यदि आपको भी ब्लड प्रेशर की बीमारी है और आप डॉक्टर से जाँच करवा कर 2 गोलियां लेते है, लेकिन जब सुबह आप अपने BP की जाँच करते है तो BP 150 से ऊपर ही आता है, तो इस समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
कई बार मरीज ऐसा सोचते है कि दवाई तो असर कर ही नहीं रही अब तीसरी दवाई भी बढ़ा देनी चाहिए, पर क्या ऐसा करना सही है?
समस्या का समाधान न होने पर दवाई बढ़ाना उचित नहीं है। दवाई बढ़ाने के बजाय इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि नियमित दवाई लेने के बाद भी असर क्यों नहीं हो रहा है।
कई बार BP बढ़ने की वजह दवाइयों का असर न होना नहीं होता बल्कि शरीर में छुपी कोई और बीमारी भी हो सकती है।
आइए इस समस्या को आसान शब्दों में समझते हैं।
सुबह ही BP ज़्यादा आने के पीछे क्या कारण है?
सुबह उठते वक्त शरीर में hormones और nervous system की गतिविधियां बढ़ जाती हैं और यही कारण है कि BP में उतार-चढ़ाव होने लगता है। लेकिन अगर यह समस्या लगातार होती रहती है तो इसके पीछे का कारण जानना बहुत आवश्यक है।
सुबह BP ज़्यादा आने के मुख्य कारण हैं:
- खाने में नमक की अधिक मात्रा होना
- नींद की कमी, पर्याप्त नींद न लेने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
- शरीर में मौजूद सोडियम और पोटैशियम के असंतुलित होने की वजह से।
- नमक के अधिक सेवन से भी ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है।
- किडनी की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ने की वजह से।
- थाइरोइड या हॉर्मोन असंतुलन से पीड़ित मरीजों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- BP की दवा का असर न होने या असर होने में समय लगने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
- धूम्रपान और कैफीन के अधिक सेवन से भी ब्लड प्रेशर पर प्रभाव पड़ सकता है।
तीसरी दवा शुरू करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
अगर आप भी BP की 2 गोलियां लेते हैं, लेकिन फिर भी सुबह BP जांचते वक्त BP 150 से ऊपर ही आता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते है। लेकिन BP की दवा बढ़ाने से पहले डॉक्टर से जाँच ज़रूर कराएं। खुद से कभी भी दवाई कम या ज़्यादा न करें।
तीसरी दवा शुरू करने से पहले कुछ जाँच कराना आवश्यक है। डॉक्टर तीसरी दवा देने से पहले कुछ जाँच इसलिए करते हैं ताकि यह पता चल सके कि BP आखिर गिर क्यों नहीं रहा है।
तीसरी दवा शुरू करने से पहले करने वाली कुछ जाँचें निम्नलिखित हैं:
- 24 घंटे में BP monitoring ताकि डॉक्टर यह जान सके कि क्या BP सुबह सच में बढ़ रहा है या फिर केवल घबराहट आदि की वजह से बढ़ रहा है।
- किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) इस टेस्ट से किडनी की कार्यक्षमता का पता चलता है, किडनी की कार्यक्षमता बिगड़ने से BP को नियंत्रित करना मुश्किल होता है।
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स इससे टेस्ट से शरीर में मौजूद सोडियम और पोटैशियम की मात्रा पता चलती है।
- Urine टेस्ट, यह टेस्ट इसलिए होता है ताकि यह पता चल सके कि High BP का असर कहीं किडनी पर तो नहीं पड़ रहा।
- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जाँच, ये टेस्ट इसलिए किया जाता है क्योंकि डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल का स्तर blood vessels को सख्त बना देता है, जिस वजह से दवाई का असर कम होने लगता है।
- थायरॉइड की जाँच, क्योंकि थायरॉइड की वजह से भी BP अनियंत्रित हो जाता है।
- ECG की जाँच से दिल की मांसपेशियों पर पड़ने वाले दबाव की जाँच की जाती है।
तीसरी दवा शुरू करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें निम्नलिखित हैं:
- ध्यान दें कि आप दवा सही कॉम्बिनेशन में ले रहे हैं।
- दवाइयों में ज़्यादा gap नहीं होना चाहिए। ज़्यादा gap की वजह से दवाई कम असर दिखा सकती है।
- नमक और अन्य दवाइयों के सेवन से भी BP की दवाइयों का असर कम हो सकता है।
- ध्यान रहे की BP को चाय, कॉफी पीने या फिर धूम्रपान आदि करने के कम से कम 30 मिनट बाद मापे क्योंकि इनके सेवन के तुरंत बाद हमारा BP बढ़ जाता है।
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही डॉक्टर से तीसरी दवाई बढ़ाने की सलाह लेनी चाहिए।
BP की Reading सही तरीके से लेने के तरीके
ऐसा भी हो सकता है कि आपकी वास्तविक BP की reading कुछ और हो, और गलत तरीके से BP मापने की वजह से वो वास्तविकता से अलग आए।
BP मापते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
- BP मापने से कम से कम 5 मिनट पहले शांति से बैठें।
- चाय, कॉफी या फिर धूम्रपान के तुरंत बाद BP को न मापें।
- कोशिश करें कि सहारा लेकर बैठें और अपने पैरों को फर्श पर रखें।
- हाथों को अपने दिल के स्तर पर रखें।
- सही आकार के कफ और सही मॉनिटर से ही BP मापें।
सुबह और शाम की BP की reading लिखकर रखें, इससे डॉक्टर को आगे के इलाज के लिए मदद मिलेगी।
BP नियंत्रित रखने के लिए अपने दिनचर्या में क्या बदलाव करें?
BP नियंत्रित करने के लिए दवाई जितनी ज़रूरी है, सही आदतें भी उतनी ही ज़रूरी है।
दवाइयों के साथ-साथ कुछ अच्छी आदतें अपनी जीवनशैली में जोड़कर BP को नियंत्रित किया जा सकता है।
जैसे:
- अपने खाने में नमक की मात्रा कम कर दें। नमक के कम सेवन से आप BP को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।
- नमकीन और अचार आदि पदार्थों का सेवन कम करें।
- पर्याप्त नींद ले।
- डॉक्टर से नियमित जाँच कराते रहे।
- कम तनाव लें, तनाव कम करने के लिए योग और प्राणायाम करें।
बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों में बदलाव न करें। खुद से दवाइयां कम, ज़्यादा या फिर दवाई में बदलाव न करें।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में BP की समस्या समझने के साथ-साथ शरीर की गतिविधियां जैसे वात, पित्त, कफ, रक्त से जुड़े असंतुलन और व्यक्ति के खान-पान, जीवनशैली और दिनचर्या को भी महत्व दिया गया है।
दो दवाइयों के बाद भी BP संतुलित न होने का कारण दोषों का असंतुलन और आम का जमा होना है। दोष असंतुलित होने की वजह से पाचन अग्नि मंद हो जाती है और यही वजह है की शरीर में आम जमा हो जाता है, और यह आम रक्त को कुपित कर देता है जिस वजह से High BP आदि की समस्या हो सकती है। निद्रा और तनाव आदि की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
आयुर्वेद में पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, उचित दिनचर्या और तनाव कम करने को महत्व दिया जाता है।
BP को नियंत्रित करने के लिए अर्जुन की छाल और लहसुन आदि का सेवन किया जा सकता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें, कि आयुर्वेद BP की दवाइयों का विकल्प नहीं है। आयुर्वेदिक उपचार अपनाने के लिए भी किसी योग्य चिकित्सक की सलाह ले उनसे जाँच कराएं। उनके निर्देश अनुसार ही उपचार कराएं खुद से दवाइयों में कोई बदलाव न करें।
निष्कर्ष
अगर आप भी BP की समस्या से परेशान हैं, 2 गोलियां खाने के बाद भी सुबह BP 150 से ऊपर ही आता, तो तीसरी दवाई शुरू करने से पहले BP बढ़ने के कारण को अच्छे से समझे। कई बार सही जाँच, दवाई के समय में बदलाव और जीवनशैली में सुधार करके भी BP को नियंत्रित किया जा सकता है।
इसलिए दवाई में बदलाव करने से पहले कुछ अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, और डॉक्टर से सलाह एवं जाँच के बाद ही कुछ बदलाव करें।


