Diseases Search
Close Button
 
 

detox water सच में detox करता है या बस hydration आसान बनाता है?

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

डिटॉक्स वाटर के बारे में सभी जानते होंगे यह शरीर के अंदर जमा गंदगी बहार निकल देता है नींबू,खीरा, पुदीना या दूसरे फल डालकर बनाया गया पानी देखने में भी अच्छा लगता है और बहुत से लोगों के लिए ज़्यादा पानी पीना आसान हो जाता है। लेकिन क्या यह सच में शरीर को डिटॉक्स करता है? असल में हमारे शरीर में लिवर और किडनी पहले से ही यह काम करते हैं। डेटॉक्स वाटर का सबसे बड़ा फायदा आमतौर पर हाइड्रेशन बढ़ाना है। अगर इसके टेस्ट की वजह से आप ज़्यादा पानी पी पाते हैं, तो यह अच्छी आदत है लेकिन इसे कोई ख़ास डिटॉक्स इलाज मानना सही नहीं है। 

डिटॉक्स वाटर असल में क्या है?

डिटॉक्स वाटर एक ऐसा सादा पानी है जिसमें फल, सब्ज़ियाँ और जड़ी-बूटियों के टुकड़े मिलाकर रखे जाते हैं। यह पानी उन चीज़ों के पोषक तत्वों और स्वाद को सोख लेता है। लोग इसे शरीर की गंदगी बाहर निकालने, वज़न घटाने और त्वचा में चमक लाने के लिए पीते हैं। इसमें नींबू, खीरा, पुदीना और अदरक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह सादे पानी का स्वाद बेहतर बनाता है जिससे लोग ज्यादा पानी पीते हैं। हालांकि, हमारे शरीर के लीवर और किडनी खुद ही गंदगी को बाहर निकाल देते हैं। डिटॉक्स वाटर केवल शरीर में पानी की कमी दूर करने और ताज़गी बनाए रखने का एक स्वादिष्ट और healthy तरीका है। 

डिटॉक्स वाटर: आयुर्वेदिक दृश्टिकोण क्या है 

आयुर्वेद में डिटॉक्स वाटर का मेन काम शरीर से विषैले पदार्थ को बहार निकालना और पाचन शक्ति को मज़बूत करना है आधुनिक ट्रेंड्स के विपरीत आयुर्वेद ठन्डे या इनफ्यूज्ड पानी जगह मुख्य रूप से गुनगुने पानी या मुख्य रूप से जड़ी-बूटियों वाले गर्म काढ़े के सेवन पर ज़ोर देता है जो वात पित्त और कफ दोष को संतुलित रखता है। 

एक्सपर्ट्स की सलाह 

एक्सपर्ट्स की राय यह है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने और सादे पानी का स्वाद बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है। हालांकि मेडिकल एक्सपर्ट्स साफ करते हैं कि असली रूप में शरीर को साफ करने का काम केवल हमारा लिवर और किडनी करते हैं और डिटॉक्स वाटर से कोई जादुई वज़न कम नहीं होता।

डिटॉक्स वाटर: आयुर्वेदिक दृश्टिकोण क्या है 

शरीर का अपना डिटॉक्स सिस्टम मुख्य रूप से लिवर और किडनी के जरिए काम करता है। लिवर खून से ज़हरीले पदार्थों को छानकर उन्हें सुरक्षित बनाता है ताकि शरीर उन्हें बाहर निकाल सके। किडनी इन कचरे को पानी के साथ मिलाकर मूत्र के जरिए बाहर भेजती है। इसके अलावा, फेफड़े सांस से कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, त्वचा पसीना बहाती है और आंतें पाचन के जरिए अपशिष्ट बाहर करती हैं। यह पूरा तंत्र मिलकर शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ और स्वस्थ रखता है।

डिटॉक्स वाटर हाइड्रेशन को कैसे आसान बनाता है?

सादा पानी पीने में बोरिंग लगने पर उसमें फल, सब्ज़ियाँ और जड़ी-बूटियाँ मिलाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है।अच्छा स्वाद होने के कारण लोग बार-बार पानी पीते हैं जिससे शरीर में दिनभर पानी की कमी नहीं होती और हाइड्रेशन आसान हो जाता है।

  • स्वाद में सुधार : फलों और पुदीने से पानी स्वादिष्ट बनता है। 
  • पाचन सुधार : पुदीना और अदरक पेट को ठीक रखते हैं। 
  • ऊर्जा बढ़ना : सही मात्रा में पानी पीने से थकान कम होती है। 
  • ज़्यादा सेवन : लोग दिनभर बिना प्यास के अधिक पानी पी लेते हैं। 

क्या डिटॉक्स वाटर शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है?

  • पाचन शक्ति: पेट की सफाई आसानी से होती है और गैस व कब्ज़ से राहत मिलती है। 
  • वज़न नियंत्रण: मेटाबॉलिज्म सुधरने से अतिरिक्त चर्बी कम होती है और बार-बार भूख नहीं लगती।
  • त्वचा में चमक: शरीर अंदर से साफ होने पर चेहरे पर ग्लो आता है और मुंहासे कम होते हैं।
  • ऊर्जा और ताज़गी: सुबह इसे पीने से शरीर दिनभर तरोताज़ा रहता है और थकान महसूस नहीं होती।
  • इम्यूनिटी: नींबू या खीरे जैसे तत्वों से बने पानी से रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए ?

अगर आप अपने शरीर को अंदर से साफ़ और अच्छा रखना चाहते हैं बिना किसी ड्रिंक के ये चीज़ें अपनी डाइट में शामिल करें :

  • ज़्यादा से ज़्यादा से पानी पीना: जब आप दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं तो आपकी किडनियाँ बिना किसी रूकावट के शरीर की साड़ी गंदगी बहार निकल देती है। 
  • अच्छा और ताज़ा भोजन: घर में बना ताज़ा गर्म और संतुलित भोजन खाएं, जो हमारे पाचन तंत्र पर ज़्यादा बोझ नहीं डालता।
  • रोज़ाना शारीरिक गतिविधि: दिन में कम से कम 30 से 45 मिनट तक तेज़ चलना दौड़ना, साइकिल चलाना या योग करना ज़रूरी है। जब शरीर से पसीना निकलता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, तो कोशिकाएं अपने आप साफ होती हैं।
  • अच्छी नींद : जब हम नींद में होते हैं तो हमारा शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है रात की 7 से 8 घंटे की नींद शरीर का सबसे बेहतरीन और प्राकर्तिक डिटॉक्सीफिकेशन है। 
  • तनाव: अधिक तनाव में शरीर कोर्टिसोल जैसे खतरनाक हार्मोन बढ़ता है जो मेटाबॉलिज़्म को धीमा कर देते हैं  ध्यान या व्यायाम या अपनी पसंद के किसी काम के लिए समय निकालकर मन कॉम शांत रक्खें। 
  • मौसमी फल और सब्ज़ियाँ खाना: जूस पीने के बजाय मौसमी फलों और कच्ची सब्ज़ियों को चबाकर खाएं। इससे शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है, जो हमारी आंतों की दीवारों पर जमा गंदगी को झाड़ू की तरह साफ कर देता है।

डिटॉक्स वाटर के साथ साथ खानपान क्यों ज़रूरी है?

डिटॉक्स वाटर केवल शरीर को हल्का पानी और कुछ ही पोषक तत्त्व देता है लेकिन अंगों को सही रखने के लिए फाइबर और प्रोटीन भी ज़रूरी होती है सही खानपान के बिना सिर्फ पानी से शरीर की ज़रूरतें पूरी नहीं होती हैं:

  • फाइबर की पूर्ती : पानी में फाइबर नहीं होता जो जो पाचन तंत्र को साफ रखने के लिए ज़रूरी है। 
  • ऊर्जा और संतुलन : सिर्फ पीने वाली चीज़ों पर ही रहने से कमज़ोरी आ सकती है। 
  • अंगों के कार्य : लिवर और किडनी को विषैले पदर्थ को फिलटर करने के लिए भजन मिलने वाले पोषक तत्त्वों और प्रोटीन की ज़रुरत होती है। 

डॉक्टर से सलाह कब लें?

  • किडनी की बीमारी: अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है और डॉक्टर ने पानी या तरल पदार्थों का सेवन सीमित करने को कहा है।
  • पेट की समस्या: यदि आपको एसिडिटी गैस या पेट में छाले की पुरानी शिकायत है क्योंकि नींबू या खट्टे फल इसे बढ़ा सकते हैं।
  • दवाइयों का चलना:अगर आप ऐसी दवाएं ले रहे हैं जिन पर खान-पान या विशेष तरल पदार्थों का असर पड़ता है।
  • चक्कर या कमज़ोरी: वाटर पीने के बाद अगर आपको लगातार चक्कर आना, कमज़ोरी या मितली महसूस हो।

निष्कर्ष

डिटॉक्स वाटर शरीर को हाइड्रेट रखने और सादे पानी का स्वाद बेहतर बनाने का एक बेहतरीन और सही तरीका है जिससे ज़्यादा पानी पीना आसान हो जाता है। हालांकि इसे कोई जादुई डिटॉक्स इलाज मानना गलत है क्योंकि शरीर की असली सफाई हमारे लिवर और किडनी प्राकृतिक रूप से करते हैं। स्वस्थ शरीर और बेहतरीन प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन के लिए सिर्फ इस पानी पर निर्भर रहने के बजाय अच्छी नींद संतुलित आहार मौसमी फल और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना सबसे ज़रूरी है।

References:

https://www.healthline.com/nutrition/detox-water-101

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10816294/

https://www.healthians.com/blog/detox-water-benefits/

https://www.healthdirect.gov.au/drinking-water-and-your-health

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

शरीर की सफाई लिवर और किडनी करते हैं। डिटॉक्स वाटर मुख्य रूप से शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ताज़गी देने का काम करता है।

इसका स्वाद सादे पानी से अच्छा होता है जिससे लोग आसानी से ज़्यादा पानी पी लेते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

इसे बनाने के लिए सादे पानी में नींबू खीरा पुदीना अदरक और अपनी पसंद के ताज़े फलों के टुकड़े मिलाए जाते हैं।

आयुर्वेद ठंडे पानी के बजाय गुनगुने पानी या जड़ी-बूटियों वाले गर्म काढ़े के सेवन पर ज़ोर देता है, जिससे वात, पित्त और कफ संतुलित रहें।

लिवर खून से ज़हरीले पदार्थों को छानकर अलग करता है और किडनी उन्हें कचरे व पानी के साथ मिलाकर मूत्र के ज़रिए बाहर निकाल देती है।

जूस के बजाय फाइबर से भरपूर मौसमी फल और कच्ची सब्ज़ियाँ चबाकर खाएं जो आँतों में जमा गंदगी को साफ करते हैं।

रात की 7 से 8 घंटे की गहरी नींद के दौरान शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है जो शरीर का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन है।

लिवर और किडनी को ठीक से काम करने के लिए फाइबर और प्रोटीन की ज़रूरत होती है जो सिर्फ डिटॉक्स वाटर से नहीं बल्कि ठोस भोजन से मिलते हैं।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us