Gas और Bloating में क्या फर्क है?

Information By Dr. VD Aggarwal     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

दोनों एक साथ भी हो सकती हैं, लेकिन जरूकई बार खाना खाने के बाद पेट में अजीब सा भारीपन महसूस होता है, पेट फुला हुआ लगता है, या बार-बार गैस पास होती है। ऐसे में हम अक्सर इन सभी समस्याओं को गैस समझ लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं yeh अलग-अलग समस्याएं हैं? इसके लक्षण एक जैसे हो सकते हैं , लेकिन उनके होने के कारण और इन्हें समझाने का तरीका थोड़ा अलग होता है।

अक्सर देखा गया है कि लोग पेट फूलने,डकार आने और गैस बनने को ही एक ही समस्या समझते हैं। लेकिन अगर हम इन दोनों के बीच का अंतर समझ ले तो अपनी पाचन संबंधी परेशानिओ को बेहतर तरीके से समझ और नियंत्रित कर सकते हैं। तो चलिए ,जानते हैं कि गैस और ब्लोटिंग में क्या फर्क होता है,यह क्या होता है और इसे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए?

Gas और Bloating क्या होते हैं?

Gas 

 जब हम खाना खाते हैं , तो कई बार खाने के साथ हवा भी पेट में चली जाती है।

है इसके अलावा जब हमारी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया भोजन को पचाते हैं, खासकर कुछ कार्बोहाइड्रेट को , तब भी गैस बनती है। 

जब पाचन तंत्र में गैस की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो पेट में बेचैनी,डकार आना या बार-बार गैस पास होने जैसी समस्याएं हो सकती है। 

गैस होने के कुछ सामान्य कारण है:

  • बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाना
  • खाते समय ज्यादा बात करना
  • कोल्ड ड्रिंक और कार्बोहाइड्रेट पदार्थ पीना

Bloating 

ब्लोटिंग एक ऐसी स्थिति है , जिसमें पेट फुला हुआ , कसा हुआ , या भरा-भरा महसूस होता है। कई बार ऐसा लगता है जैसे पेट में बहुत ज्यादा हवा भर गई हो। कुछ लोगों का पेट ब्लोटिंग के दौरान बाहर से भी बड़ा दिखाई देने लगता है। ब्लोटिंग होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि पेट में बहुत ज्यादा गैस है ; इसके पीछे पाचन धीमा होना , कब्ज , कुछ खाद्य पदार्थों को ना पचा पाना या आंतों की संवेदनशीलता जैसे कारण भी हो सकते हैं। 

ब्लोटिंग होने के कुछ सामान्य लक्षण हैं :

  • पेट में भारीपन महसूस होना
  • पेट का कसा हुआ या फुला हुआ लगना
  • खाना खाने के बाद पेट फूलना

गैस और ब्लोटिंग में क्या अंतर होता है?

गैस और ब्लोटिंग के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके लक्षणों में होता है। गैस में आमतौर पर पाचन तंत्र में हवा या गैस जमा होने की वजह से डकार और पेट से गैस निकलने की समस्या होती है। वहीं ब्लोटिंग में पेट फूला हुआ, कसा हुआ और भारी महसूस होता है।

आसान शब्दों में समझें तो गैस पाचन तंत्र में बनने वाली हवा से जुड़ी होती है, जबकि ब्लोटिंग पेट में होने वाली एक तरह की सूजन या फूलने की अनुभूति है। री नहीं कि हर बार ऐसा हो।

उदाहरण के लिए, कभी आपको बार-बार गैस पास हो सकती है, लेकिन पेट फूला हुआ महसूस नहीं होता। वहीं कुछ लोगों को ब्लोटिंग होती है , लेकिन उन्हें ज्यादा गैस पास नहीं होती।

गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करें?

अगर आपको बार-बार गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली और खान-पान में कुछ बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है।

  1. खाना धीरे-धीरे खाएं: जल्दी-जल्दी खाना खाने से हवा भी पेट में जा सकती है। इसलिए खाना अच्छी तरह चबाकर और आराम से खाएं।
  2. 2. पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में पर्याप्त पानी पीना पाचन और मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
  3. खाने के बाद टहलें: खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की हल्की सैर करना पाचन के लिए अच्छा हो सकता है।
  4. किन खाद्य पदार्थों से परेशानी होती है, यह समझें: हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग होता है। किसी को दूध से ब्लोटिंग हो सकती है, तो किसी को राजमा, छोले या गोभी से। इसलिए ध्यान दें कि कौन-सा भोजन खाने के बाद आपको परेशानी होती है।
  5. कब्ज को नज़रअंदाज़ न करें: कब्ज की वजह से भी गैस और ब्लोटिंग बढ़ सकती है। इसलिए फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त पानी और शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

आयुर्वेद के अनुसार गैस और ब्लोटिंग में क्या फर्क है?

आयुर्वेद में गैस और ब्लोटिंग की समस्या को मुख्य रूप से पाचन तंत्र और वात दोष के असंतुलन से जोड़कर देखा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब हमारा पाचन ठीक से काम नहीं करता और भोजन सही तरीके से नहीं पचता , तो पेट में गैस, भारीपन, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आयुर्वेद में पाचन शक्ति को अग्नि कहा गया है। जब हमारी पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है, तो भोजन को पचाने में परेशानी हो सकती है। आयुर्वेद में अधपचे भोजन से बनने वाले तत्व को 'आम' कहा जाता है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, आम और वात दोष का असंतुलन पेट से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकता है।

इसलिए आयुर्वेद में केवल गैस को कम करने पर नहीं, बल्कि पाचन शक्ति को बेहतर बनाने और खान-पान की आदतों को सुधारने पर भी ध्यान दिया जाता है।

आयुर्वेद में गैस और ब्लोटिंग के लिए कौन-से उपचार बताए गए हैं?

 आयुर्वेद के अनुसार गैस और ब्लोटिंग में निम्नलिखित उपाय बताए गए हैं-

  • अजवाइन का सेवन - अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय घरों में लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानियों के लिए किया जाता रहा है। 
  • सौंफ का सेवन - सौंफ को आयुर्वेद में पाचन के लिए उपयोगी माना जाता है। कई लोग खाना खाने के बाद थोड़ी सौंफ चबाते हैं। 
  • अदरक का इस्तेमाल - अदरक का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। 
  • जीरे का पानी - जीरा भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक सामान्य मसाला है। पारंपरिक रूप से जीरे का पानी पाचन के लिए उपयोग किया जाता है। इसे सीमित मात्रा में सामान्य पेय के रूप में लिया जा सकता है।
  • हल्की सैर- आयुर्वेद में दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों को भी काफी महत्व दिया गया है। खाना खाने के बाद हल्की सैर करना पाचन संबंधी परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है।
  • हिंग्वाष्टक चूर्ण: पारंपरिक रूप से गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं में इसका उपयोग किया जाता है।
  • लवण भास्कर चूर्ण: आयुर्वेद में इसे अपच और पाचन संबंधी परेशानियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • त्रिफला: इसका पारंपरिक उपयोग मुख्य रूप से कब्ज और मल त्याग से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है।
  • योग : गैस और ब्लोटिंग से निजात पाने के लिए पवनमुक्तासन , वज्रासन , बालासन की मदद ले सकते हैं। 

 डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

आमतौर पर कभी-कभी गैस और ब्लोटिंग होना सामान्य है। लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहे या बार-बार होने लगे, तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

अगर पेट में बहुत ज्यादा दर्द, बिना किसी कारण वजन कम होना , मल में खून आना, लगातार उल्टी होना या मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दें , तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर पेट बहुत ज्यादा फूल रहा हो और मल या गैस भी पास नहीं हो रही हो , तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

गैस और ब्लोटिंग दोनों पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हैं, लेकिन इनके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। गैस में पेट या आंतों में गैस जमा होती है, जबकि ब्लोटिंग में पेट फूला हुआ और भारी महसूस होता है। आयुर्वेद के अनुसार, इनका संबंध मुख्य रूप से वात दोष के असंतुलन और पाचन अग्नि से माना जाता है। इसलिए समय पर भोजन करना, हल्का और सुपाच्य आहार लेना, अजवाइन, सौंफ और जीरा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों का उचित सेवन करना और नियमित योग करना फायदेमंद हो सकता है। सही खान-पान और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है।

References

Gas and Bloating - PMC

Treatment for Gas in the Digestive Tract - NIDDK

Symptoms & Causes of Gas in the Digestive Tract - NIDDK

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

पेट में गैस बनने पर शरीर में पेट फूलना, बार-बार डकार आना, गैस निकलना और पेट में दर्द या ऐंठन जैसे संकेत दिखते हैं। 

पेट में ब्लोटिंग मुख्य रूप से पाचन तंत्र में गैस या हवा जमा होने, खाने के धीमे पचाने या आंतो की संवेदनाशीलता बढ़ाने के कारण होती है। 

ब्लोटिंग का हिंदी में अर्थ पेट फूलना पेट में भारीपन याअफरा होता है। यह तब होता है जब पाचन तंत्र में गैस, हवा या तरल पदार्थ जमा होने के कारण पेट कसा हुआ, भारी या फुला हुआ महसूस होता है। 

पेट में गैस दो मुख्य वजह से बनती है: खाते पीते वक्त हवा निगने से और बड़ी आंत में बैक्टीरिया द्वारा खाने को तोड़ने से। 

ब्लोटिंग को ठीक करने के लिए खाने की आदतों में बदलाव, हल्की शारीरिक गतिविधि और आसान घरेलू उपाय को अपनाया जा सकता है। 

पेट की गैस से तुरंत राहत पाने के लिए 10 से 15 मिनट चले, गुनगुना पानी या अजवाइन हींग का पानी पिए और पेट की घड़ी की दिशा में हल्की मालिश करें। 

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us