HbA1c क्या है? कितना होना चाहिए और कैसे कम करें?

Information By Dr. VD Aggarwal     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

जब आप शुगर की जांच कराते हैं या डॉक्टर को अपने ब्लड रिपोर्ट दिखाते हैं तो एक नाम बार-बार सुनने को मिलता है HbA1c। रिपोर्ट में इसका नंबर बढ़ा हुआ देखते ही मन में घबराहट होती है और कई सवाल आने लगते हैं। क्या मुझे डायबिटीज़ हो गई है? क्या अब मुझे हमेशा दवाइयां खानी पड़ेंगी? या फिर खान-पान और रोज की आदतों को सुधारकर इसको काबू में लाया जा सकता है? अगर आपके मन में भी यही उलझन है तो घबराने की ज़रूरत नहीं  है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि HbA1c  क्या होता है और आप इसे सही तरीके से कैसे कम कर सकते हैं?

HbA1c होता क्या है? 

HbA1c एक ब्लड टेस्ट है जो पिछले 2 से 3 महीनों में आपके खून में शुगर का average स्तर बताता है। यह रोज़ाना के शुगर टेस्ट से अलग है; यह सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि लंबे समय की शुगर का सही हाल दिखाती है। 

HbA1c बढ़ी हुई रिपोर्ट में आने का मतलब क्या है?

अगर HbA1c आपका ब्लड रिपोर्ट में बढ़ी हुई है तो इसका मतलब है कि आपके खून में शुगर की मात्रा सामान्य से ज़्यादा बनी हुई है और यह सिर्फ एक दिन मीठा खा लेने से नहीं बढ़ी  है बल्कि लंबे समय से चल रही आपकी गलत आदतों से बढ़ी है। 

HbA1c की रेंज कितनी होनी चाहिए?

  • सामान्य: 5.7% से कम
  • Pre-Diabetes: 5.7% से 6.4% के बीच (यह बॉर्डर लाइन शुगर होती है और इससे आपको खान-पान व सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत होती  है।)
  • डायबिटीज़: 6.5% या उससे ज़्यादा 

HbA1c किन कारणों से बढ़ती है? 

HbA1c बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हमारी रोज़मर्रा की गलत आदतें होती हैं। ज़्यादा मीठा, मैदा, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाला खाना खून में शुगर का असर बढ़ाता है। उसके साथ ही घंटों एक ही जगह बैठे रहना और रोज़ थोड़ा भी ना चलना इस परेशानी को और बढ़ा देता है। 

बढ़ता वज़न और पेट की चर्बी शुगर को काबू से बाहर कर देती है। लगातार तनाव में रहना, देर रात तक जागना और नींद पूरी न करना और समय पर खाना न खाना भी इसके मुख्य कारण हैं। जिन्हें पहले से डायबिटीज़ है, अगर वे दवाइयों में लापरवाही करें तो HbA1c बढ़ सकता है। 

आयुर्वेद में इसे कैसे समझा जाता है? 

आयुर्वेद में बढ़ी हुई शुगर HbA1c की परेशानी को मधुमेह (डायबिटीज़) से जोड़कर देखा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार जब हमारा पाचन कमज़ोर पड़ जाता है और हम ज़्यादा मीठा, तला-भुना खाना खाते है तो शरीर में कफ दोष और गंदगी जमा होने लगती है। इसके साथ ही कसरत ना करे तो शरीर में शुगर बढ़ने की ताकत कम हो जाती है। आयुर्वेद में सिर्फ रिपोर्ट का नंबर घटाने पर ध्यान नहीं दिया जाता बल्कि बीमारी की जड़ पर काम होता है। 

आयुर्वेद HbA1c को नियंत्रित करने में कैसे मदद करता है?

आयुर्वेद में किसी भी बीमारी को ठीक सिर्फ रिपोर्ट के नंबर्स को देखकर नहीं किया जाता बल्कि बीमारी के मूल कारण को किया जाता है:

आयुर्वेदिक औषधियां: डॉक्टर बहुत तरह की औषधीय जैसे नीम, करेला, अश्वगंधा और गुड़मार का इस्तेमाल करते हैं। जिससे शुगर का स्तर धीरे-धीरे कम हो जाए और शरीर में संतुलन रहे। 

पाचन शक्ति को मज़बूत करना: आयुर्वेद में सबसे पहले आपकी पाचन शक्ति को ठीक किया जाता है ताकि खाया हुआ खाना सही से पचे और शरीर में गंदगी न जमा हो। 

सही खान-पान की आदत: इसमें मीठी, तली-भुनी और मैदे वाली चीजों की जगह हल्का, ताज़ा और घर का बना हुआ खाना खाने को कहा जाता है। 

पंचकर्म: आयुर्वेद में शरीर की सफाई के लिए बहुत सी थेरेपी प्रयोग की जाती है उनमें से एक है पंचकर्म जिसमें विरेचन और वामन जैसी थैरेपीज है। जो शरीर में जमे हुए कफ और गंदगी को बाहर निकलने में मदद करती हैं। 

योग और व्यायाम: हर दिन थोड़ा तेज़ चलने और हल्का योग करने को कहा जाता है। यह शरीर को तंदुरुस्त रखता है और शुगर के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। 

तनाव कम करना और पूरी नींद लेना: आपके दिमाग को शांत रखने और समय पर अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि ज़्यादा तनाव से भी खून में शुगर का स्तर बढ़ता है। 

HbA1c के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए कुछ ज़रूरी बाते

HbA1c का स्तर ब्लड रिपोर्ट में बढ़ा हुआ आना इस बात का संकेत है कि अब आपको संभलने की ज़रूरत है। नीचे दी गई हुई कुछ बातें आपके Hba1c लेवल को नार्मल रेंज में रखने में मदद कर सकती है:

  • अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए हरी सब्जियां और ताज़े फल अपनी डाइट प्लान में ऐड करें।  
  • अपने खाने के पोर्शन का ध्यान रखें। 
  • अपने वज़न का ध्यान रखें। अगर आप पहले से ही मोटापे का शिकार हैं, तो उसे कम करने के लिए सही जीवनशैली अपनाएं।
  • डायबिटीज़ के पेशेंट को शुगर स्पाइक्स काफी होती हैं; उसे कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर डाइट लें। 
  • कोई भी दवा या सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।.
  • अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। 

निष्कर्ष

HbA1c का बड़ा हुआ नंबर देखकर घबराने की नहीं बल्कि संभालने की ज़रूरत है। यह रिपोर्ट आपको बताती है कि अब आपके शरीर और रोज़ की आदतों पर ध्यान देने का सही वक्त आ गया है। सिर्फ दवाइयां के भरोसे रहने की जगह घर का ताज़ा खाना, रोज थोड़ी सैर, समय पर नींद और तनाव से दूरी बनाकर आप इसे काबू कर सकते हैं। आयुर्वेद भी यही सिखाता है कि पाचन और दिनचर्या ठीक करने पर शरीर खुद को संभाल लेता है।

References

Type 2 Diabetes - NIDDK

Type 2 Diabetes | MedlinePlus

Diabetes - Healthy People 2030 | odphp.health.gov

Diabetes mellitus, the fastest growing global public health concern: Early detection should be focused - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, प्रीडायबिटीज में खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके बिना दवा के HbA1c कम किया जा सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका HbA1c कितना बढ़ा है, आपकी सेहत की स्थिति क्या है, और क्या आपके लिए बिना दवा के आगे बढ़ना सुरक्षित है।

HbA1c रक्त में पिछले लगभग 2 से 3 महीनों के औसत शुगर स्तर को दर्शाता है, और यह तब बढ़ता है जब खून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक समय तक बनी रहती है या लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) से जुड़े कारकों में बदलाव आता है। जब रक्त में ग्लूकोज अधिक होता है, तो वह हीमोग्लोबिन से जुड़ जाता है और HbA1c का स्तर बढ़ जाता है। 

7.5% HbA1c को सामान्य से अधिक (उच्च) माना जाता है और यह मधुमेह की सीमा में आता है, लेकिन इसे अकेले "बहुत खराब" नहीं कहा जा सकता क्योंकि सही लक्ष्य व्यक्ति की उम्र और सेहत पर निर्भर करता है। यह जांच पिछले 2 से 3 महीनों की औसत ब्लड शुगर को दर्शाती है। 

60 साल की उम्र में सामान्य (बिना डायबिटीज) व्यक्ति के लिए HbA1c 5.7% से कम होना चाहिए, जबकि डायबिटीज होने पर डॉक्टर आमतौर पर 7.0% से कम (या सेहत के अनुसार थोड़ा अधिक) लक्ष्य रखते हैं। 

डायबिटीज का सबसे बड़ा दुश्मन रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (जैसे मैदा और सफेद चावल) तथा अतिरिक्त चीनी वाले मीठे पेय पदार्थ और मिठाइयाँ माने जाते हैं, क्योंकि ये ब्लड शुगर को बहुत तेज़ी से बढ़ाते हैं। 

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us