पड़ोसी को जो चूर्ण फायदा कर गया, वही आपको नुकसान क्यों कर सकता है

Information By Dr. Kuldeep Solanki     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

आपके साथ भी ऐसा हुआ ही होगा कि आपका पड़ोसी कोई आयुर्वेदिक चूर्ण लाया हो और उससे, उसको फायदा हुआ हो, आप भी यह फायदा देख कर वही चूर्ण खरीद लेते है पर आपको कोई खास फर्क नहीं दिखता। क्या आप जानते है जो चूर्ण आपके पड़ोसी के लिए फायदेमंद हो सकता है वही चूर्ण आपको नुकसान भी पंहुचा सकता है।

हर व्यक्ति की प्रकृति, पाचन शक्ति और रोगों से लड़ने की शक्ति अलग-अलग होती है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति को देख कर खुद के लिए वही चूर्ण या कोई और अन्य दवाई नहीं खरीदनी चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई न ही खरीदनी चाहिए और न ही उसका सेवन करना चाहिए।

वही चूर्ण आपके लिए नुकसानदायक कैसे हो सकता है?

मान लीजिए कि आपका पड़ोसी किसी चूर्ण का सेवन कर रहा है और उसे उससे फायदा हो रहा है। वह आपको इसके बारे में बताता है, और आप भी वही चूर्ण खरीद लेते हैं, पर आपको उससे कोई खास फायदा नहीं होता। 

ऐसा भी हो सकता है कि वही चूर्ण आपको नुकसान पहुँचाए। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है हर दवाई हर व्यक्ति पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देती है।

आइए जानते हैं कि वही चूर्ण आपके लिए नुकसानदायक क्यों हो सकता है:

हर व्यक्ति के शरीर की ज़रूरतें अलग-अलग होती है। 

आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति का शरीर अलग प्रकृति का होता है। किसी का वात प्रकृति का, किसी का पित्त प्रकृति का तो किसी का कफ प्रकृति का होता है। इसलिए हर दवाई का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है।

मान लीजिए कि किसी व्यक्ति को त्रिफला चूर्ण से आराम मिल जाता है, वहीं दूसरे व्यक्ति को उतनी ही मात्रा में उसका सेवन करने से कोई फायदा नहीं होता, बल्कि पेट में दर्द, मरोड़ और दस्त होने लगते है। यही वजह है कि आयुर्वेद में व्यक्ति की प्रकृति को अधिक महत्व दिया जाता है। हर दवाइयाँ हर व्यक्ति के लिए उचित हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है।

इसलिए किसी और के अनुभव के अनुसार वही दवाई बिना सोचे-समझे खाना समझदारी नहीं है।

गलत चूर्ण और गलत मात्रा से भी नुकसान हो सकता है।

कई बार लोग यह सोचकर आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन शुरू कर देते है कि आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चीज़ों से क्या ही नुकसान हो सकता है, पर यह सोच गलत है ऐसा बिल्कुल ज़रूरी नहीं है कि हर आयुर्वेदिक दवाई फायदेमंद हो दवाई की मात्रा, सेवन का समय और सेवन करने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। गलत तरीके से सेवन करने से दवाई का बुरा असर भी हो सकता है।

इसलिए कोई भी दवाई बिना योग्य चिकित्सक की सलाह के नहीं लेनी चाहिए।

ज़रूरी नहीं कि जो आपके पड़ोसी को फायदा करें वो आपको भी फायदा ही करें।

आपकी और आपके पड़ोसी की बीमारी की वजह एक जैसी नहीं हो सकती।

एक ही दवाई या चूर्ण हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो ऐसा ज़रूरी नहीं है।

आपके और आपके पड़ोसी के लक्षण बेशक एक जैसे दिखते हो पर आप दोनों की शरीर की बनावट और बीमारी का कारण एक जैसा हो ऐसा ज़रूरी नहीं है।

मान लीजिए कि दो व्यक्ति को पेट में दर्द, जलन एवं पेट फूलने की समस्या हो रही हो पर उनके इन लक्षणों के कारण अलग-अलग हो जैसे एक व्यक्ति को यह लक्षण खान-पान के वजह से हो और एक व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्या हो या फिर अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो। ऐसे में एक ही चूर्ण दोनों व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो ऐसा ज़रूरी नहीं है। 

इस बात का भी ध्यान रखें की यदि आप पहले से ही BP, शुगर आदि दवाई का सेवन कर रहे है तो किसी भी अन्य चूर्ण या दवाई का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है वो दवाइयां आपस में कोई विपरीत प्रतिक्रिया दें।

चूर्ण लेने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

  • किसी भी दवाई पर प्राकृतिक लिखा होना यह अर्थ नहीं है कि वो दवाई आपके लिए 100% सुरक्षित है। प्राकृतिक दवाइयों में भी कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जो गलत समय और गलत मात्रा में सेवन से विपरीत प्रतिक्रिया दे सकते है। इसलिए विशेषज्ञ की सलाह से ही उनका सेवन करें।
  • बिना लेबल वाली दवाइयों से बचें। इनमें स्टेरॉइड्स जैसे हानिकारक तत्व मिले हो सकते हैं, जो तुरंत आराम तो दे देते हैं, लेकिन बाद में किडनी और लिवर को गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं।
  • सही मात्रा और दवाई किसके साथ ली जा रही है (जैसे, पानी, दूध आदि।) इसका भी ध्यान रखें, क्योंकि गलत तरीके से चूर्ण लेने का असर उल्टा भी हो सकता है।
  • किसी भी चूर्ण या फिर आयुर्वेदिक दवाई का सेवन शुरू करने से पहले योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से अपनी प्रकृति आदि की जाँच आवश्यक कराएं और उनकी सलाह से ही दवाई आदि का सेवन शुरू करें।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण 

आयुर्वेद में व्यक्ति का इलाज करने के लिए केवल उसके लक्षणों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। उनकी प्रकृति, पाचन शक्ति (अग्नि), उम्र, दोष और शारीरिक क्षमता को भी ध्यान में रखा जाता है और उसके अनुसार ही इलाज किया जाता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में हर व्यक्ति का इलाज एक ही तरीके से निर्धारित नहीं किया जाता। हर व्यक्ति का इलाज उसकी स्थिति, दोष, प्रकृति एवं पाचन शक्ति को ध्यान में रखकर किया जाता है। सही दवाइयों का चुनाव व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति को देखकर चूर्ण या दवाइयों का सेवन शुरू करने की बजाए, योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना ज़्यादा ज़रूरी है।

निष्कर्ष

याद रखिए, कि ऐसा ज़रूरी नहीं की जो आयुर्वेदिक औषधि आपके पड़ोसी के लिए फायदेमंद हो वो आपके लिए भी फायदेमंद हो। प्राकृतिक दवाइयाँ भी नुकसान पहुँचा सकती हैं अगर वो गलत समय, गलत वजह और गलत मात्रा में ली जाएँ तो। इसलिए आयुर्वेदिक औषधियों को दूसरों को देखकर नहीं बल्कि योग्य चिकित्सक की सलाह के बाद ही लेना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की बनावट, प्रकृति और बीमारी के लक्षण एक जैसे हों, ऐसा ज़रूरी नहीं है। आयुर्वेद में व्यक्ति की  स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उसका इलाज किया जाता है, न की लक्षणों के आधार पर। इसलिए दूसरे की नकल करके नहीं, बल्कि डॉक्टर की सलाह से दवाइयों का सेवन करें।

References 

Adverse events with ayurvedic medicines- possible adulteration and some inherent toxicities - PMC

FDA warns about heavy metal poisoning associated with certain unapproved ayurvedic drug products

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

नहीं, हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति, पाचन शक्ति और स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है इसलिए एक ही चूर्ण का असर सभी पर समान नहीं होता।

हाँ, गलत मात्रा में या गलत तरीके से सेवन करने पर पेट दर्द, दस्त, एलर्जी या अन्य परेशानी हो सकती है।

नहीं, दूसरे व्यक्ति के अनुभव के आधार पर दवा शुरू करने से बचना चाहिए। पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

नहीं, प्राकृतिक होने का ये मतलब नहीं कि हर दवा हर किसी के लिए सुरक्षित है, सही चुनाव और सेवन जरूरी है।

नहीं, निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन नुकसान पहुँचा सकता है। मात्रा में बदलाव चिकित्सक की सलाह से ही करें।

कुछ चूर्ण इन मरीजों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं लेकिन दूसरी दवाओं के साथ उनकी प्रतिक्रिया संभव है इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अपनी उम्र, शारीरिक प्रकृति, बीमारी, चल रही दवाइयाँ और चूर्ण की सही मात्रा व सेवन विधि के बारे में विशेषज्ञ से जानकारी लें।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us