Sugar Level Chart: खाली पेट और खाने के बाद कितनी Sugar Normal है?

Information By Dr. Mukesh Sharma     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

आजकल डायबिटीज की समस्या तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में हर व्यक्ति का अपने ब्लड शुगर लेवल की जानकारी रखना बहुत ज़रूरी हो गया है।

कई लोगों को इस बात की जिज्ञासा रहती है कि ब्लड शुगर लेवल सुबह खाली पेट कितना होना चाहिए और खाने के बाद कितना होना चाहिए। कई लोगो के मन में यह सवाल भी होता है कि अगर ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ा हुआ आ रहा है तो क्या ये डायबिटीज का संकेत है।

असल में ब्लड शुगर लेवल इस बात पर निर्भर करती है कि अपने आखरी बार खाना कब खाया, आपकी उम्र कितनी है और क्या आपको पहले कभी डायबिटीज थी।

आइए सरल भाषा में समझते हैं कि खाने के बाद और खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए।

खाना खाने से पहले शुगर कितनी होनी चाहिए?

खाली पेट शुगर की जाँच सुबह उठने के कम से कम 8 घंटे कुछ न खाने के बाद की जाती है। इसे फास्टिंग ब्लड शुगर भी कहते हैं।

फास्टिंग ब्लड शुगर

शुगर का स्तर

70-99 mg/dL

सामान्य

100-125 mg/dL

प्री-डायबिटीज

126 mg/dL या अधिक

डायबिटीज की आशंका

अगर लगातार खाली पेट शुगर 100 से 125 mg/dL के बीच आती है, तो यह प्री-डायबिटीज का खतरा हो सकता है। वहीं अगर शुगर 126 mg/dL या उससे ज्यादा आती है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर दोबारा जांच और अन्य टेस्ट करवाना जरूरी है।

खाना खाने के बाद शुगर कितनी होनी चाहिए?

खाना खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ना सामान्य है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन की मदद से ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जाता है। खाने के 2 घंटे बाद शुगर की जांच की जाती है। उसके अनुसार: 

खाने के 2 घंटे के बाद शुगर

स्तर

140 mg/dL से कम

सामान्य

140-199 mg/dL

प्री-डायबिटीज का खतरा

200 mg/dL या अधिक

डायबिटीज की संभावना

इस बात का ध्यान रखें, अलग-अलग जांचों में  खाना खाने के बाद की जाने वाली शुगर रीडिंग अलग हो सकती है। 

डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

जिन लोगों को पहले से ही शुगर है, उनके लिए सामान्य व्यक्ति से शुगर का लक्ष्य अलग हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेवल डॉक्टर्स द्वारा निर्धारित किया जाता है।

डॉक्टर्स शुगर का लक्ष्य व्यक्ति की स्थिति, उम्र और अन्य बीमारी  के अनुसार तय करते है।

सामान्य व्यक्ति के लिए सामान्य लक्ष्य है:

खाना खाने से पहले- 80/130 mg/dL 

खाने के 1-2 घंटे बाद- 180 mg/dL से कम

उम्र, बीमारियों, दवाइयों और स्थिति के अनुसार डॉक्टर अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित कर सकते है।   

शुगर लेवल बढ़ने के क्या लक्षण हो सकते हैं?

जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल लगातार बढ़ रहा हो, तो कुछ सामान्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

जैसे:

  • यदि आपको बार-बार प्यास लगें तो यह शुगर बढ़ने का एक लक्षण हो सकता है।
  • बार-बार पेशाब आना। 
  • बिना किसी वजह के वज़न कम होना। 
  • अधिक भूख लगना भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
  • बिना वजह ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना। 
  • आँखों से धुंधला दिखाई देना।
  • घाव आदि भरने में सामान्य से अधिक समय लगना।

हालांकि कुछ लोगों में शुरुआत में डायबिटीज के कोई लक्षण नहीं देखे जा सकते हैं, डायबिटीज के लक्षण आपकी दिनचर्या में बहुत देर बाद दिखाई देते है इसलिए आशंका होने पर समय-समय पर जाँच करानी चाहिए।

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए क्या करें?

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए अपनी दिनचर्या की कुछ आदतों में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • खान-पान का ध्यान रखें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में आपकी मदद कर सकता है।
  • कोशिश करें कि मीठे का सेवन कम करें। मीठे पदार्थ, मिठाइयाँ और अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
  • जितना हो सके उतना शरीर को सक्रिय रखें, रोज़ाना शारीरिक गतिविधियां करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार रोज़ हल्की एक्सरसाइज करें।
  • वजन संतुलित रखने की कोशिश करें। ज्यादा वजन होने से आपको अन्य परेशानियाँ हो सकती हैं। इसलिए अपने वजन को धीरे-धीरे नियंत्रित करें।
  • पर्याप्त नींद लें। रोजाना कम से कम 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में आपको मदद होगी।
  • समय-समय पर जांच कराएं। डॉक्टर के अनुसार फास्टिंग शुगर और HbA1c टेस्ट करवाते रहें। 

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार इन गतिविधियों को अपने दिनचर्या में शामिल करें, यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा।

शुगर की जांच के लिए कौन से टेस्ट जरूरी हैं?

आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को जांचने के लिए और उनकी सही स्थिति जानने के लिए डॉक्टर कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। 

जैसे: 

  • फास्टिंग ब्लड शुगर: इसमें 8 घंटे खाली पेट रहने के बाद शुगर की जांच की जाती है।
  • पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर: इसमें खाना शुरू करने के 2 घंटे बाद शुगर की जांच होती है। 
  • HbA1c टेस्ट: इससे पता चलता है कि पिछले 2-3 महीनों में आपका शुगर लेवल कैसा रहा है।  
  • ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट: इस टेस्ट से यह पता चलता है कि आपका शरीर ग्लूकोज को किस तरह सहन कर रहा है।    

शुगर की जाँच के लिए ये सभी टेस्ट ज़रूरी होते हैं। डॉक्टर इन्हीं टेस्ट को कराने की सलाह देते हैं। ध्यान दें कि ये सभी tests डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार ही कराएं। खुद से कभी भी ये टेस्ट न कराएं।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद में डायबिटीज को मधुमेह कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज होने का मुख्य कारण मेटाबोलिज्म और दोषों का असंतुलन (विशेषकर कफ और वात दोष के असंतुलन) और कमज़ोर पाचन शक्ति होता है। गलत खान-पान अधिक मीठे और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन, अनुचित जीवनशैली और कम शारीरिक गतिविधियों को भी डायबिटीज होने का मुख्य कारण माना गया है।

आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए खान-पान और जीवनशैली में कुछ सुधार करने चाहिए। जैसे:

  • संतुलित आहार का सेवन करें, अपने भोजन को पोषक तत्वों में संतुलित और सुपाच्य रखें।
  • नियमित शारीरिक गतिविधियां करें, अपने शरीर की क्षमता के अनुसार व्यायाम आदि का अभ्यास करें।
  • अपने आहार में फाइबर युक्त पदार्थों को शामिल करें।
  • मेथी का सेवन करें, मेथी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार मेथी का सेवन करें।
  • जामुन और करेले का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।
  • ज़्यादा तनाव न लें।
  • पर्याप्त पानी पिएँ। 
  • रोज़ पर्याप्त नींद लें।

इन सभी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

ध्यान दें की यह आदतें आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकती है, लेकिन यह आपके उपचार का विकल्प नहीं है इसलिए योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही उपचार कराएं।

निष्कर्ष

खाली पेट और खाना खाने के बाद ब्लड शुगर का लेवल जानना डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। सामान्य तौर पर खाली पेट 70 से 99 mg/dL और ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट में 2 घंटे बाद 140 mg/dL से कम शुगर सामान्य मानी जाती है।

अगर आपकी शुगर बार-बार सामान्य सीमा से अधिक आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत के अनुसार जांच करवाएं।

References

Diabetes screening and the distribution of blood glucose levels in rural areas of North India - PMC

Postprandial glucose‐lowering effect of premeal consumption of protein‐enriched, dietary fiber‐fortified bar in individuals with type 2 diabetes mellitus or normal glucose tolerance - PMC

Optimal prandial timing of bolus insulin in diabetes management: a review - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

स्वस्थ व्यस्क में खाली पेट ब्लड शुगर 70 से 99 mg/dL के बीच और खाने के 2 घंटे बाद 140 mg/dL से कम होना सामान्य माना जाता है।

खाली पेट ब्लड शुगर 200 mg/dL आना सामान्य नहीं है। यह डायबिटीज का स्पष्ट संकेत है।

हाँ, लंबे समय तक भूखे रहने पर भी ब्लड शुगर बढ़ सकती है हालांकि कुछ लोगों में शुगर कम भी हो सकती है लेकिन भूखे रहने से शुगर बढ़ने के पीछे शरीर के प्राकृतिक प्रक्रिया काम करती है।

ब्लड शुगर अचानक बढ़ने पर तुरंत 1-2 गिलास सादा पानी पिएं, 10-15 मिनट हल्की walk करें और मीठा या अधिक कार्बोहाइड्रेट खाने से बचें। यदि आप डायबिटीज की दवाइयां या इंसुलिन लेते हैं तो डॉक्टर से अपनी जाँच अवश्य कराएं।

फास्टिंग ब्लड शुगर, hba1c और जरूरत पड़ने पर OGTT टेस्ट से डायबिटीज की पहचान की जाती है। डॉक्टर व्यक्ति की स्थिति के अनुसार जांच चुनते हैं।

आयुर्वेद में शुगर को नियंत्रित करने के लिए कोई एक दवा सभी के लिए समान नहीं होती हालांकि गुड़मार, मेथी, जामुन की गुठली करेला और  विजय सार को सबसे प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय में गिना जाता है।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us