्शन से कार्टिलेज को दोबारा नहीं बनाया जा सकता और इसका असर अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग रूप से होता है।
NHS के अनुसार हाइड्रोकॉर्टिसोन से मिलने वाला आराम दो महीने तक चल सकता है, यह व्यक्ति की स्तिथि और उसके उपचार पर निर्भर करता है। इसी वजह से इंजेक्शन लगवाने के कुछ समय बाद ही दर्द वापस आ जाता है।
इसके अलावा कमजोर पाचन और आम (टॉक्सिन) के बढ़ने से, वात में खुश्की, शरीर का वजन अत्यधिक होने से और शरीर को नियमित आराम न मिलने से भी इंजेक्शन बेअसर हो सकता है।
हर इंजेक्शन को स्टेरॉइड इंजेक्शन ना समझे और इलाज और उसका प्रभाव इस बात पर भी निर्भर करता है कि मरीज़ को किस प्रकार का इंजेक्शन दिया जा रहा है।
क्या बार-बार घुटने में इंजेक्शन लगवाना सुरक्षित है?
चलने, उठने- बैठने से घुटने में दर्द की वजह से इंजेक्शन को बार-बार लगवाने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन बार-बार या दोबारा इंजेक्शन लगवाने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और पूछें:
- पहले कौन सा इंजेक्शन लगाया गया था?
- इंजेक्शन से कितने समय तक आराम मिलेगा?
- घुटने की समस्या कितनी गंभीर है?
- कौन-कौन सी जाँच करवाने की आवश्यकता है?
- क्या मरीज़ की दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं या दवाइयों से कोई परेशानी हो सकती है?
- दोबारा इंजेक्शन लगवाने से किस तरह के लाभ और किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं?
तीन बार या उससे ज्यादा इंजेक्शन लगवाने से घुटने का कॉर्टिसोल खराब होना, यह ज़रूरी नहीं है इसके लिए मुख्य जाँच की आवश्यकता है।
घुटने का दर्द दोबारा होने पर क्या करना चाहिए?
हर बार दर्द कम करने के लिए इंजेक्शन पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। इसके बजाय समस्या को समझकर उसके अनुसार इलाज करना चाहिए। आना चाहिए।
आप इन बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं:
घुटने की दोबारा जाँच करावायें
बार-बार इंजेक्शन लगवाने के बाद भी दर्द लौट रहा है तो एक अच्छे ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सलाह ले। डॉक्टर को अपने घुटने की स्थिति, दर्द की स्तिथि, पहले कौन से इंजेक्शन लगवाए गए हैं, इसकी जानकारी ज़रूर दें।
जाँच के लिए हर मरीज को MRI या अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता नहीं होती। जाँच अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार करवाएँ।
फिजियोथैरेपी और एक्सरसाइज पर ध्यान दें
कई बार घुटने में दर्द भरने से कुछ लोग चलना फैलने बंद कर देते हैं इससे घुटने की मांसपेशियां कमजोर हो सकती है। ऐसा बिल्कुल न करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करके सही फिजियोथेरेपी लें और एक्सरसाइज की सलाह लें। सही उपचार और व्यायाम से घुटने की मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन और क्षमता बढ़ सकती है।
ज्यादा वजन उठाने और ज्यादा व्यायाम करने से बचें
इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद दौड़ना, भारी सामान उठाना, ज्यादा सीढ़ियाँ चढ़ना, घर के काम करना और दवाई खुद से लेना, इन सभी को टालें। इसके अलावा ज़्यादादेर बैठने से बचें।
वजन पर नियंत्रण रखें
ज्यादा वजन होने से घुटने पर दबाव पड़ सकता है जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और घुटने में दर्द रह सकता है। इसीलिए संतुलित आहार ले, भोजन में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें, फाइबर युक्त खाना खाए, अपनी क्षमता के अनुसार नियमित एक्सरसाइज करें।
घुटने के दर्द में Jiva Ayurveda किस प्रकार से मदद सकता है?
Jiva Ayurveda में मरीज़ की पुरानी समस्याओं को ध्यान में रखकर, दर्द के लक्षण, दवाइयों, और मरीज़ की स्थिति को ध्यान में रखकर, व्यक्तिगत उपचार तैयार किया जाता है।
यहाँ वात और अन्य दोषों को शांत करने पर ज़ोर दिया जाता है। शल्लकी, अश्वगंधा, निर्गुंडी और गुग्गुल जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग दर्द, आम को कम करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है।
मरीज़ की स्थिति के अनुसार पंचकर्म थेरपी दी जाती जो शरीर के अंदर दोषों का उपचार करती है।
पंचकर्म थेरेपी का प्रयोग इस प्रकार किया जाता है?
- अभ्यंग: इसमें ओषधियों से बनाये गए तेल से पुरे शरीर पर मालिश की जाती है। इससे शरीर में खून का दौरा बढ़ता है और वात शांत होता है।
- जानु बस्ती: इसमें उड़द दाल के आटे से घुटने के ऊपर एक गहरा घेरा बनाया जाता और उसमे आयुर्वेदिक जड़ी- बूटियों का तेल भरा जाता है। इससे सूखी हड्डियों और मांसपेशियों को चिकनाई मिलती है।
इसके अलावा जीवा आयुर्वेदा में हड्डियों और वात का संतुलन बनाने के लिए डाइट प्लान तैयार किया जाता है।
घुटने की ताकत बढ़ाने और इंजेक्शंस की ज़रूरत को कम करने के लिए शरीर का अंदर से स्वास्थ्य रहना ज़रूरी है और इसके लिए जीवा में डॉक्टर विभिन्न खान-पान सुझाते हैं।
आयुर्वेदिक डाइट प्लान
- तिल और अखरोट: ये कैल्शियम और हेल्थी फैट के अच्छे स्रोत हैं और घुटने की नसों में सूजन कम करने में मदद करते हैं।
- गाय का घी: यह आम और वात के कारण शरीर में आई खुश्की को कम करने में सहायता करता है।
- लहसुन और अदरक: ये शरीर में वात को कम करने में सहायता करते हैं।
इसके अतिरिक्त भारी भोजन जैसे राजमा, छोले, उड़द दाल पेट में गैस बनती है और पाचन को बिगाड़ती है, ठंडी और बासी चीज़ें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक घुटने का दर्द बढ़ा सकते हैं और खट्टी चीज जैसे दही, इमली या अचार का सेवन सूजन को बढ़ा सकता है। इसलिए आयुर्वेद में इन्हें ज़्यादा खाने से मना किया जाता है।
घुटने के दर्द में किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए?
ज्यादातर घुटने में होने वाला दर्द गंभीर नहीं होता, लेकिन आगे चलकर यह एक बड़ी परेशानी बन सकता है इसीलिए कुछ लक्षण में तुरंत मेडिकल सहायता लेनी जरूरी है।
इन स्थितियों में डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें:
- घुटने में बहुत तेज दर्द होना
- दर्द दो या तीन हफ्ते से अधिक रहना
- घुटने का गर्म या लाल होना
- घुटने में सूजन आना
- चलने या घुटने को मोड़ने में असमर्थ होना
- घुटने पर वजन न डाल पाना
- घुटने का टेढ़ा दिखने लगना
- दर्द में नींद न आना या पेनकिलर बेअसर हो जाना
निष्कर्ष
घुटने में तीन बार से ज्यादा इंजेक्शन लगवाना और उसके बाद भी दर्द कम ना होना, ऐसी स्थिति में यह जानना जरूरी है कि दर्द बार-बार क्यों लौट रहा है। हर बार भयंकर दर्द से आराम के लिए इंजेक्शन पर निर्भर रहना सही नहीं है इससे हड्डियाँ कमज़ोर हो सकती हैं और परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अच्छी जाँच करवायें और अपनी स्थिति के अनुसार उपचार लें। जीवा आयुर्वेद पंचकर्म थैरेपी, सही एक्सरसाइज, वजन नियंत्रण, संतुलित आहार और डॉक्टर की सलाह पर ज़ोर देता है। अपनी पाचन अग्नि को सुधारकर और वात दोष पर ध्यान देकर आप सही समय पर ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस (गठिया) की समस्या से बच सकते हैं।
यदि आप भी चलने में असमर्थ हैं या घुटने का दर्द इतना ज़्यादा बढ़ चुका है कि इंजेक्शन भी बेअसर हो गए हैं, तो आज ही जीवा आयुर्वेदा के क्वालिफाइड डॉक्टर्स से सम्पर्क करें।
Reference
Injectable therapies for knee osteoarthritis - PMC
Hyaluronic Acid and Skin: Its Role in Aging and Wound-Healing Processes - PMC


































































