पहले सिर्फ कमर में दर्द था फिर धीरे-धीरे वह कूल्हे से होता हुआ पूरे पैर में उतरने लगा। बात अब यहाँ तक आ गई है कि दर्द पैर के पंजे तक पहुंच गया है। आपसे ना ठीक से चला जाता है और ना ही ठीक से बैठा जाता है, रात को सोना भी मुश्किल हो जाता है और ऊपर से डॉक्टर ने भी सर्जरी की सलाह दे दी है।
ऐसे में मन में ढेर सारे सवाल आना बिल्कुल आम है। क्या नसे इतनी ज़्यादा दिख रही है कि ऑपरेशन के अलावा कोई रास्ता नहीं है क्या बिना सर्जरी के आराम मिल सकता है क्या कुछ और तरीका आज़माया जा सकते हैं।
साइटिका का दर्द पंजे तक क्यों पहुँच रहा है?
साइटिका की नस कमर के निचले हिस्से से निकल कर कूल्हे, पैर और सीधे पंजे तक जाती है। जब कमर में इस नस की जड़ पर दबाव पड़ता है तो दर्द पूरी नस के रास्ते नीचे पंजे तक फैलने लगता है।
ज़्यादातर मामलों में ऐसा कमर की डिस्क का अपनी जगह से खिसकने और उभरने की वजह से होता है। यह डिस्क को दबाने लगती है, जिससे दर्द, झनझनाहट महसूस होता है।
जब दर्द पंजे तक आने लगे तो उसके साथ ये दिक्कतें भी हो सकती हैं:
- पैर या पंजे में जलन या चीटियां काटने जैसी झनझनाहट होना
- पंजे की उंगलियों का सुन्न पड़ जाना
- चलते समय पैरों में कमज़ोरी लगना
- पंजे या पैर को ऊपर उठाने में दिक्कत आना
- ज़्यादा देर बैठने पर दर्द और बढ़ जाना
पंजे तक दर्द आने का मतलब यह नहीं कि ऑपरेशन करना ही पड़ेगा। हां, अगर दर्द के साथ पैर की ताकत भी कम हो रही है, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें।
आयुर्वेद में साइटिका के दर्द को कैसे समझा जाता है?
आयुर्वेद में साइटिका की परेशानी को गृध्रसी कहा जाता है। यह समस्या मुख्य रूप से शरीर में वात दोष बढ़ने की वजह से होती है और कई बार इसमें कफ दोष भी जुड़ा होता है। बढ़ा हुआ वात कमर से निचले हिस्से की नसों को प्रभावित करता है जो कमर से लेकर कूल्हे, जांघ और पैर के पंजे तक तेज़ दर्द, खिचाव, जकड़न और झनझनाहट होने लगती है। इसकी वजह से रोज़ के काम करने और ठीक से चलने में भी दिक्कत आती है।
आयुर्वेद में साइटिका का उपचार कैसे किया जाता है?
आयुर्वेद में साइटिका का दर्द कम करने और दबी हुई नस को आराम देने के लिए इन तरीकों को अपनाया जाता है:
पंचकर्म और डिटॉक्स: इसमें में जमा गंदगी और बढे हुए वात दोष को बाहर निकालने के लिए डॉक्टर की देखरेख में बस्ती और विरेचन जैसी सफाई की प्रक्रिया की जाती है।
आयुर्वेदिक थेरेपी: कमर और पैर की जकड़न व दर्द को शांत करने के लिए गुनगुने तेल की मालिश (अभ्यंग) और भांप या पोटली की सिकाई (स्वेदन) की जाती है।
जड़ी बूटियां: नसों की सूजन घटाने और उन्हें मज़बूत बनाने के लिए डॉक्टर आपकी हालत देखकर अश्वगंधा, गुग्गुल और सोंठ जैसी जड़ी बूटियां देते हैं।
योग और ध्यान: कमर को लचीला रखने और नसों का तनाव कम करने के लिए योग आसन, हल्का प्रायाणाम और रोज़ाना थोड़ा ध्यान करना फायदेमंद रहता है।
खान-पान और जीवनशैली में बदलाव: इलाज के साथ ताज़ा गर्म खाना, ठंडी में गैस बनने वाली चीजों से बचने का और भारी समान न उठाने की सलाह दी जाती है।
जीवन शैली और खानपान में ज़रूरी बदलाव
इलाज के साथ अपने रोरोज़ की छोटी आदतों में सुधार करने से दर्द में जल्दी आराम मिलता है:
- ताज़ा और गरम खाना खाएं: घर का बना हल्का गर्म और जल्दी पचने वाला खाना खाएं। खाने में थोड़ी मात्रा में देसी घी शामिल करें; यह नसों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- गैस बनने वाली चीज़ों से बचें: बहुत ठंडा और भारी, गैस बढ़ाने वाला खाना कम खाएं।
- गुनगुना पानी पिएं: फ्रिज के ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक की जगह सादा या हल्का गुनगुना पानी पिएं।
- बैठने का तरीका सुधारें: घंटे एक ही जगह बैठे न रहें, कमर सीधी रखें और 40-50 मिनट में उठकर थोड़ा चलें।
- भारी सामान न उठाएं: अचानक कोई भारी चीज़ उठाने से बचें, वरना कमर की नस पर दबाव बढ़ सकता है।
- हल्की हलचल जारी रखें: अगर ज़रूरी ना हो तो पूरा दिन बिस्तर पर ना लेटे रहे। डॉक्टर की सलाह से हल्का टहलें या आसान स्ट्रेचिंग करें।
निष्कर्ष
साइटिका का दर्द पंजे तक उतर आए और डॉक्टर ऑपरेशन की बात करें, तो डर लगना बिल्कुल आम बात है। लेकिन घबराने के बजाय शांति से अपनी MRI रिपोर्ट, नस के दबाव और पैर की ताकत को समझें। हर मामले में तुरंत सर्जरी ज़रूरी नहीं होती। कई लोगों को दवाइयों, फिजियोथेरेपी और सही देखभाल से ही आराम मिल जाता है। लेकिन अगर पैर में कमज़ोरी या सुन्नपन लगातार बढ़ रहा है, तो नस को बचाने के लिए ऑपरेशन सही रास्ता हो सकता है। इसलिए जल्दबाज़ी में फैसला न लें, डॉक्टर से खुलकर बात करें और ज़रूरत लगे तो दूसरी सलाह ज़रूर लें।
References
Sciatica - StatPearls - NCBI Bookshelf


































































