स्लिप डिस्क में 6 महीने फिजियोथेरेपी करवाई, फिर भी झुकते ही कमर में करंट दौड़ जाता है

Information By Dr. Mukesh Sharma     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 17 Nov, 2026
  • category-iconUpdated on 17 Nov, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5010

स्लिप डिस्क की समस्या में व्यक्ति को हर बार इसी बात का डर रहता है कि उसे कहीं तेज़ दर्द न हो। बहुत देर बैठे रहने के बाद उठने में, जूते पहनने के लिए झुकने में, कभी फर्श से कुछ सामान उठाने के लिए बैठने में हर बार बुरे कमर दर्द का डर बना ही रहता है। यह दर्द इतना बुरा होता है कि मानों जैसे कमर में करंट ही दौड़ जाता हो।

कुछ व्यक्ति इससे निजात पाने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट से थेरेपी भी कराते है यह सोच कर कि अब दर्द से आराम मिल जाएगा पर परेशानी की बात तो यह है की थेरेपी के बाद भी यह दर्द लौट आता है। 

स्लिप डिस्क में झुकते ही कमर दर्द क्यों होने लगता है? 

स्लिप डिस्क की समस्या तब महसूस होती है जब रीढ़ की हड्डी के बीच मौजूद डिस्क का ऊपरी हिस्सा कमज़ोर हो जाता है और अंदरूनी हिस्सा उभरने लगता है और नसों पर दबाव डालता है।

जब नसों पर दबाव डलता है तब कमर में दर्द होने लगता है और यह दर्द केवल कमर तक ही नहीं रहता यह कमर से शुरू हो कर पैरों तक होता है। यही वजह है कि झुकते हुए, बहुत देर बैठने के बाद खड़े होने में या फिर फर्श से सामान उठाने के लिए बैठने के लिए कमर में करंट दौड़ने जैसा तेज़ दर्द होता है। कुछ लोगों को दर्द के साथ-साथ झनझनाहट, सुन्नपन और पैरों में कमज़ोरी आदि भी महसूस हो सकती है।

लेकिन ध्यान दें, हर तेज़ कमर दर्द का कारण स्लिप डिस्क ही हो ऐसा ज़रूरी नहीं है। इसलिए सही वजह जानने के लिए डॉक्टर से जाँच कराना आवश्यक है।

6 महीने फिजियोथेरेपी कराने के बाद भी आराम क्यों नहीं मिला?

स्लिप डिस्क में होने वाला कमर दर्द जो ऐसा प्रतीत होता है कि मानो जैसे कमर में करंट दौड़ने लगा है, उससे निजात पाने का एक सही उपचार है फिजियोथेरेपी। फिजियोथेरेपी स्लिप डिस्क के इलाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह थेरेपी और सही एक्सरसाइज कमर दर्द को नियंत्रित करके आराम देने, मांसपेशियों को मज़बूत करने और मूवमेंट सुधारने में उपयोगी होते है।

लेकिन हर व्यक्ति की समस्या एक जैसी हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है। जैसे:

  • नसों पर लगातार दबाव पड़ने के कारण यह दर्द बना रह सकता है।
  • एक्सरसाइज सही से न करना भी इसका एक कारण हो सकता है। गलत मूवमेंट दर्द को और बढ़ा सकता है।
  • लंबे समय तक परेशानी बनी रहने पर डॉक्टर से दोबारा जाँच न कराने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
  • रोज़मर्रा की आदत जैसे सही पोस्चर से न बैठना एवं भारी सामान उठाना आदि की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

दर्द का कारण केवल स्लिप डिस्क को मानना भी उचित नहीं है, कभी-कभी यह दर्द रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई और समस्या के कारण भी हो सकती है।

दर्द से आराम नहीं मिला तो क्या करें?

अगर 6 महीने फिजियोथेरेपी कराने के बाद भी स्लिप डिस्क में आराम नहीं मिला, और झुकते ही या फिर अन्य कोई गतिविधि जैसे फर्श से सामान उठाने के लिए नीचे बैठना या फिर बहुत देर बैठे रहने के बाद खड़े होते वक़्त कमर में करंट दौड़ने जैसा दर्द होता है तो इसे नज़रअंदाज़ बिल्कुल न करें।

जल्द से जल्द किसी विशेषज्ञ से दोबारा सलाह ले। डॉक्टर आपकी समस्या को समझकर और जाँच करके आपको MRI या फिर अन्य जाँच की सलाह दे सकते हैं। इलाज के बाद ही यह तय हो सकता है कि फिजियोथेरेपी बदलने की ज़रूरत है या फिर उपचार बदलने की।

डॉक्टर की जाँच के बाद ही कोई फैसला लें, खुद से कोई भी दर्द बढ़ाने वाली गतिविधियां न करें जैसे भारी सामान उठाना, गलत पोस्चर में बैठना या फिर आगे झुकने वाला कोई भी काम करना। कोशिश करें कि इन सभी गतिविधियों से बचें। लंबे समय तक बेड पर लेटे रहना भी उचित नहीं है इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही हल्की गतिविधियां करें।

यदि फिर भी आपको पैरों में कमज़ोरी महसूस हो, पेशाब या मल आदि पर नियंत्रण न कर पाना और जांघो के बीच सुन्नपन जैसी समस्या हो तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता ले।

यदि अन्य किसी इलाज का असर न हो और लगातार नसों पर दबाव बना रहे तो डॉक्टर सर्जरी की भी सलाह दे सकते हैं।

जैसे:

  • डिस्क हटाना (Discectomy)
  • spine fusion

स्लिप डिस्क से निजात पाने के लिए क्या सर्जरी ही एकमात्र सहारा है?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि स्लिप डिस्क से निजात पाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र सहारा है। कई मरीजों को सही जीवनशैली, उचित दवाइयों एवं फिजियोथेरेपी से ही आराम मिला है, उन्हें सर्जरी कराने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी।

हाँ, लेकिन 6 महीने फिजियोथेरेपी कराने के बाद भी अगर दर्द में कोई आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर सर्जरी कराने की सलाह दे सकते है।

डॉक्टर कुछ अन्य उपचार भी अपना सकते है, जैसे:

  • Epidural steroid injection, यह इंजेक्शन नसों के पास हो रही सूजन और दर्द को कम करता है, जिससे फिजियोथेरेपी को भी असर दिखाने में समय मिल जाता है।
  • डॉक्टर नसों के दर्द को शांत करने वाली विशेष दवाइयां लेने की सलाह दे सकते है, साधारण पेनकिलर से स्लिप डिस्क के दर्द में कम असर होता है, इसलिए डॉक्टर विशेष दवाइयों की सलाह देते है।
  • डॉक्टर फिजियोथेरेपी बदलने की सलाह दे सकते है, हर व्यक्ति का शरीर हर बीमारी में अलग-अलग प्रतिक्रिया देता है, हो सकता है फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा बताई गई एक्सरसाइज आपका दर्द और बढ़ाकर आपकी स्थिति को और जटिल बना दें। 

हर व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है कि उसे सर्जरी की ज़रूरत है की नहीं, हर व्यक्ति का इलाज सर्जरी द्वारा ही हो ऐसा ज़रूरी नहीं हैं।

स्लिप डिस्क से आराम पाने के लिए आप कुछ लाइफस्टाइल टिप्स भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। जैसे:

  • रोज़ डॉक्टर की दिशा निर्देश के अनुसार बताई गयी हल्की गतिविधियां जैसे योग आदि करें।
  • उठते-बैठते और झुकते हुए अपना पोस्चर ठीक रखें।
  • एक ही स्थिति में बहुत देर तक न बैठें, हर थोड़ी देर में उठकर चला-फिरा करें।
  • अपने वज़न पर नियंत्रण रखें और संतुलित आहार लें।
  • धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से बचें।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद में कमर दर्द एवं नसों से जुड़ी समस्या को वात दोष से जोड़ा जाता है। वात दोष शरीर में गति और nervous system से संबंधित कार्यों को नियंत्रित करता है। वात दोष के असंतुलन के कारण ही कमर में दर्द, झनझनाहट, सुन्नपन और कमज़ोरी आदि जैसे लक्षण महसूस हो सकते है।

आयुर्वेद के अनुसार यदि शरीर में वात दोष असंतुलित है, अग्नि मंद है और नसों को अंदर से चिकनाई न मिल रही हो तो बाहरी फिजियोथेरेपी एवं एक्सरसाइज से आराम नहीं मिल सकता।

आयुर्वेद के अनुसार कुछ आदतें , जैसे:

  • आगे झुकने से बचना चाहिए, कोशिश करें की आगे न झुके इससे नसों पर दबाव पड़ता है जिस वजह से दर्द और बढ़ सकता है। 
  • कोई सामान आदि उठाने के लिए कमर पर ज़ोर डालने के बजाय घुटनों के बल बैठें।
  • उन आहारों का सेवन न करें जो वात दोष को बढ़ाता हो, अपने भोजन में घी, til का तेल एवं सुपाच्य आहार शामिल करें जिससे भोजन को पचाने में आसानी होगी। 

आयुर्वेद में इस स्थिति को शांत करने के लिए निम्नलिखित उपचारों की सहायता ली जा सकती है:

  • कटी बस्ती
  • पंचकर्मा (बस्ती चिकित्सा)
  • पत्र पिंड स्वेद 
  • औषधियां (योगराज गुग्गुलु, त्रयोदशांग गुग्गुलु, महारास्त्रादि क्वाथ, और अश्वगंधा आदि)।

निष्कर्ष

6 महीने फिजियोथेरेपी कराने के बाद भी अगर झुकते ही कमर में तेज़ करंट जैसा दर्द दौड़ने लगे, तो इस समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। तुरंत ही डॉक्टर से जाँच करानी चाहिए। हर व्यक्ति की बीमारी अलग-अलग होती है इसलिए पुराने उपचार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, दोबारा डॉक्टर से जाँच करानी चाहिए। वक़्त रहते ही यदि उपचार हो जाए तो व्यक्ति अपने सामान्य जीवन में वापस लौटने में सक्षम हो पाता है।

References

Slipped disc: Learn More – Slipped disc – Non-surgical treatment options - InformedHealth.org - NCBI Bookshelf 

Overview: Slipped disc - InformedHealth.org - NCBI Bookshelf

Prolonged Physiotherapy versus Early Surgical Intervention in Patients with Lumbar Disk Herniation: Short-term Outcomes of Clinical Randomized Trial - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, कुछ लोगों में लंबे समय तक फिजियोथेरेपी कराने के बावजूद दर्द बना रह सकता है। इसके पीछे नस पर दबाव, सूजन या एक्सरसाइज का सही तरीके से न होना जैसे कारण हो सकते हैं। ऐसे स्थिति में फिर से डॉक्टर से जाँच कराना जरूरी है।

झुकने पर रीढ़ की डिस्क और आसपास की नसों पर दबाव पड़ सकता है। अगर कोई नस पहले से प्रभावित है तो झुकते समय तेज दर्द, झनझनाहट या बिजली की तरह का झटका महसूस हो सकता है।

हां, स्लिप डिस्क के कारण साइटिक नर्व प्रभावित होने पर दर्द कमर से कूल्हे और पैर तक जा सकता है। इसके साथ सुन्नपन और झनझनाहट भी महसूस हो सकती है।

यह मरीज की स्थिति और डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह पर निर्भर करता है। सही एक्सरसाइज और उनकी उचित अवधि महत्वपूर्ण हैं। दर्द बढ़ाने वाली एक्सरसाइज जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।

तेज दर्द के दौरान बार-बार आगे झुकने और भारी वज़न उठाने से बचना चाहिए, हालांकि हमेशा के लिए झुकना बंद करना जरूरी नहीं है। सही तरीके से मूवमेंट करना और धीरे-धीरे गतिविधियाँ बढ़ाना जरूरी है।

आयुर्वेद में व्यक्ति कि स्थिति के अनुसार कुछ उपचार और औषधियों का उपयोग किया जाता है। किसी भी उपचार को अपनाने से पहले योग चिकित्सक की सलाह लें और जरूरी आधुनिक चिकित्सा जांच को नज़रअंदाज़ ना करें।

हर स्लिप डिस्क के मरीज को सर्जरी की ज़रूरत नहीं होती लेकिन जब गंभीर दर्द या अन्य उपचारों से नियंत्रित न हो, नसों पर दबाव बना रहे तो डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। पेशाब या मल नियंत्रण में परेशानी या पैरों में तेजी से कमजोरी होने पर तुरंत इमरजेंसी मदद लेनी चाहिए।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us