लिवर से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात करते समय लोग फैटी लिवर और लिवर की सूजन को एक ही समस्या समझ लेते हैं। जांच कराने पर यह उलझन और भी बढ़ जाती है। हालांकि यह दोनों लिवर के अलग-अलग स्थितियां हैं जिनके कारण लिवर पर पड़ने वाला असर भी बहुत अलग होता हैं। जहां फैटी लिवर में लिवर के अंदर ज़रूरत से ज़्यादा चर्बी जमा होने लगती है और लिवर की सूजन लिवर को नुकसान पहुंचाने का संकेत देती है। सही समय पर इलाज और बचाव के लिए इन दोनों के बीच का अंतर समझना बहुत ज़रूरी है।
फैटी लिवर और लिवर की सूजन में क्या अंतर है?
इसके बीच के अंदर को हम इस तरह से समझ सकते हैं:
फैटी लिवर
फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में जरूर से ज़्यादा चर्बी जमा हो जाती है। यह एक शुरुआती समस्या है जिसमें लिवर को तुरंत नुकसान नहीं होता। सही खान-पान और कसरत से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
लिवर में सूजन
लिवर की सूजन एक गंभीर स्थिति है। जब चर्बी, इंफेक्शन व शराब की वजह से लिवर की tissues को नुकसान पहुंचाने लगता है। तो उसमें सूजन आ जाती है। समय पर इलाज न होने पर यह लिवर को खराब कर सकती है।
क्या फैटी लिवर में सूजन हो सकती है?
हां, कुछ मामलों में फैटी लिवर की वजह से लिवर में सूजन आ सकती है। शुरुआत में लिवर पर सिर्फ चर्बी जमा होती है। लेकिन अगर लंबे समय तक इस पर ध्यान ना दिया जाए तो यह चर्बी लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है और उनमें सूजन आ जाती है। अगर यह सूजन समय पर ठीक ना हो तो धीरे-धीरे लिवर पर निशान पड़ने लगते और आगे चलकर लिवर खराब होने यानी सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि हर फैटी लिवर के मरीज़ के साथ ऐसा हो या ज़रूरी नहीं है सही समय पर ध्यान देकर इसे आसानी से रोका जा सकता है।
फैटी लिवर के लक्षण लिवर की सूजन से कैसे अलग होते हैं?
दोनों के लक्षण काफी हद तक एक जैसे होते हैं, लेकिन सूजन होने पर शरीर कुछ और संकेत भी देने लगता है।
फैटी लिवर के लक्षण:
- लगातार थकान और कमज़ोरी महसूस होना
- पेट में भारीपन या असहजता महसूस होना
- अपच, गैस या ब्लोटिंग
- शरीर में सुस्ती और आलस होना
लिवर में सूजन के लक्षण:
- पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या असहजता
- भूख कम लगना और तेज़ी से वज़न घटना
- आंखों और त्वचा का पीला पड़ जाना
- शरीर में थकन व कमज़ोरी का होना
- पेट फूलना और उल्टी होना
- हल्का बुखार होना
आयुर्वेद में लिवर स्वास्थ्य का महत्व
आयुर्वेद में लिवर को यकृत के नाम से जाना गया है। आयुर्वेद में लिवर से जुड़ी समस्या तभी शुरू होती है जब आपकी पाचन अग्नि सुस्त पड़ जाती है। जिससे आपका खाया हुआ भोजन पचने की जगह पेट में ही सड़ने लगता है और यही आधा-पचा हुआ खाना 'आम' बन जाता है। यही 'आम' फिर धीरे-धीरे लिवर पर जमा होने लगता है जिससे लिवर अपना काम ठीक से नहीं कर पाता। उसके साथ-साथ जब आपके खानपान और जीवन शैली की वजह से पित्त दोष असंतुलित हो जाता है। जो लिवर के स्वास्थ्य को खराब करने में योगदान करता है।
आयुर्वेद में लिवर का उपचार कैसे किया जाता है?
आयुर्वेद में लिवर की परेशानियों को जड़ से ठीक करने के लिए सिर्फ दवाइयां के बजाय पूरे शरीर को अंदर से संतुलित करने पर ध्यान दिया जाता है:
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां: लिवर की सफाई करने और उसकी ताकत बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह से कुटकी, कालमेघ, गिलोय और त्रिफला जैसी जड़ी बूटियो का उपयोग किया जाता है।
पंचकर्म थेरेपी: लिवर और शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के लिए आयुर्वेद में विरेचन और बस्ती जैसी खास पंचकर्म थेरेपी की जाती है।
पाचन अग्नि मज़बूत करना: लिवर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए पाचन अग्नि को मज़बूत किया जाता है जिसके लिए हल्का गर्म और आसानी से बचाने वाला खाना खाने के लिए सलाह दी जाती है।
दोषो का संतुलन: लिवर की समस्या मुख्य रूप से पित्त और कफ दोष के बिगड़ने से होती है इसलिए खान-पान और जड़ी बूटियां की मदद से इन दोषो को शांत किया जाता है।
योग और व्यायाम: लिवर में खून का बहाव सुधारने और जमा फैट को घटाने के लिए रोज़ाना तेज़ चलने के साथ योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
जीवनशैली में बदलाव: लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए शराब, धूम्रपान और बाहर का तला-भुना बंद करने के लिए सुझाव दिए जाते हैं। साथ के साथ तनाव कम करने और अच्छी नींद लेने के लिए कहा जाता है।
निष्कर्ष
लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसका ख्याल रखना उतना ही ज़रूरी है। बीमारी चाहे फैटी लिवर हो या लिवर में सूजन, दोनों ही लिवर के लिए हानिकारक हैं। आयुर्वेद में लिवर से जुड़ी समस्याओं को पित्त दोष के असंतुलन व कमज़ोर अग्नि से जोड़ा गया है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद में बहुत सी जड़ी-बूटियों और थेरेपीज़ का प्रयोग किया जाता है। आपके खान-पान, जीवन शैली व मानसिक संतुलन से जुड़े बदलाव बताए जाते हैं।
References
Nonalcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) & NASH - NIDDK
Definition of fatty liver disease - NCI Dictionary of Cancer Terms
Nonalcoholic fatty liver disease: MedlinePlus Medical Encyclopedia



