शुगर की जांच के लिए फास्टिंग, या HbA1c जैसे नाम हर कोई जानता है। लेकिन जब डॉक्टर अचानक पर्ची पर C-Peptide लिख दे तो थोड़ा अजीब लगना और मन में सवाल उठना लाज़मी है। ज़्यादातर लोग इसे जब पहली बार सुनते हैं तो सोचने लगते हैं कि सामान्य शुगर रिपोर्ट में नई जांच की क्या ज़रूरत है? क्या दवाइयां बदलने वाली हैं? क्या शरीर में कोई बड़ी दिक्कत है? सही जानकारी न होने पर बेवजह डर लगने लगता है। इसलिए आइए आसान भाषा में समझते हैं कि C-Peptide टेस्ट क्या है और इसे क्यों कराया जाता है?
C-Peptide Test क्या है?
C-Peptide टेस्ट ब्लड या यूरिन टेस्ट है जिसमें यह पता लगाया जाता है कि आपका शरीर खुद कितना इंसुलिन बना रहा है। जब हमारे शरीर का पैंक्रियाज इंसुलिन बनता है तो शुरुआत में प्रोइंसुलिन नाम का एक तत्व बनता है। आगे चलकर यह दो बराबर हिस्सों में टूटता है एक इंसुलिन और दूसरा C-Peptide क्योंकि यह दोनों बिल्कुल बराबर मात्रा में बनते हैं। इसलिए C-Peptide की जांच करके डॉक्टर आसानी से समझ जाते हैं कि शरीर में प्राकृतिक रूप से कितना इंसुलिन बन रहा है।
डॉक्टर द्वारा C-Peptide टेस्ट करने का क्या उद्देश्य होता है?
मरीज़ की सेहत और शुगर की सही स्थिति को समझने के लिए डॉक्टर नीचे दी गई हुई वजह के लिए या टेस्ट करने की सलाह देते हैं:
- शरीर में इंसुलिन की मात्रा जचने के लिए
- टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ में फर्क करने के लिए
- इन्सुलिन रेजिस्टेंस और पैंक्रियाज की जांच के लिए
- इंसुलिन के स्तर पर नज़र रखने के लिए
- बार-बार Low शुगर होने की वजह जानने के लिए
- इलाज का सही तरीका तय करने के लिए
C-Peptide टेस्ट की सामान्य रेंज क्या होती है?
आमतौर पर C-Peptide टेस्ट की सामान्य रिपोर्ट इन स्तरों पर मानी जाती है:
- सामान्य सीमा (Normal Range): 0.5 से 2.0 ng/ml
- खली पेट (fasting): 0.9 से 1.8 ng/ml
- खाने के बाद: 3.0 से 9.0 ng/ml
- glucose पिने के बाद: 5.0 से 12.0 ng/ml
C-Peptide टेस्ट का स्तर ज़्यादा आने का क्या मतलब है?
रिपोर्ट में C-Peptide का स्तर सामान्य से ज़्यादा आने का सीधा मतलब है कि आपके शरीर ज़रूरत से ज़्यादा इंसुलिन बना रहा है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पता जिसे इन्सुलिन रेजिस्टेंस कहते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर को काबू में रखने के लिए पैंक्रियाज को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। शुरुआती टाइप 2 डायबिटीज़ या बढ़ते वज़न का संकेत हो सकता है। इसके अलावा किडनी की परेशानियां कुछ दवाइयों के असर से भी बढ़ सकती हैं। इसलिए रिपोर्ट ज़्यादा आने पर डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले।
C-Peptide टेस्ट से किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है?
इस जांच की मदद से डॉक्टर शरीर में इंसुलिन और शुगर से जुड़ी इन समस्याओं की सही पहचान कर सकते हैं।
- टाइप 1 डायबिटीज़: जब पैंक्रियाज में इंसुलिन बनना लगभग बंद हो जाए, तो इस टेस्ट से उसकी पहचान हो जाती है।
- टाइप 2 डायबिटीज़: शरीर में इंसुलिन बनने के बावजूद शुगर काबू में ना रहने की स्थिति को भी समझने में यह टेस्ट मदद करता है।
- हाइपोग्लाइसीमिया: बिना किसी साफ कारण के ब्लड शुगर बार-बार कम होने की असली वजह जानने के लिए जांच की जाती है।
- किडनी से जुड़ी समस्याएं: C-Peptide किडनी के जरिए शरीर से बाहर निकलता है इसलिए इसका असर बहुत ज़्यादा आने पर किडनी की दिक्कत का भी संकेत मिल सकता है।
- पैंक्रियाज से जुड़ी परेशानी: पैंक्रियाज ठीक से काम कर रहा है या इसमें उसे दिन बनने वाली कोई गांठ है इसका अंदाजा भी सपोर्ट से लगाया जा सकता है
आयुर्वेद के अनुसार यह क्यों बढ़ता है?
आयुर्वेद के अनुसार शरीर में C-Peptide और शुगर बढ़ने के पीछे मुख्य वजह कमज़ोर पाचन, गलत खानपान, और शारीरिक मेहनत की कमी होती है। जब हम ज़्यादा मीठा, तला-भुना, भारी खाना खाते हैं और दिन भर एक जगह बैठे रहते तो शरीर की पाचन अग्नि कमज़ोर पड़ जाती है। जिसकी वजह से शरीर में कफ दोष और गंदगी जमा होने लगती है। जिससे कोशिकाएं इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पातीं। ऐसे में शुगर को बचाने के लिए पैंक्रियाज पर ज़्यादा दबाब पड़ता है और इसी वजह से C-Peptide लेवल बढ़ जाता है। जो आगे चलकर डायबिटीज़ का रूप ले लेती है। इसलिए आयुर्वेद पाचन सुधारने, हल्का भोजन खाने और व्यायाम करने की सलाह देता है।
C-Peptide को काबू में रखने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे
खानपान और रोज़मर्रा की आदतों में ये आसान बदलाव करके आप शरीर में इन्सुलिन और C-Peptide के स्तर को संतुलित रख सकते हैं:
- हल्का खाना खाएं: मैदा, ज़्यादा मीठा और तली-भुनी चीज़ो से बचे और अपनी थाली में हरी सब्जियां, दालें और फल शामिल करे।
- खाने के बाद थोड़ा जरूर टहले: दोपहर और रात के भोजन के बाद 15 से 20 मिनट टहलने की आदत डालें जिससे पैंक्रियाज पर ज़्यादा दबाव न पड़े।
- रोज़ाना योग और व्यायाम करें: सुबह 30 मिनट तेज़ चलने के साथ अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से शरीर में ताकत बढ़ती है।
- दिन भर गुनगुना पानी पिए: ठंडे पानी के जगह गुनगुना पानी पिए पीने से शरीर में जमा गंदगी निकलती है और पाचन तंत्र मज़बूत होता है।
- तनाव कम करें और पूरी नींद ले: ज़्यादा चिंता करने से और देर रात तक जागने से शरीर का संतुलन बिगड़ता है इसलिए समय सोये और दिमाग शांत रखे।
निष्कर्ष
C-Peptide टेस्ट सिर्फ लैब रिपोर्ट्स का नंबर नहीं है; बल्कि यह शरीर में चल रहे असंतुलन का संकेत है। लेकिन ज़रूरी नहीं की रिपोर्ट्स में इसका स्तर बढ़ा हुआ आए तो आपको डायबिटीज़ है। इसको नियंत्रित रखने के लिए जीवनशैली में बदलाव, स्वस्थ खान-पान, अच्छी नींद, नियमित व्यायाम और पाचन संबंधी उपचार बहुत मददगार होते हैं।
आयुर्वेद में, इस स्थिति को केवल ब्लड शुगर के स्तर तक सीमित नहीं है। इसमें पाचन 'अग्नि' को मज़बूत करना, शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालना, कफ दोष को संतुलित करना उद्देश्य होता है। जब शरीर में संतुलन वापस आ जाता है, तो यह भी आमतौर पर सामान्य हो जाते हैं।
References
A Practical Review of C-Peptide Testing in Diabetes - PMC








